फुलपुर कोतवाली के गंडी गांव निवासी अफसर ट्रैक्टर चालक है। वह आज कनेरी गांव निवासी विपुल पांडेय पुत्र अशोक को अपने साथ ट्रैक्टर लेकर निकला। वह जैसे ही कनेरी पंचकुइया गांव के पास पहुंचा आचानक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में दोंनो घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में विपुल ने दम तोड़ दिया जबकी चालक अफसर का इलाज चल रहा था। इसी दौरान चालक अस्पताल से फरार भी हो गया।
]]>