आजमगढ़। जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अन्तर्राज्यीय एटीएम फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। एटीएम कार्ड बदलकर खाताधारकों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले इस शातिर गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को पुलिस ने तमंचा, नकदी, 25 एटीएम कार्ड और फर्जी नंबर प्लेट लगी कार के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बिहार और महाराष्ट्र तक सक्रिय था और अलग-अलग राज्यों में वारदातों को अंजाम देता था।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी सगड़ी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में जीयनपुर पुलिस टीम शुक्रवार को ग्राम नरईपुर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक कार को रोका गया, जिसमें सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम दीपक पुत्र इन्द्रभूषण झा निवासी ग्राम धनौजा, थाना बेनीपट्टी, जिला मधुबनी (बिहार) हाल मुकाम कल्याण, मुंबई तथा सौरभ चौधरी पुत्र मधुकर चौधरी निवासी ग्राम अमनेर, थाना अमनेर, जिला जलगांव (महाराष्ट्र) हाल मुकाम कल्याण, मुंबई बताया।
यह गिरोह एटीएम बूथ पर उन लोगों को निशाना बनाता था जो एटीएम संचालन में असहज, वृद्ध या कम शिक्षित प्रतीत होते थे। सहायता के बहाने बातचीत कर उनका ध्यान भटकाया जाता और मौका पाकर असली एटीएम कार्ड बदल लिया जाता था। कई मामलों में कार्ड फंसने का नाटक कर पीड़ित को भ्रमित किया जाता और फिर पिन प्राप्त कर अलग-अलग एटीएम से तुरंत रकम निकाल ली जाती थी।
जांच में सामने आया है कि अभियुक्त एक ही स्थान पर बार-बार वारदात नहीं करते थे, बल्कि पुलिस की पहचान से बचने के लिए स्थान बदल-बदलकर अपराध करते थे। आवागमन के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगी कार का इस्तेमाल किया जाता था और पकड़े जाने की आशंका में अवैध हथियार भी साथ रखते थे। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया है कि वे इस तरीके से कई जनपदों और राज्यों में लाखों रुपये की ठगी कर चुके हैं।
नवंबर से दिसम्बर 2025 तक अभियुक्तो ने जीयनपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के ATM से ATM कार्ड फसा कर या अन्य तरीके से लाखों रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दे चुके है।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ जीयनपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा इनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में धोखाधड़ी, चोरी और एटीएम फ्रॉड से जुड़े कई पुराने मामले पहले से पंजीकृत हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुट गई
आज़मगढ़। जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। प्रतापगढ़ निवासी यह महिला संगठित गिरोह के साथ मिलकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्नेचिंग व चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देती थी।
थाना जीयनपुर पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्ता अंजली उर्फ लक्ष्मी, निवासी बंधवा बाजार रोड, ग्राम सलाहपुर (थाना पट्टी, प्रतापगढ़) को ग्राम गडेरी पट्टी में सुरेश राम के घर से सुबह दबोच लिया।
अंजली संगठित गिरोह की सक्रिय सदस्य है, जिसका नेतृत्व राज उर्फ सवारिया करता है। यह गिरोह भीड़-भाड़ वाले स्थानों, साप्ताहिक बाजारों और मेलों में पहुंचकर सोने-चांदी की चैन, हार, कान की बाली, पर्स आदि की स्नेचिंग, जेबकटई और चोरी करता था। गिरोह के सदस्य धक्का-मुक्की कर चंद सेकंड में सामान निकालते और एक-दूसरे को पास कर घटनास्थल से अलग-अलग दिशाओं में फरार हो जाते।
गैंग में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं, जो मिलकर वारदातों को अंजाम देते थे। गिरोह पर तैयार गैंगचार्ट को जिलाधिकारी आज़मगढ़ पहले ही अनुमोदित कर चुके हैं।
अंजली पर 5 मुकदमे दर्ज हैं—जिनमें जेबकटई, चोरी, स्नेचिंग तथा गैंगेस्टर एक्ट सहित BNS की कई गंभीर धाराएँ शामिल हैं।
]]>आज़मगढ़। जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र में स्नेचिंग और जेबकतरी जैसे अपराधों में सक्रिय संगठित गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चार आरोपी दो पुरुष और दो महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्र गडेरी पट्टी से दबोचा गया। भीड़-भाड़ वाले बाजारों में आभूषण और पर्स चोरी करने वाला यह गिरोह कई जिलों में सक्रिय था।
