ATS की पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसकी प्रेमिका की शादी जौनपुर के एक व्यक्ति से तय हो गई थी। पहले दोनों पक्षों में पंचायत हुई थी, लेकिन बदले की भावना से उसने पंचायत में शामिल लोगों और प्रेमिका के मंगेतर के नाम से फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर धमकी दी। यदि गिरफ्तारी नहीं होती तो अभियुक्त परिवहन निगम को भी धमकी भेजने वाला था।
]]>
वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले को 2,500 युवाओं को लोन देने का लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 7,315 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 6,253 आवेदनों को बैंक को फॉरवर्ड किया गया, और 3,219 युवाओं को स्वरोजगार लोन वितरित किया जा चुका है, जिसका रेश्यो 128.76 प्रतिशत है।
जिलाधिकारी ने बताया कि योजना का लाभ अधिक से अधिक युवाओं तक पहुँचाने के लिए ब्लॉक स्तर पर वर्कशाप आयोजित की जा रही हैं, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी, बैंकर्स और आवेदक आमने-सामने काउंसलिंग करते हैं। इसी वजह से आजमगढ़ पिछले कई महीनों से लगातार दूसरे स्थान पर बना हुआ है।
इसके साथ ही जौनपुर प्रदेश में प्रथम और हरदोई तीसरे स्थान पर है। जिले के इस सकारात्मक प्रदर्शन से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान न केवल युवाओं को स्वरोजगार के अवसर दे रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी मददगार साबित हो रही है।
इस उपलब्धि के लिए आज यूपी दिवस के अवसर पर लखनऊ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ जिलाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कांध निवासी लालजी का कचगांव अंडरपास के पास चूड़ी पेरने का वर्कशॉप है। रविवार की रात लालजी (50) अपने दो बेटों यादवीर (32) और गुड्डू (25) के साथ वर्कशॉप पर ही काम के चक्कर में रुक गए।
रात हो जाने के कारण दोनों बेटों के साथ लालजी दुकान में ही आराम करने लगे। परिवार वालों को लगा कि काम ज्यादा होगा, इसलिए वर्कशॉप में वे लोग रुक गए होंगे। सुबह एक रिश्तेदार नाश्ता लेकर लगाने के लिए वर्कशॉप पहुंचा तो देखा की कमरे में चारों तरफ खून बिखरा है। पिता सहित दोनों बेटों की लाश पड़ी हुई थी।
देखने से प्रतीत हो रहा था कि जैसे राॅड और सरिया से उसके सिर पर मारा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने परिवार वालों के आने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
चंद मिनट में परिजन भी पहुंच गए। शव को माैके पर न देख परिवार वालों ने विरोध शुरू कर दिया। बाईपास पर जाकर चक्काजाम करने लगे। काफी समझाने के बाद परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस चले गए। घटना स्थल पर फिलहाल अभी काफी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद रही।
माैके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल की गहनता से जांच कराई। वर्कशाॅप में हथाैड़ा भी मिला है। इसके साथ ही सीसीटीवी डीवीआर गायब था। एसपी ने आशंका जताई है कि हत्या किसी परिचित द्वारा ही किया गया है, क्योंकि डीवीआर आलमारी का ताला खोलकर निकाली गई है। हत्या का पर्दाफाश करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। परिवार से भी पूछताछ की जा रही है। शक के दायरे में जिस किसी का भी नाम सामने आएगा उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
]]>दरअसल, 14 मई की रात पशु तस्करों ने जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के पराउगंज चौकी प्रभारी प्रतिमा सिंह और उनकी टीम को जान से मारने के उद्देश्य से पिकअप से टक्कर मारी थी। इसमें प्रतिमा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। ट्रामा सेंटर वाराणसी में उनका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद से जिले भर में पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी कड़ी में शनिवार की रात चंदवक थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ खुज्झी मोड़ पर चेंकिग कर रहे थे। इस दौरान रात करीब 11.50 बजे पिकअप से गोतस्कर आजमगढ़ की तरफ से आते दिखे।
