मंगलवार को पीड़िता ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि यह घटना 8 दिसंबर की रात लगभग 8 बजे हुई। आरोप है कि पट्टीदार डीजे बजाकर नाच रहे थे। इसी दौरान जब वह शौच के लिए घर से बाहर गई, तो पाटीदारों के एक युवक ने उसका मुंह दबाकर जबरन उसे उठाकर ले जाने की कोशिश की। किसी तरह वह मुंह छुड़ाकर चिल्लाई, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंची युवती की मां के साथ भी पाटीदारों ने मारपीट की। घटना की सूचना पर मौके पर डायल 100 की पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। पीड़िता का आरोप है कि थाने में दो दिन तक पूछताछ के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और उन्हें छोड़ दिया गया।
थाने से न्याय न मिलने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
]]>आजमगढ़। जिले के थाना देवगांव क्षेत्र में छेड़खानी और एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मुकदमे में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। घटना में वादिनी और उसकी बहन के साथ स्कूल से घर लौटते समय आपराधिक हरकत की गई थी।
देंवगांव कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली वादिनी अपनी बहन के साथ स्कूल से घर लौट रही थी, तभी लालगंज आंगन ढाबा के पास अभियुक्तों ने अश्लील टिप्पणी की, छेड़खानी की और हाथ पकड़ने की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने थाना देवगांव पर पॉक्सो सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को चकिया भगवानपुर से अभियुक्त आतीफ पुत्र बेलाल, निवासी कटौली बुजुर्ग, को रात करीब 11 बजे गिरफ्तार किया। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर शनिवार को वांछित अभियुक्त आरिज पुत्र अबुशाद अहमद, निवासी कटौली बुजुर्ग, को हाईवे कट चकिया भगवानपुर से सुबह गिरफ्तार किया गया।
]]>दूसरा मामला थाना रौनापार का है, जिसमें पीड़िता ने आरोप लगाया कि अभियुक्त जामवन्त उर्फ जमालु, पुत्र देवनाथ, निवासी केवटहिया, ने कुछ वर्षों से शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मारपीट करते हुए विवाह से इंकार कर दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को आरोपी को करखिया मोड़ से गिरफ्तार किया।
दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
]]>आज़मगढ़। नाबालिग से छेड़खानी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई।
वादी ने कोतवाली आज़मगढ़ ने तहरीर दी थी कि उनकी नाबालिग पुत्री बुधवार को अपनी सहेली को छोड़ने बाहर गई थी। वापस लौटते समय फैज पुत्र हैदर अली निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी बदरका, आज़मगढ़ और उसके तीन अन्य साथियों ने रास्ते में पीछा करते हुए युवती से छेड़खानी और अभद्र हरकतें कीं। आरोप है कि बाद में फैज ने इंस्टाग्राम के माध्यम से पीड़िता से मोबाइल नंबर मांगते हुए बातचीत के लिए दबाव बनाया, जिससे वह भयभीत हो गई। इस मामले में थाना कोतवाली पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
गुरुवार को चौकी प्रभारी बलरामपुर उपनिरीक्षक अखिलेश नारायण सिंह ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुकदमे से संबंधित अभियुक्त फैज पुत्र हैदर अली ( 19 वर्ष), निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी, थाना कोतवाली और सौरभ यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव (18 वर्ष), निवासी नौवरार हरखपुरा जदीद किता-2, थाना महराजगंज, जनपद आज़मगढ़ को रोजवेज बस स्टेशन, आज़मगढ़ से सुबह गिरफ्तार किया।
]]>आजमगढ़।जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के साल्हेपुर गांव में गुरुवार की रात छेड़खानी के विरोध पर बुजुर्ग की पिटाई कर दी गई, जिसकी इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
साल्हेपुर गांव निवासी बिरजू राजभर (65) की पोती को गांव का ही युवक परेशान करता था। इसको लेकर बिरजू राजभर ने गुरुवार की रात करीब 10 बजे त्रिपुरारी को उलहना दी। इस पर विपक्षियों ने लाठी-डंडे और रॉड से बिरजू की पिटाई कर दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।
उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। दूसरे अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद शुक्रवार की सुबह चार बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि घायल अवस्था में बिरजू राजभर ने पुलिस को अपना बयान भी दिया था, जिसमें उन्होंने हमलावरों के नाम बताए।
जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है। फिलहाल दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
]]>आजमगढ़। जिले के रौनापार थाने की पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र की एक महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर को भीखपट्टी पोखरे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी अब्दुल्ला चांदपट्टी गांव का निवासी है। उसके खिलाफ रौनापार थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थाना प्रभारी अनुपम जायसवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अब तक 10 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट व पशु क्रूरता अधिनियम के मामले शामिल हैं। संवाद
]]>आज़मगढ़। जिले के रौनापार थाने के पुलिस ने नाबालिग को छेड़खानी के आरोप में पकड़ा। तलाशी में उसके पास से असलहा जब्त किया गया। रौनापार थाने में बीते 17 फरवरी को पीड़ित ने भतीजी को जबरन रास्ते में रोककर छेड़खानी और विरोध पर असलहा दिखाने की धमकी, पीड़िता की मां को मारने-पीटने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर वांछित बाल अपचारी को साढ़े बारह बजे रात में तमंचे, कारतूस के साथ पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
]]>
आज़मगढ़। जिले के बिलरियागंज थाने की पुलिस ने लड़की से छेड़खानी करने वाले एक अभियुक्त को जहाँ गिरफ्तार कर लिया वहीं दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया है।
29 अप्रैल को वादिनी मुकदमा थाना बिलरियागंज जिला आजमगढ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि वादिनी मुकदमा की लड़की के साथ विपक्षी फुरकान पुत्र मकसूद के द्वारा रास्ते मे आते जाते हुऐ छेड़खानी करते हुए मोबाइल नम्बर मांगा गया। जिसके सम्बन्ध मे उसके घर जाकर पूछताछ करने पर विपक्षी फुरकान पुत्र मकसूद व 02 बाल अपचारी ने मिलकर आवेदिका व उसकी लड़की को गाली गुप्ता हुऐ धक्का मुक्की करते हुऐ मारे पीटे व उनके घर कि औरते ईट पत्थर चला कर मारने तथा गाली गुप्ता जाति सूचक शब्दों के प्रयोग किया गया। इसके सम्बन्ध थाना स्थानीय पर फुरकान पुत्र मकसूद व 02 बाल अपचारी समस्त निवासी गण मधनापार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया ।
बुधवार को व0उ0नि0 रविन्द्र नाथ पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त फुरकान पुत्र मकसूद निवासी मधनापार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ को मधनापार तिराहे से समय गिरफ्तार किया गया तथा 02 बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।