आजमगढ़। आज़मगढ़ पुलिस ने जन शिकायतों के निस्तारण में एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर दिसंबर माह की रैंकिंग में आजमगढ़ पुलिस को उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है।
आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज जन शिकायतों के समुचित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की शासन स्तर पर नियमित समीक्षा की जाती है। इसी समीक्षा के आधार पर प्रत्येक माह जनपदों और थानों की रैंकिंग तय की जाती है।
माह दिसंबर 2025 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का निर्धारित समय सीमा में प्रभावी निस्तारण करते हुए यथोचित कार्यवाही की गई और पोर्टल पर स्पष्ट आख्या फीड की गई। इसके फलस्वरूप निर्धारित मानकों के आधार पर जारी प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद आजमगढ़ पुलिस को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
जनपद के सभी 23 थानों ने भी जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के आधार पर रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आजमगढ़ पुलिस द्वारा यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है।
आजमगढ़ पुलिस की इस उपलब्धि पर उच्चाधिकारीगण द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना भी की गई है।
]]>आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में आजमगढ़ पुलिस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में टॉप रैंक हासिल की है। यह उपलब्धि एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और पुलिस टीम की प्रभावी कार्यप्रणाली का परिणाम मानी जा रही है।
जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर प्रदेश भर में की गई समीक्षा में आजमगढ़ पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर की गई राज्य स्तरीय रैंकिंग में जनपद आजमगढ़ को नवंबर 2025 महीने के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
शासन स्तर से प्रत्येक माह शिकायतों के निस्तारण, फीडबैक और गुणवत्ता की गहन समीक्षा की जाती है। इसी प्रक्रिया में पाया गया कि आजमगढ़ पुलिस ने शिकायतों पर सबसे तेज, सबसे प्रभावी और नियम सम्मत कार्रवाई की। पोर्टल पर समय से आख्या की फीडिंग, फॉलोअप और फरियादियों को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराना इस उपलब्धि का मुख्य आधार रहा।
यही नहीं, पूरे जनपद के सभी 25 थानों ने भी सामूहिक रूप से प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट कार्य करने का प्रमाण प्रस्तुत किया है। थानों की रैंकिंग फरियादियों द्वारा दिए गए फीडबैक और शिकायतों पर की गई कार्यवाही की गुणवत्ता के आधार पर की जाती है।
एसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के मार्गदर्शन और टीमवर्क ने इस उपलब्धि को और भी खास बना दिया है। उनके निर्देशन में आजमगढ़ पुलिस ने शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और तीव्रता को प्राथमिकता दी, जिसके चलते आमजन और फरियादियों में पुलिस के प्रति विश्वास और संतुष्टि बढ़ी है।
उच्चाधिकारियों ने भी आजमगढ़ पुलिस की इस शानदार उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे प्रदेश के लिए प्रेरणा बताया है। यह सफलता जनपद के पुलिस कर्मियों की मेहनत, ईमानदारी और बेहतर सामंजस्य का परिणाम है।
]]>आज़मगढ़। आजमगढ़ पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जनता की सुनवाई और शिकायतों के समाधान में वह पूरे प्रदेश में अग्रणी है। जन शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए आजमगढ़ पुलिस ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर लिया है।
यह उपलब्धि न केवल पुलिस के कुशल नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि आजमगढ़ पुलिस जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर कितनी गंभीर और संवेदनशील है। शासन स्तर से हर माह आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा की जाती है, जिसमें निस्तारण की गुणवत्ता, समयबद्धता और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के आधार पर रैंकिंग तय होती है। इसी मूल्यांकन में माह अक्टूबर में आजमगढ़ पुलिस ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।
पुलिस विभाग की यह सफलता टीम भावना, पारदर्शिता और जवाबदेही का परिणाम है। जनपद के अंतर्गत आने वाले 19 थाना क्षेत्रों महराजगंज, देवगाँव, बिलरियागंज, निजामाबाद, फूलपुर, सिधारी, कोतवाली, दीदारगंज, मुबारकपुर, कप्तानगंज, रानी की सराय, मेंहनगर, बरदह, रौनापार, अहरौला, पवई, तहबरपुर, तरवां तथा मेंहनाजपुर ने भी अपने-अपने स्तर पर IGRS रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इस दौरान प्रत्येक थाना क्षेत्र ने न केवल शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया, बल्कि शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि को प्राथमिकता में रखते हुए स्थायी समाधान सुनिश्चित किया। शासन द्वारा जारी इस रैंकिंग में शिकायतकर्ताओं के फीडबैक को भी निर्णायक माना गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन के मार्गदर्शन में यह उल्लेखनीय उपलब्धि संभव हो सकी है। इनके दिशा-निर्देश में पुलिस कर्मियों ने जन शिकायतों के निस्तारण को मिशन मोड में लेकर काम किया, जिसके परिणामस्वरूप यह ऐतिहासिक सफलता मिली।
वरिष्ठ अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मियों की सराहना की है। इस सफलता से आजमगढ़ पुलिस की छवि और मजबूत हुई है तथा नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और संतुष्टि की भावना और गहरी हुई है।
]]>आजमगढ़। शासन स्तर से आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा में आजमगढ़ पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है।
मिली जानकारी के अनुसार, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर शासन स्तर से प्रत्येक माह रैंकिंग निर्धारित की जाती है। माह सितम्बर 2025 में आजमगढ़ पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान जनपद के 18 थानों को भी गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर प्रथम स्थान की रैंकिंग मिली है। यह रैंकिंग फरियादियों द्वारा दी गई प्रतिक्रिया और शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के आधार पर तय की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के मार्गदर्शन में आजमगढ़ पुलिस ने यह उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता से पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और संतुष्टि का स्तर बढ़ा है। उच्चाधिकारियों ने इस उपलब्धि के लिए पुलिस टीम की सराहना की है।
अपर पुलिस अधीक्षक चिराग जैन ने बताया कि सितंबर माह में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण क़रीब 1500 शिकायतों का किया गया। इसमें जिन भी फरियादियों की शिकायत का निस्तारण किया गया उनके फीड बैक भी लिया गया।माह सितम्बर में आजमगढ़ पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें 18 थानों को भी गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर प्रथम स्थान की रैंकिंग मिली है
]]>