दूसरी घटना जहानागंज थाना क्षेत्र के भुजही मोड़ के पास हुई। सेतापुर गांव निवासी 52 वर्षीय रामजी गुरुवार को मकर संक्रांति पर्व पर अपनी बेटी के घर पुनर्जी गांव खिचड़ी पहुंचाने गए थे। शाम को साइकिल से घर लौटते समय भुजही मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रामजी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर पड़े।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें कोल्हूखोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रामजी के निधन की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आज़मगढ़। आजमगढ़ खंड़ शिक्षा क्षेत्र जहानागंज के बीईओ डा. कल्पना के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय मंदे में निरीक्षण के दौरान सहयोग न करने, दुर्व्यवहार करने और उसके बाद खंड शिक्षा कार्यालय पर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए शिक्षकों के धरना – प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है । आठ नामजद व 150 अज्ञात शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है । इसमें दो प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक भी शामिल हैं ।
एक मई को बीईओ जहानागंज डा. कल्पना सुबह आठ बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय मंदे में निरीक्षण करने पहुंचीं हुई थीं। इस दौरान उन्होंने प्रेरणा निरीक्षण एप पर कुछ प्रश्नों का जवाब सहायक अध्यापक राम सागर सरोज से मांगा। उन्होंने सहयोग करने के बजाय चेक कर रहे रजिस्टर को नीचे फेंक दिए. आरोप लगाया है कि मेरा बाल पकडऩे की कोशिश की। इस दौरान अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी तक दी। मैं वहां से किसी तरह से बच कर अपने खंड कार्यालय पर आ गई. कुछ देर बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज के सहायक अध्यापक अनिल सिंह, विवेक सिंह, प्राथमिक विद्यालय मसीरवीर के प्रधानाध्यापक शिव प्रकाश चौबे, प्राथमिक विद्यालय शेरपुर कुटी के प्रधानाध्यापक कृष्णा नंद विश्वकर्मा, प्राथमिक विद्यालय तैयबपुर के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह, कंपोजिट विद्यालय गोधौरा के शिक्षा मित्र अरुण कुमार सिंह व प्राथमिक विद्यालय भीखपुर के सहायक अध्यापक अंकित सिंह समेत 100-150 शिक्षक एकजुट होकर आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए खंड कार्यालय पर धरना दिया। बीईओ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
कुशीनगर के नेवुआ नौरंगिया थाना अंतर्गत बरगहां गांव निवासी अरुण जायसवाल पुलिस विभाग में आरक्षी है। उसकी तैनाती आजमगढ़ के जहानागंज थाने के पीआरवी 1023 पर है। शुक्रवार को अरुण अपने सहयोगियों के साथ ड्यूटी पर था। रात आठ बजे ड्यूटी बदलने के समय पीआरवी थाने पर पहुंची तो वह उतर कर जाने लगा।
आरोप है कि इसी दौरान मुख्य आरक्षी रमाशंकर ने उसे गालियां दीं। अरुण ने विरोध किया तो नशे में धुत रमाशंकर ने टिफिन से अरुण के सिर पर वार कर दिया। इससे अरुण का सिर फूट गया।
इसके बाद फिर मुख्य आरक्षी ने हमले का प्रयास किया लेकिन पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। घायल सिपाही अरुण का आरोप है कि रमाशंकर ने उसे जान से मारने की इसके बाद फिर मुख्य आरक्षी ने धमकी दी है। वह नशे में धुत था।
]]>