सपा प्रमुख की टिप्पणी कि दाेनों उप मुख्यमंत्री हाथ पकड़कर मुख्यमंत्री को करवाएं गंगा स्नान पर यह पलटवार उप मुख्यमंत्री ने किया। उन्होंने कहा कि जब भी किसी ने सनातन का अपमान किया है, उसे पश्चाताप करना पड़ा है। अखिलेश और उनकी पार्टी सपा को भी पश्चाताप करना होगा।
सत्ता में रहते हुए अखिलेश ने कभी अयोध्या का विकास नहीं कराया। अतीत को देखें तो सपा सरकार में ही रामभक्तों पर गोलियां चलाई गईं। अब अयोध्या का बुनियादी ढांचा विश्व स्तरीय बनाया जा रहा है। जाति व पंथ के बावजूद करोड़ो लोग संगम में डुबकी लगाते हैं तो पूर्व मुख्यमंत्री को दुख होता है। यदि उनमें साहस है, तो उन्हें अन्य धर्मों के खिलाफ भी बोलना चाहिए।
]]>तब जय प्रकाश नारायण और चंद्रशेखर सहित लोकतंत्र में विश्वास करने वाले नेताओं ने कांग्रेस का विरोध किया। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पता ही नहीं वो क्या करना चाहते हैं। वे कभी संभल जाना चाहते हैं, कभी अलीगढ़ तो कभी हाथरस। हाथरस की घटना में सीबीआई जांच होकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। राहुल गांधी पूरी तरह से निराशा और मनोविकार के शिकार हैं। उनकी गाड़ी पटरी से उतर चुकी है। वे उत्तर प्रदेश को अराजकता और दंगों की आग में धकेलना चाहते हैं। लोगों को भड़काना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश के लोग इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी को विपासना में चले जाना चाहिए। विचार और मनन करना चाहिए कि क्या करना है और क्या नहीं।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है। जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टीट्यूट इब्राहिमपट्टी में डायलिसिस यूनिट शुरू होने से गंभीर रोगों के मरीजों को बड़े शहरों में उपचार के लिए नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके पर पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, डा. सुषमा शेखर, सहजानन्द राय, भाजपा नेता छट्ठू राम ने भी संबोधित किया। हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. संजय सिंह ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. सुजीत सिंह ने किया।
पीएचसी को सीएचसी बनाने की मांग
पूर्व मंत्री छट्ठू राम ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को पत्रक दिया। मांग की कि जनपद के अंतिम छोर पर स्थित सैकड़ों गावों के लोगों को अपने समुचित इलाज के लिए करीब 25 किलोमीटर दूरी तय कर नगरा या सीयर के स्वास्थ्य केंद्रों पर जाना पड़ता है। क्षेत्र में कोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र न होने के चलते गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के प्राइवेट हॉस्पिटल में जाना पड़ता है। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किरिहरापुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाना जनहित में जरूरी है।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर हुआ है। कहा सम्भल के जो अपराधी हैं वे सब समाजवादी हैं जिन्होंने घटना को अंजाम दिया है सब सपा के कार्यकर्ता है बोले उनके कुकृत्य को छिपाने के लिए अखिलेश यादव तरह तरह के बयान दे रहे हैं।
कहा सम्भल की घटना की निष्पक्ष जांच हो रही है कानून व्यवस्था से छेड़छाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं है। बोले अखिलेश यादव को पहले अपनी पार्टी को संभालें।
]]>उपमुख्यमंत्री ने शायराना अंदाज में समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘सीने में जलन आंखों में तूफान सा क्यों है? सैफई घराने में हर शख्स परेशान सा क्यों है? कल (शनिवार को) विधानसभा उपचुनाव के परिणाम घोषित हुए। इसमें समाजवादी पार्टी के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। समाजवादी पार्टी की गुंडई, अराजकता और लूट से जनता अच्छी तरह वाकिफ है। जब-जब इन्हें सत्ता मिली है, यह हमेशा अपने पुराने पैटर्न पर कायम रहे।
लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में बहु बेटी पर अत्याचार हुए हैं। कन्नौज की घटना को पूरे देश की जनता ने देखा, अयोध्या में जो बेटी के साथ हुआ उसे भी सभी ने देखा, हद तो तब हो गई जब करहल में हाल में एक दलित बेटी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने सपा को वोट देने से मना कर दिया था।
दलित बेटी के पिता ने चिल्लाते हुए कहा था कि हमारी बेटी की हत्या समाजवादी पार्टी के गुंडों ने सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसने सपा को वोट देने से इनकार कर दिया था। उसका कहना था कि हम भाजपा को वोट देंगे, हमें भाजपा सरकार ने मकान दिया है कॉलोनी दी है। अखिलेश यादव इस पर कुछ नहीं बोलते हैं। उन्हें जवाब देना चाहिए।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हार को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। लोकसभा के चुनाव में इन्होंने झूठ बोलकर वोट हासिल किए थे। इनकी असलियत प्रदेश की जनता समझ चुकी है। इनका मतलब सिर्फ गुंडई, माफियागिरी; प्लॉट, मकान, दुकान पर कब्जा करना, बहू बेटी की इज्जत आबरू को खतरे में डालना है। प्रदेश की जनता ने पूरी तरह से समाजवादी पार्टी को नकार दिया है।
ये भारत के संविधान की बात करते हैं। लेकिन इन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमेशा हमला किया है, कभी न्यायपालिका पर हमला करेंगे, कभी निर्वाचन आयोग पर हमला करेंगे, इनको लोकतंत्र में भरोसा नहीं है? लोकतंत्र में निर्वाचन आयोग के माध्यम से ही आप जीतकर सांसद बने हैं?
उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा कि आज आपकी पार्टी का जो भी अस्तित्व है, वो भारतीय संविधान की वजह से है, निर्वाचन आयोग की वजह से है। इसी निर्वाचन आयोग ने लोकसभा का चुनाव कराया था। इस दौरान इन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया तो तब, निर्वाचन आयोग बहुत अच्छा काम कर रहा था। अधिकारियों की तारीफ करते नहीं थक रहे थे।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह मुस्लिम समाज को वोट बैंक समझते थे। यह उन्हें ठगने का काम करते थे। मैंने कुंदरकी की जनसभा में कहा था कि मुस्लिम समाज 20 प्रतिशत है, यदि समाजवादी पार्टी को मुस्लिम समाज छोड़ दे तो सपा तीन टके की पार्टी रह जाएगी। मैं कह सकता हूं चाहें कुंदरकी हो, चाहे मीरापुर हो, जब मुस्लिम समाज ने उन्हें किनारे लगा दिया है तो समाजवादी पार्टी दो टके की पार्टी रह गई, सबसे ज्यादा पीड़ा इनकी यही है।
]]>बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हम अफसरों के साथ पुख्ता रणनीति बना रहे हैं। 19 दिसंबर 2023 को सेफ्टी ऑडिट कराने का निर्देश दिया गया था। वहीं, प्रमुख सचिव ने कहा कि टीम जांच की जा रही है। इलेक्ट्रिकल सेफ्टी की वजह से ज्यादातर घटनाएं हो रही हैं। इसे लेकर सभी जिलों को अलर्ट किया गया है।
एक और बच्चे की गई जान
झांसी महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में लगी आग के मामले में एक और नवजात ने दम तोड़ दिया है। अब अग्निकांड में मृत नवजातों की संख्या 12 हो गई है। उधर, घटना की जांच के लिए शासन की टीम भी पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, झांसी महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र (एसएनसीयू) में शुक्रवार की रात तकरीबन 11 बजे भीषण आग लग गई थी, जिसमें 10 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, एक बच्चे ने रविवार को दम तोड़ दिया था।
अब सोमवार को एक और बच्चे की मौत हो गई। यह बच्चा जालौन जिले के रहने वाले विशाल की पत्नी मुस्कान का है। जन्म से गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने पर उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि घटना के समय वार्ड में 49 बच्चे भर्ती थे, जिनमें से 39 बच्चों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया था।
]]>मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों से बात करते हुए यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि नवजात शिशुओं की मौत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम परिजनों के साथ मिलकर नवजातों के शव की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। पहली जांच प्रशासनिक स्तर पर होगी जो स्वास्थ्य विभाग करेगा, दूसरी जांच पुलिस प्रशासन करेगा, अग्निशमन विभाग टीम भी इसका हिस्सा होगी, तीसरा मजिस्ट्रियल जांच के भी निर्देश दिये गये हैं।
उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। अगर कोई खामी पाई गई तो जो भी जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सरकार बच्चों के परिजनों के साथ है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कहा कि फरवरी में फायर सेफ्टी ऑडिट हुआ था और जून में मॉक ड्रिल भी हुई थी। ये घटना कैसे हुई और क्यों हुई, इस बारे में जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 7 नवजात शिशुओं के शवों की पहचान कर ली गई है, 3 शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है… नवजात शिशुओं के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
मेडिकल कॉलेज के नीकू (एनआईसीयू) वार्ड में रात लगभग 10.30 बजे तक सब कुछ सामान्य था। इसके महज 10 मिनट बाद ही वार्ड में जो कुछ हुआ उसने सभी के रौंगटे खड़े कर दिये। नवजात बच्चों का वार्ड आग की चपेट में आकर धू-धू कर जल रहा था। आग की लपटें वार्ड के बाहर से निकल रही थीं। थोड़ी ही देर में आग ने पूरे वार्ड को अपने आगोश में ले लिया।नीकू (एनआईसीयू) वार्ड में आग लगने की सूचना से प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। इधर, वार्ड में आग की खबर से वार्ड में भर्ती नवजात बच्चों के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। आग को देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने लोगों को अंदर जाने से मना कर दिया।
मेडिकल कॉलेज के नीकू (एनआईसीयू) वार्ड के 2 कक्ष में नवजात शिशु भर्ती थे। आग लगते ही वहां धुआं भरने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस व सेना के जवानों ने अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपट तेज होने से वह अंदर नहीं जा सके। सेना के जवानों ने वार्ड की खिड़की व दरवाजों को तोड़ा और अन्दर गये। इसके बाद सेना के जवानों ने कुछ बच्चों को बाहर निकाला
]]>कुंदरकी बाईपास के जीरो प्वाइंट पर शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह के समर्थन में आयोजित अल्पसंख्यक सम्मेलन में पाठक ने कहा कि कुंदरकी से दोस्ती की नई इबारत लिखी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सबको सम्मान देगी और विकास का रास्ता खोलेगी।
डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा की सरकार ने बिना भेदभाव के मकान, शौचालय, दुकान और इलाज जैसी सुविधाएं दी हैं। जबकि पहले मुंह देखकर लाभ दिया जाता था। उन्होंने कुंदरकी की जनता से कहा, “30 साल का पिछड़ापन दूर करने के लिए हमें 30 महीने दें, हम दशा बदल देंगे।”
पाठक ने मुसलमानों को रिझाने के लिए सपा पर जमकर हमला बोला और कहा कि भाजपा की नीतियों से सभी वर्गों को लाभ मिला है। उन्होंने जनता से 20 नवंबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।