आज़मगढ़। जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र में कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास मंगलवार को दिनदहाड़े कोटिला हाईवे पर होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बतादे कि मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे रानी की सराय से ऑटो में सवार होकर कोचिंग जा रही एक छात्रा कोटिला हाईवे पहुंची थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने ऑटो को जबरन रुकवाया और छात्रा को नीचे उतार लिया। आरोप है कि युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने हाईवे किनारे उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से गला दबाकर पानी में डुबोने का प्रयास किया।
घटना को देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सतर्कता से छात्रा की जान बच सकी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रानी की सराय सुनील कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। घायल छात्रा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानी की सराय में भर्ती कराया गया।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना रानी की सराय में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को आरोपी ज्ञानेन्द्र पाठक पुत्र स्व0 लाल बहादुर पाठक, निवासी पटखौली थाना कोतवाली जनपद आज़मगढ़ को घाटीपट्टी हाईवे से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सदर अस्पताल में दवा सप्लाई का कार्य करता है, जबकि पीड़िता गंभीरपुर थाना क्षेत्र की निवासी है।
क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी ने बताया कि लड़की दूसरे समुदाय की है, उसका परिचय पहले लड़के से था। मिलने के स्थान पर लड़की के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ की गई और फिर मारपीट की गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
]]>आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के फैसिलिटी सेंटर में द्वितीय रोवर्स/रेंजर्स स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया गया। थीम थी ‘प्रसन्न रहे, कोशिश करें, तैयार रहें एवं सेवा करें’। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. संजीव कुमार, सहायक प्रादेशिक संयोजक स्काउट गाइड प्रो. सर्वेश पांडे, प्रो. सुचिता श्रीवास्तव और कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। छात्रा प्रतिष्ठा और अनु ने कुलगीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि सुषमा पांडे ने स्वागत गीत के माध्यम से आगंतुकों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. घनश्याम दुबे ने रोवर्स/रेंजर्स के अतीत और उपलब्धियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। पहला समागम 7 मार्च 2024 को रामदेव मेमोरियल में आयोजित हुआ, जिसमें दुआरी पीजी कॉलेज मऊ प्रथम विजेता और विश्वविद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर उपविजेता रहा। बिगिनर्स कोर्स 29 सितंबर 2024 को श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज चंदेश्वर में और बेसिक कोर्स विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न हुए। 15 जुलाई से 15 अगस्त 2024 तक प्रधानमंत्री के संदेश ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। कारगिल दिवस पर कुलपति के करकमलों से पीपल, आम, आँवला और बरगद के वृक्षारोपण भी हुए। दीक्षांत समारोह में 25 राज्यों के परिधानों में नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया गया। आज के कार्यक्रम में छात्रा श्रेया पांडे ने राजस्थानी नृत्य से सभी को प्रभावित किया, वहीं सुषमा पांडेय ने तबला वादन और नृत्य से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने रोवर्स/रेंजर्स और समागम टीम को बधाई दी। उन्होंने सामूहिक ताली और एकता का महत्व बताते हुए कहा कि कार्यक्रम केवल आयोजन का उद्देश्य नहीं बल्कि युवा पीढ़ी की सीख और योगदान पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवा योगदान, सांस्कृतिक एकता और अनुशासन की अहमियत पर जोर दिया।
कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा ने आयोजन समिति, प्रतिभागियों और रोवर्स/रेंजर्स को बेहतर आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभय प्रताप सिंह ने किया। इसमें प्रो. कैलाश गुप्ता, डॉ. प्रवेश सिंह, डॉ. दीक्षा, डॉ. मनीषा, सुश्री शांभवी सहित अन्य गणमान्य लोग और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
]]>
आज़मगढ़। जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह दौड़ लगाने गई एक छात्रा के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे राहगीर ने बहादुरी दिखाते हुए छात्रा को बचा लिया। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, फूलपुर क्षेत्र के एक गांव की निवासी 15 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। वह प्रतिदिन सुबह दौड़ लगाने जाती है। रोज की तरह रविवार को भी वह दौड़ रही थी। तभी गांव का युवक प्रिंस बिंद वहां पहुंचा और छात्रा को पकड़ लिया। आरोपी ने उसे घसीटकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।
छात्रा ने बचाव के लिए शोर मचाना शुरू किया। इस दौरान रास्ते से गुजर रहा एक राहगीर वहां पहुंच गया। राहगीर को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से डरी-सहमी छात्रा किसी तरह घर पहुंची और अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। पिता की तहरीर पर फूलपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रिंस बिंद के विरुद्ध दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।