



आजमगढ़। जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में राहगीरों से झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीनने वाले सक्रिय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए बड़ी संख्या में चोरी के मोबाइल फोन, नकदी और अवैध असलहा बरामद किया है।
थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ में बीते 29 दिसंबर को ग्राम मुहब्बतपुर निवासी अमर सिंह पुत्र विनोद कुमार सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 दिसंबर की शाम महलिया के पास दो बाइक सवार युवकों ने उनका मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीन लिया। इस मामले में थाना मुबारकपुर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
विवेचना के क्रम में गुरुवार को उप निरीक्षक प्रमोद यादव, उप निरीक्षक आशुतोष मौर्य व धर्मराज यादव पुलिस टीम के साथ बनकट बाजार में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि बिजरवा अंडरपास के नीचे चार युवक चोरी के मोबाइल फोन खरीदने-बेचने की बात कर रहे हैं और उनके पास अवैध तमंचा व कारतूस भी मौजूद है।
सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बिजरवा अंडरपास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहन कुमार उर्फ मनोज पुत्र बहादुर निवासी ग्राम नूरुद्दीनपुर हिन्दु पट्टी, थाना जीयनपुर, सूरज यादव पुत्र विजय कुमार यादव निवासी छत्तरपुर, थाना जीयनपुर, प्रियांशु मौर्य पुत्र प्रेमचंद्र निवासी हीरापट्टी, थाना कोतवाली और राज राजभर पुत्र पतिराम राजभर निवासी ग्राम सियरहा, थाना बिलरियागंज शामिल है। पुलिस ने इनके कब्ज़े से दर्जनो मोबाइल फोन,नगदी, तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद किया।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि मोहन कुमार की अंजान शहीद में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। अन्य आरोपी रास्तों पर चलते राहगीरों से झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन लेते थे और मोहन कुमार को दे देते थे। मोहन इन मोबाइलों को 1500 से 2000 रुपये में बेच देता था, जबकि जो मोबाइल नहीं बिकते थे, उनके पार्ट्स निकालकर रिपेयरिंग के काम में इस्तेमाल कर लेता था।
बीते 13 नवम्बर को थाना सिधारी क्षेत्रान्तर्गत हुई छिनैती की घटना का पुलिस द्वारा त्वरित अनावरण करते हुए, पुलिस मुठभेड़ में सम्मिलित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस सफल कार्यवाही ने न केवल अपराधियों पर प्रभावी लगाम लगाई, बल्कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस उल्लेखनीय सफलता में क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी सिधारी एवं थाना प्रभारी रानी की सराय, चौकी प्रभारी रोडवेज व उनकी समस्त टीम द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई गई। उत्कृष्ट नेतृत्व, सतर्कता एवं पुलिसिंग कौशल के प्रदर्शन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने उपरोक्त अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई अपराधियों में भय तथा आमजन में विश्वास की भावना को और मजबूत करती है। जनपद पुलिस भविष्य में भी अपराध नियंत्रण एवं जनता की सुरक्षा हेतु ऐसे ही दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करती रहेगी।
]]>आजमगढ़ (अतरौलिया): अंबेडकर नगर से रविवार को आई बारात में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहार में स्थित उमंग मैरिज हॉल के मुख्य द्वार पर खड़े दूल्हे के पिता से दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार जो गये।
रविवार रात को अंबेडकर नगर निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र स्व हरिहर निषाद अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहरा में स्थित उमंग मैरिज हॉल में अपनी बेटे की बारात लेकर आए हुए थे। लगभग 9:00 बजे रात्रि उमंग मैरिज हॉल के के गेट पर खड़े होकर व्यवस्था देख रहे थे कि तभी दो अज्ञात बाइक सवार ने उनके हाथ में रखे बैग को छीनकर अंबेडकर ने नगर की तरफ फरार हो गए ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दो युवक तेजी से आए और झपट्टा मारकर नकदी से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत क्षेत्राधिकार किरन पाल सिंह थाना प्रभारी विनय कुमार मौके पर पहुंच गए, सीओ बूढ़नपुर सहित पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।घटना के बाद विवाह समारोह की खुशी दहशत के माहौल बदल गई।।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि रविवार की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई की उमंग मैरिज हॉल के सामने लड़के के पिता के हाथ में रखे बैग को दो अज्ञात बाइक सवार छीन के भाग गए, मौके पर तुरंत क्षेत्राधिकारी व अतरौलिया थानाध्यक्ष सहित मौके पर फोर्स पहुंच गई, फॉगेंसी टीम, सर्विस लाइन, एसओजी टीम को लगाया गया है जांच की जा रही है अज्ञात बाइक सवार की पहचान करने के लिए अलग से टीम गठित कर दी गई है जल्द से जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।
]]>आजमगढ़। जिले के तरवां थाना क्षेत्र में आरपीएम मैरिज वाटिका के सामने से द्वारपूजा के समय बाइक सवार युवकों ने दूल्हे के मामा से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में एक लाख दस हज़ार रुपये थे। घटना के बाद बारात में हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व आला अधिकारी घटना की जांच के साथ लुटेरे की तलाश में जुटी है।
तरवां थाना क्षेत्र के आरपीएम मैरिज वाटिका के सामने से गुरुवार की देर रात दूल्हे शनि प्रकाश सिंह की बारात द्वारपूजा के लिए जा रही थीं। इस दौरान रूपयों से भरा बैग लेकर वाराणसी से आए दूल्हे शनि सिंह मामा ओम प्रकाश सिंह निवासी शिवदासपुर मंडुवाडीह आगे आगे चल रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। सूचना पर पहुचे पुलिस के अधिकारी घटना की जांच के जुटे है। पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरों को खगाल रही है।
एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि द्वारपूजा के दौरान एक लाख 10 हज़ार रुपये की घटना को बाइक सवार युवकों ने अंजाम दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
पीड़ित मामा ने बताया कि बैग में 110000 रुपए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जिले के एसपी हेमराज मीणा का कहना कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
]]>आज़मगढ़। जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खनियरा गाँव में बुधवार को बैंक से रुपया निकाल कर जा रही महिला से बाइक सवार बदमाश साढ़े 32 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बम्बोपुर निवासी लालती पत्नी नगीना बुधवार को स्टेट बैंक लालगंज से 30 हजार रुपया निकाल कर अपने पुत्र मुकेश की साइकिल से घर जा रही थी कि लगभग साढ़े चार बजे खनियरा गाँव के पास पीछे से आए बाइक सवारों ने लालती का बैग छीनकर पल्हना की तरफ फरार हो गए। मुकेश ने बताया कि पल्सर बाइक चालक हेलमेट पहना था। जबकि दूसरा उसी तरह था। बैग में कुल साढ़े 32 हजार रुपया रखा था। जिसे बदमाश छिनकर भाग गए।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल देवगांव विनय कुमार मिश्रा मौके पर पहुँचकर घटना की छानबीन के साथ बदमाशों की तलाश में जुट गए हैं।
]]>