जौनपुर। जिले के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला बलोच टोला में सोमवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान सीमा अंसारी (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मोहम्मद रुस्तम के साथ पति-पत्नी के रूप में रह रही थी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका के बेटे जावेद की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रुस्तम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि मृतका सीमा अंसारी और आरोपी मोहम्मद रुस्तम लंबे समय से बलोच टोला मोहल्ले में साथ रह रहे थे। मोहम्मद रुस्तम पेशे से एक पेंटर है। उनके बीच अक्सर घरेलू विवाद होते रहते थे। सोमवार की रात भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान गुस्से में आकर मोहम्मद रुस्तम ने घर में रखे चाकू से सीमा पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।
घटना की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लहूलुहान अवस्था में सीमा को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सीमा का बेटा जावेद कोतवाली थाने पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। जावेद की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और हत्या की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।
सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि आरोपी मोहम्मद रुस्तम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद का प्रतीत होता है, लेकिन जांच में तथ्य पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल, मोहम्मद रुस्तम फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है।
चर्चा है कि सीमा और रुस्तम कानूनी रूप से पति-पत्नी नहीं थे, लेकिन लंबे समय से साथ रह रहे थे। मोहल्ले में भी दोनों को पति-पत्नी के रूप में ही जाना जाता था। पुलिस भी इस पहलू की जांच कर रही है कि दोनों के संबंध वैवाहिक थे या लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।
इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोगों में गम और आक्रोश का माहौल है। वहीं, सीमा की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है ।
]]>
जौनपुर। खुटहन और खेतासराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में खेतासराय के उसरबस्ती नहर पुल के पास मुठभेड़ के बाद एक गो-तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। बदमाश के पैर में गोली लगी था। हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया था। यहां डाॅक्टरों ने पड़ताल के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मुठभेड़ में घायल होकर पकड़े गए आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई थी। आरोपी की पहचान खेतासराय थानाक्षेत्र के मारुखपुर निवासी निसार के रूप में हुई थी।
जानकारी के अनुसार, खुटहन थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ बनुआडीह नहर पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय एक बदमाश का लेदरही से पीछा कर रहे हैं। बदमाश सेठुआपारा नहर की पटरी पकड़ कर बनुआडीह की ओर भाग रहा है। इस पर खुटहन और खेतासराय के थानाध्यक्षों ने उसरबस्ती नहर पुल के पास घेराबंदी की। इस पर बदमाश गाड़ी मोड़कर शेरपुर की तरफ भागने लगा। इसी दौरान अनियंत्रित होकर गिर गया। इसके बाद बाइक छोड़कर भागने लगा।
पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा तो बदमाश ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश को पुलिस की गोली लग गई। घायल बदमाश को रात 9:16 बजे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पकड़े गए गो-तस्कर के खिलाफ बक्शा, खुटहन, खेतासराय और जलालपुर में नौ मुकदमे दर्ज हैं।
]]>
त्रिलोचन महादेव कस्बे में 50 साल से भगवती साव बीएस किराना, जनरल स्टोर तथा गिफ्ट सेंटर की दुकानें चल रही थीं। अचानक शॉर्ट सर्किट से शनिवार की सुबह आग लगी। धीरे- धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर अफरा- तफरी का माहौल हो गया।
आग की लपटों को देख कोई भी नजदीक नहीं जाना चाह रहा था। इस बीच स्थानीय दुकानदारों द्वारा फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तथा स्थानीय लोगों ने पहुंचकर लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अनुराग राज कॉलेज में इंटर का छात्र था और एक कुशल ताइक्वांडो खिलाड़ी था। उसने चंदौली में इंडो-नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक और नोएडा में ओपन नेशनल में सिल्वर मेडल जीता था। उसका सिर कटा शव घर से 500 मीटर दूर खेत में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय के गांव में हुई इस घटना से लोग दहशत में हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मौके पर डीएम डॉ. दिनेशचंद्र व एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। डीएम ने भूमि विवाद प्रकरण की एडीएम राम अक्षबर चौहान को तीन दिनों में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। मौके पर तीन थानों की फोर्स मौजूद रही। इस बाबत एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर किशोर की हत्या की गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
]]>