जेल में बंद छठ व्रतियों के लिए जेल प्रशासन ने छठ में लगने वाले प्रसाद, नारियल, फल, ठेंकुआ, सूप सहित पूजा की हर सामग्री मुहैया कराई। छठ व्रतियों की पवित्रता का ध्यान विशेष रूप से रखा गया था। डूबते सूरज को अर्घ देने के लिए अन्य कैदी भी पहुंचे थे।
जेलर विकास कटियार ने बताया कि जेल की तरफ से चारों व्रती बंदियों को सारी पूजा सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके साथ की जेल परिसर में पूजन के लिए पानी के कुंड को भी बनवाया गया था। विधि विधान के साथ व्रती बंदियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।
]]>
आजमगढ़। जिले के इटौरा स्थित मंडलीय कारागार में निरुद्ध बंदी की मंगलवार को मौत हो गई। आनन फानन में बंदी को जेल की पुलिस लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम 45 वर्षीय मुन्ना पुत्र शारदा राम था और वह तहबरपुर थाना क्षेत्र के रमनीपुर गांव का निवासी था। वर्ष 2015 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इसी मामले में वह आरोपी था। उसके साथ इसी मामले में बंद अन्य आरोपित को जमानत मिल चुकी थी। केवल मुन्ना को नहीं मिल पाई थी। वहीं मंडलीय कारागार में उसकी तबीयत मंगलवार को अचानक खराब हो गई। उसको जेल में ही अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसको हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में मृत घोषित करते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सूचना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
बाईट__ग्राम प्रधान
]]>