आजमगढ़। जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में कार चलाना सीखते समय हुई सड़क दुर्घटना में कक्षा नौ के छात्र की मौत के बाद शनिवार सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने मुबारकपुर–सठियांव मार्ग पर सेंट्रल बैंक के सामने शव रखकर जाम लगा दिया और महिला चालक की गिरफ्तारी व अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब आधे घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।
मिली जानकारी के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के शिवकुटी नूरपुर बुतात गांव निवासी शिवा पटवा, जो कक्षा नौ का छात्र था, शुक्रवार को अपने एक साथी के साथ गन्ने का जूस लेकर बाइक से घर लौट रहा था। उसी दौरान दामोदरपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड पर कार चलाना सीख रही एक महिला की कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद घायल छात्र को उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि पैसे के अभाव में डॉक्टरों ने समय पर इलाज नहीं किया, जिससे इलाज में देरी हुई और छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में आक्रोश फैल गया।
शनिवार सुबह गुस्साए ग्रामीणों ने मुबारकपुर–सठियांव मुख्य मार्ग पर सेंट्रल बैंक के सामने छात्र का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि कार चलाना सीख रही महिला चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ समय से उपचार न करने के मामले में कानूनी कार्रवाई की जाए। जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
थाना प्रभारी निरीक्षक शशि मौली पांडेय ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर जाम समाप्त करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
]]>
प्रभारी निरीक्षक शशिमौली पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लोहरा पुलिस चौकी की पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी घटना में देर रात निजामाबाद की ओर से तेज रफ्तार कार फरिहा चौक की तरफ जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चौक पर आजमगढ़ की ओर से आए बाइक सवारों से कार की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित मिठाई की दुकान में जा घुसी। हादसे में सरायमीर निवासी 21 वर्षीय विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी डायलिसिस चल रही थी और वह इलाज कराकर लौट रहा था। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और कार को थाने ले गई। थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
आजमगढ़। जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के सरैया रत्नावे स्थित पौहारी जी के पोखरे में बुधवार सुबह दोस्तो के साथ स्नान कर रहे एक छात्र की डूबने से मौत हो गई।
तहबरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सौरभ यादव अपने दोस्त रवि यादव और आदित्य यादव के साथ सुबह पौहारी जी के मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आया था। पूजन के बाद तीनों दोस्त पोखरे में नहाने गए, जहां गहरे पानी में सौरभ डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में गहरे समा गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। मंदिर के व्यवस्थापक अजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने तत्काल स्थानीय थाना अध्यक्ष को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों व गोताखोरों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद सौरभ को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने सौरभ को मृत्यु घोषित कर दिया। सौरभ इंटरमीडिएट का छात्र था।
]]>आजमगढ़। जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में नल पर पानी पीने गए छात्र की आचानक विधुत करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना कके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महराजगंज थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव निवासी परविंद गौंड पुत्र स्व. बेचन गौंड इंटर का छात्र था। वह दोपहर लगभग 2 बजे परविंद अपने घर के नल पर मुंह धो रहा था। इसी दौरान नल में बिजली का करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लेकर गए जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
]]>प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि पूजा को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आसपास के लोगों और बाजार वासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 नंबर डायल कर एम्बुलेंस बुलाई गई और पूजा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बरदह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रेलर और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। चौकी इंचार्ज रूपेश मौर्य ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूजा अपने परिवार में एक भाई और चार बहनों में सबसे छोटी थी। वह कक्षा 12 की छात्रा थी।
]]>आजमगढ़। परीक्षा देकर घर लौट रहे इंटरमीडिएट के छात्र की फूलपुर थाना क्षेत्र के विरादर खुटौली गांव के समीप एक अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दिया। दुर्घटना में बाइक सवार छात्र की मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फूलपुर कोतवाली के खुरासो गांव निवासी हिमांशु पुत्र शिवराज यादव मऊ जिले के चिरैयाकोट में एक निजी विद्यालय में इंटरमीडिएट का छात्र था। उसका सेंटर मेहनगर गया हुआ था, वह सुबह परीक्षा देकर बाइक से घर वापस लौट रहा था कि विरादर खुटौली गांव के समीप एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गया । जब तक स्थानीय व राहगीर उसे अस्पताल भेजते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
]]>ये है मामला
बुधवार को दलित बस्ती में तिलक का कार्यक्रम था। समारोह में शामिल होने के लिए बगल के गांव बभनौली से आए किसी रिश्तेदार को देर रात प्रिंस राम छोड़ने गया था। वापसी में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की भोर में पास के ही गांव गोपालपुर कला की महिलाएं जब रोड पर टहलने आईं तब हुई। शव देखकर शोर मचाते हुए महिलाएं अपने गांव में पहुंचीं। जिसके बाद गांव के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हुए तो युवक की पहचान ग्राम पंचायत धनौती निवासी प्रिंस राम पुत्र श्रीकांत राम के रूप में हुई।
जैसे ही घटना की सूचना गांव में पहुंची भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतक तीन बहनों और दो भाई में चौथे नंबर का था। कक्षा 12वीं का छात्र था। मृतक के पिता शक्ति नगर में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। बड़े भाई अभिषेक की शादी हो गई है, जबकि छोटी बहन ज्योति की शादी नहीं हुई है। घटना से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
]]>
आजमगढ़ । जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के पंडौली, नंदना के समीप तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से स्कूटी से पिता के साथ स्कूल जा रहे 12 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर वाहन को कब्ज़े में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अतरौलिया थानां क्षेत्र के अमारी गांव निवासी 12 वर्षीय प्रभास जायसवार (बेबू) पुत्र बृजेश कुमार उम्र अपने पिता ब्रजेश कुमार के साथ स्कूटी से ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल अतरौलिया में पढ़ने के लिए शुक्रवार सुबह घर से निकला था। उसकी स्कूल बस चली गई थी। उसके बाद वह अपने पिता के साथ स्कूटी से ही स्कूल जा रहा था कि पंडौली, नंदना के समीप पहुँचा ही था कि तभी अतरैठ की तरफ से बर्फ की सिल्ली लेकर तेज़ रफ़्तार आ रही पिकअप ने अनियंत्रित होकर स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे छात्र वहीं गिर गया तभी अनियंत्रित बर्फ की सिल्ली लदी पिकअप उसके ऊपर ही पलट गई। जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
]]>