आजमगढ़। जिले के रानी की सराय थाना के चकसेठवल गाव के समीप बुधवार को ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट मे आने से छात्रा की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट कई थी। स्थानीय थाना क्षेत्र के हसनपुर गाव निवासी कक्षा छ: की छात्रा मानसी 12 वर्ष पुत्री भानुप्रताप रानी की सराय स्थित एक विद्यालय में पढ़ती थी। बुधवार को छुट्टी होने पर अन्य छात्राओं के साथ दोपहर में लगभग दो बजे चकसेठवल गांव के पास से रेलवे ट्रैक को पार कर रही थी। दो ट्रैक होने के नाते एक ट्रेन गुजर गई जबकि दूसरे ट्रैक को ज्यों ही पार कर रही थी कि आजमगढ़ से शाहगंज की ओर जा रही साबरमती एक्सप्रेस की चपेट मे आ गई। हालांकि साथ की छात्राएं वहीं खड़े रहने पर आवाज लगाती रही लेकिन वह समझ नहीं सकी, ट्रेन की गति तेज होने के कारण छात्रा कुछ दूर जा कर गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। छात्रा तीन बहन एक भाई में बड़ी थी। घटना से परिवार मे कोहराम मच गया।
]]>आजमगढ़। जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के भड़ेरिया गांव में मंगलवार की दोपहर को घर के भीतर छात्रा का फंदा से लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के बुट्टूपुर गांव निवासी 19 वर्षीय सलोनी विश्वकर्मा पुत्री बलवंत विश्वकर्मा दस माह की थी तभी उसकी मां की मौत हो गई थी। मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली, बेटी से कोई संबंध नहीं रहा। सोलनी बचपन से ही नाना लालजीत विश्वकर्मा के घर रहती थी। उसके मामा नहीं है। कुछ दिन बाद उसके नाना की भी मौत हो गई। उसका पालन पोषण उनकी नानी और मौसी ने की। सलोनी 12 वीं की छात्रा थी, नानी के साथ रहती थी। नानी मंगलवार की दोपहर में बाजार चली गईथी। शाम को घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो नानी परेशान हो गई। इसके बाद पड़ोस के लोग आ गए। लोगों ने खिड़की से देखा तो कमरे के अंदर दुपट्टा के सहारे उसका शव फंदे से लटक रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
]]>