दीवानी न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले रविंद्र कुमार यादव एडवोकेट शहर कोतवाली क्षेत्र में कोल पांडेय मुहल्ले में मकान में रहते हैं तथा वहीं पर गोशाला भी खोल रखी है। रविंद्र कुमार की गौशाला से काशीराम कॉलोनी पुरानी जेल के पीछे का निवासी साबिर अहमद दूध लेता था। साबिर के ऊपर दूध का लगभग पांच हजार रूपये बकाया हो गया था। जिसका तगादा अक्सर रविंद्र कुमार साबिर से करते रहते थे। रविंद्र कुमार 26 अक्टूबर 2025 को रात लगभग 8:30 बजे कोलघाट से घर जा रहे थे।तभी रास्ते में साबिर से अपने बकाया रुपए की मांग की जिससे नाराज़ हो कर साबिर अहमद और उसकी पत्नी ने गाली गलौज देने लगे। साबिर अहमद ने चाकू से रविंद्र कुमार के सीने पर ताबड़तोड़ हमला किया।
इस मामले में दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी साबिर अहमद की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता ओम प्रकाश सिंह तथा विंध्यवासिनी प्रसाद सिंह एडवोकेट ने पैरवी की।
]]>आजमगढ़ के अहरौला में फरवरी 2022 में एक सरकारी दुकान पर बेची गई जहरीली शराब से नौ लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में पुलिस ने अहरौला व फूलपुर थाने में रमाकांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने 11 दिसंबर 2024 को विधायक के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा भी दर्ज किया है। 30 जुलाई 2022 से जेल में बंद विधायक रमाकांत यादव की इस मामले में पहली जमानत अर्जी 28 फरवरी 2023 को खारिज हुई थी। इसके बाद यह दूसरी जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। नकली शराब मामले में सपा विधायक रमाकांत की दूसरी जमानत अर्जी भी खारिज हो गई।
]]>