पुलिस टीम ने उन्हें रुकने के लिए कहा गया तो उन्होंने एक बार फिर जान से मारने की नियत से पुलिस फोर्स पर गाड़ी चढ़ा दी। इसमें हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी वाराणसी की तरफ भागने लगे। घटना की सूचना अन्य पुलिस टीम को दी गई। इस पर पुलिस व एसओजी टीम सक्रिय हो गई।
पुलिस व एसओजी टीम ने पिकअप और गोतस्करों का पीछा किया। पीछा करते हुए टीम वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के ताला बेला गांव तक पहुंची। गोतस्करों ने यहां पिकअप गाड़ी खड़ी कर दी। इसके बाद दो बाइक पर तीन-तीन लोग सवार होकर चंदवक थाने की तरफ भागने लगे।
चंदवक थाना क्षेत्र में पहुंचने पर पुलिस टीम से उनका सामना हुआ। पुलिस को देखकर बदमाशों ने उन पर फायरिंग झोंक दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के सीने में जबकि दो तस्करों के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन साथी फरार हो गए।
गिरफ्तार करने के बाद तीनों को सीएचसी, डोभी बीरीबारी ले जाया गया। सलमान के सीने में गोली लगने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह जलालपुर थाना क्षेत्र के मुथरापुर कोटवा का रहने वाला था।
वहीं वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के रमना निवासी नरेंद्र यादव और चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के टड़िया निवासी गोली यादव पैर में गोली लगने से घायल हैं। इनके तीन साथी वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के तालाबेला निवासी राहुल यादव और राजू यादव एंव आजाद यादव भाग गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
उधर, गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार सिंह को ट्रामा सेंटर, वाराणसी ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को कब्जे में लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
]]>जौनपुर। कहते हैं किसी को अगर दिल से चाहो तो उसे मिलाने के लिए सारी कायनात एक हो जाती है। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सामने आया है। तीन माह पहले प्रेमिका के परिजन जब उसकी शादी किसी अन्य जगह तय किए तो उसने रिश्ता ठुकरा दिया। ऐसे में लड़की के परिजन बेटी की जिद के आगे झुक गए और तेजी बाजार थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी उसके प्रेमी के साथ शादी तय कर दी। सोमवार को तय तिथि पर दुल्हन अपने प्रेमी के घर शादी के लिए बरात लेकर पहुंची। यह अनोखी शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई। यह जिले में चर्चा का विषय बना है।
ये है पूरा मामला
तेजी बाजार थाना क्षेत्र के गोठवा गांव निवासी अजय गौतम का भड़सरा पिलकिछा थाना खुटहन गांव निवासी रिश्तेदारी की युवती शिवकुमारी पुत्री फूलचंद से प्रेम प्रपंच चल रहा था। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को नहीं थी। ऐसे में युवती के पिता तीन माह पहले किसी अन्य जगह शादी तय किए। जानकारी होने पर युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया।
पूछताछ के बाद परिजनों को जब पता चला तो प्रेमी अजय के घर शादी के लिए रिश्ता लेकर पहुंचे। इस दौरान परिजनों के मना करने के बाद भी प्रेमी शिवकुमारी से शादी के लिए राजी हो गया। तय हुआ कि दुल्हन दूल्हे के घर बरात लेकर जाएगी।
तय तिथि के अनुसार पांच मई को प्रेमिका अपने परिजनों के साथ डीजे रथ के साथ बरात लेकर प्रेमी के घर ब्याह रचाने पहुंची। प्रेमी युगल के आगे परिजनों को भी झुकना पड़ा। ये अनोखी शादी अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
दूल्हा अजय गौतम ने बताया कि वह दोनों काफी समय से एक-दूसरे को प्रेम करते थे। ऐसे में जब शादी तय हुई तो उसकी शिवकुमारी ने परिजनों को सच बता दिया।
]]>
शुक्रवार को दोपहर में नगर स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर एंटी करप्शन टीम वाराणसी ने एक ऑडिटर को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। पीड़ित नेवढ़िया थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने एंटी करप्शन टीम प्रभारी से शिकायत की थी। बताया कि उसकी मां सुदामा जो ग्राम प्रधान हैं, उनसे ग्राम सभा में कराये गए कार्य के ऑडिट में क्लीन चिट पाने के एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई है।