थाना जीयनपुर पुलिस को गुरुवार सुबह बड़ी सफलता मिली। गैंगेस्टर एक्ट में वांछित संगठित गिरोह के चार सदस्य—सुरेश राम, संतोष वर्मा उर्फ तोसू, पूनम और राधा—को मुखबिर की सूचना पर ग्राम गडेरी पट्टी में सुरेश राम के घर से सुबह गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार यह गिरोह मुख्य लीडर राज उर्फ सवारिया के संरक्षण में साप्ताहिक बाजारों, मेलों और भीड़ भरे स्थानों पर सक्रिय रहकर आभूषण और पर्स की स्नेचिंग, जेबकतरी और चोरी जैसी वारदातें करता था। भीड़ में धक्का-मुक्की कर पीड़ित को असावधान करना, पल भर में चेन/हार/बाली उड़ाना और तुरंत साथी को पास कर अलग-अलग दिशाओं में भाग निकलना—इसी तरीके से गिरोह अपराधों को अंजाम देता था। गिरोह में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल थे, जिससे बिना शक पैदा किए वारदात को आसानी से अंजाम दिया जाता था।
इन चारों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से लूट, चोरी व जेबकतरी जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें जीयनपुर और महाराजगंज थानों में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है, साथ ही एक गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा भी शामिल है। प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर द्वारा तैयार गैंगचार्ट पहले ही जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित किया जा चुका था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि गिरोह के मुख्य सरगना राज उर्फ सवारिया और अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
]]>अज़मगढ़। पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जीयनपुर क्षेत्र में इंस्टाग्राम की फेक आईडी बनाकर महिला का फोटो और वीडियो वायरल करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपितों को तकनीकी जांच के आधार पर पकड़ा गया।
थाना जीयनपुर क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर उसका फोटो व वीडियो वायरल कर दिया है। इतना ही नहीं, आरोपी उसके परिजनों और परिचितों को भी उक्त फेक अकाउंट से कॉल और फोटो भेजकर परेशान कर रहा था।
तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर में मुकदमा सुसंगत धाराओं के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में पुलिस जुट गई।
साइबर अपराध की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व यातायात विवेक त्रिपाठी, तथा क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में साइबर सेल रानी की सराय व जीयनपुर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और सतत प्रयासों के बाद दो अभियुक्तों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों मेंअभिषेक गिरि, पुत्र चन्द्रमा गिरि और आशीष गिरि, पुत्र विकायल गिरि निवासीगण भुवना बुजुर्ग, थाना जीयनपुर, जनपद आज़मगढ़ शामिल हैं।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि दोनों अभियुक्त फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर महिला की फोटो और वीडियो वायरल करने में शामिल थे।
]]>आज़मगढ़। शादी के समय जाते समय दूल्हे की गाड़ी वएक डीजे के बीच हुई मामूली टक्कर ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। इसी बात को लेकर कुछ युवकों ने दसरे दिन दूल्हे को छोड़कर लौट रही कार पर हमला करने के साथ ड्राइवर के साथ दिनदहाड़े मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव निवासी कार मालिक मोतीलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका चालक रविवार को मऊ जनपद के बोझी बाजार से दूल्हा लेकर अमिला जा रहा था। रास्ते में डीजे वाहन ने कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद विवाद बढ़ा और मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीजे वाहन को कब्जे में ले लिया था।
सोमवार को दूल्हे को छोड़कर लौटते समय जीयनपुर क्षेत्र के अजमतगढ़ के पास एक कार सवार 5–6 युवकों ने चालक को रोक लिया और उसकी पिटाई कर दी। बताया गया कि हमलावरों ने कार में भी तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया था और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना जीयनपुर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के आधार पर पुलिस ने सत्यम चौहान पुत्र हरिनाथ चौहान निवासी जामेतुलबनात कस्बा जीयनपुर तथा सौरभ पासवान पुत्र हरिकेश पासवान निवासी मेहनाजपुर नवोदय विद्यालय के पीछे, थाना जीयनपुर, जनपद आज़मगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी भी सार्वजनिक स्थान, सड़क, बाजार, समारोह या कार्यक्रम में मारपीट, उपद्रव, धमकाने या कानून व्यवस्था भंग करने की घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि ऐसे कृत्य करने वालों पर तत्काल गिरफ्तारी, कठोर धाराओं में मुकदमा, निरोधात्मक कार्रवाई और आवश्यकता पड़ने पर गैंगस्टर एक्ट तक लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
]]>