गिरफ्तारी के बाद उन्हें सिकरारा थाने में ले जाया गया। जहां मुकदमा दर्ज कराया गया। ऑडिटर को गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक मैनेजर सिंह, ट्रैप टीम प्रभारी वाराणसी नीरज कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, शैलोड कुमार, विनोद कुमार, सुमित कुमार भारती, अजीत सिंह, अजय कुमार यादव, आशीष शुक्ला, सूरज गुप्ता, वीरेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।
]]>
जौनपुर। प्रदेश का जौनपुर जिला ढेर सारे आईएएस और पीसीएस अफसरों को देने के कारण हमेशा से चर्चा में रहता है। यहां के एक गांव में तो लगभग हर घर में कोई न कोई अधिकारी है। इसी जौनपुर की तीन सगी बहनों ने एक साथ सिपाही बनकर इतिहास रच दिया है। होली के ठीक पहले यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट आया तो रंगों के त्योहार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। तीनों बहनों और परिवार को होली की शुभकामनाओं के साथ ही सेलेक्शन की खूब बधाइयां मिल रही हैं।
जिले के मड़ियाहू तहसील क्षेत्र के महमदपुर अजोशी गांव की यह बहनें रहने वाली हैं। यहां के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय इंद्रपाल चौहान के बेटे स्वतंत्र कुमार चौहान की तीनों बेटियां खुशबू चौहान, कविता चौहान और सोनाली चौहान ने एक साथ परीक्षा की तैयारी की और एक साथ सेलेक्ट भी हो गईं। गुरुवार यानी होलिका के दिन घोषित हुए यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा परिणाम ने इस घर में त्योहार की खुशियां दोगुनी कर दीं।
जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव एवं जिला व्यायाम शिक्षक बेसिक शिक्षा रविचंद्र यादव ने बताया कि खुशबू चौहान गांव के पास में ही मेहंदी गंज में खो-खो की तैयारी करती थी और अखिल भारतीय स्तर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की तरफ से खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिनिधत्वि कर चुकी है। कविता चौहान जौनपुर कबड्डी टीम की तरफ से उत्तर प्रदेश के लिए मैच खेल चुकी है। इसके साथ ही सोनाली चौहान दौड़ में राष्ट्रीय स्तर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की तरफ से क्रॉस कंट्री रेस में भाग ले चुकी है।
प्रशिक्षक रविचंद्र यादव ने बताया कि तीनों बहनें बराबर प्रैक्टिस करती रही और इसी का परिणाम है कि यह एक साथ आरक्षी (सिपाही) के पद पर नियुक्त की गई है, इनके चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
]]>क्षेत्र के खुटहन मार्ग स्थित अख्खीपुर हरिजन बस्ती समीप सडक के किनारे 25 वर्षीय अज्ञात युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान समेत पुलिस को सूचना दिया। मृतक युवक के सर व पीठ मे चोट के निशान पाए गए। मृतक काले कलर का चेक्स सर्ट और काले कलर का लोवर पहना हुआ है।
खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विधिक कार्यवाई की जा रही है। मृतक का शिनाख्त नही हो पाई है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
]]>सिकरारा क्षेत्र के रीठी गांव निवासी 18 वर्षीय अभिनव हलवाई, 20 वर्षीय साहिल व 19 वर्षीय विशाल सोनी खपरहां इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा में पढ़ते थे। तीनों घनिष्ठ मित्र दोपहर बाइक से घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित गड़रहा घाट पर स्नान करने गए थे।
तीनों पुल के पाए से छलांग लगाकर तैरते हुए अंतिम पाए तक गए। वहां से वापस आ गए। दूसरी बार विशाल सोनी को पाए पर खड़े होकर वीडियो रिकॉर्डिंग करने को कहकर अभिनव व साहिल पुन: तैरकर जाने लगे। इस दौरान गहरे पानी जाने से अभिनव डूबने लगा। बचाने के प्रयास में साहिल भी डूब गया। दोनों लापता हो गए। विशाल के शोर मचाने पर घाट पर मौजूद लोग जुट गए। कुशल तैराक सुनील कनौजिया ने युवकों ने तलाश शुरू की।
कुछ ही देर बाद पहले अभिनव फिर साहिल को मरणासन्न अवस्था में बाहर निकाला। इसी दौरान खबर पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने देखते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया।
]]>बस में सवार सभी लोग दिल्ली के बताए जा रहे हैं, जो चित्रकूट से प्रयागराज होकर वाराणसी दर्शन के बाद अयोध्या जा रहे थे। वहीं सूमो सवार सभी झारखंड के हैं, जो वाराणसी से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे।
]]>