विवेचना के दौरान गुरुवार को उपनिरीक्षक रामगोपाल त्यागी ने हमराहियों के साथ कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त अनीश उर्फ भोदू पुत्र अजीज, निवासी ग्राम फत्तेपुर, थाना मेंहनगर को गहुनी–राजधरपुर बॉर्डर पुलिया से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, 1000 रुपये नकद तथा चोरी की एक जोड़ी पायल बरामद की गई।
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों जावेद उर्फ सोनू, रईस और कलामुद्दीन के साथ मिलकर ग्राम रामपुर बढ़ौना में रात के समय घर में सेंध लगाकर दाल, चावल, गेहूं और गहनों की चोरी की थी। चोरी किए गए गेहूं और चावल को बेचकर प्राप्त धनराशि आपस में बांट ली गई थी। अभियुक्त अनीश के हिस्से में एक जोड़ी पायल आई थी, जिसे वह बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष मेंहनगर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मेंहनगर और अन्य थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, मारपीट एवं गंभीर धाराओं में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
आजमगढ़। जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में साइबर अपराध का शिकार हुए एक व्यक्ति को पुलिस की तत्परता से राहत मिली है। हैक हुए व्हाट्सएप अकाउंट और मोबाइल फोन को सही कराते हुए साइबर ठगी से कटे रुपये भी वापस कराए गए हैं।
थाना कोतवाली क्षेत्र के पाण्डेय बाजार निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट और मोबाइल फोन हैक हो गया था। हैकिंग के बाद उनके बैंक खाते से 5,000 रुपये की धनराशि अनधिकृत रूप से निकाल ली गई।
शिकायत मिलते ही थाना कोतवाली के साइबर प्रभारी एवं उनकी टीम ने तत्काल संज्ञान लिया और तकनीकी सहायता के माध्यम से त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता का हैक हुआ व्हाट्सएप अकाउंट और मोबाइल फोन सफलतापूर्वक सही कराया। साथ ही साइबर ठगी से कटे 5,000 रुपये नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस कराए गए।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के बैंक खाते से बिना जानकारी के धनराशि कट जाती है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके साथ ही संबंधित बैंक को लिखित सूचना दें और नजदीकी थाना स्थित साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।
आजमगढ़। जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान की गई।
मंगलवार को थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विश्वजीत पाण्डेय पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के रजादेपुर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक युवक अजमतगढ़ से मसोना गांव होते हुए ऑटो रिक्शा से रजादेपुर की ओर आ रहा है, जिसके पास अवैध असलहा है।
सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर पुलिस टीम ने रजादेपुर चौराहे से कुछ दूरी आगे उक्त युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम ओमचन्द यादव पुत्र स्वर्गीय बेचन यादव, निवासी चकलालचन्द, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ है।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया वही वहीं घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा को ई-चालान ऐप के माध्यम से धारा सीज कर दिया।
आजमगढ़। जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने एक अपराधी को तमंचा कारतूस और चोरी के नकद रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आशिफ अहरौला थाना क्षेत्र के सोफीगढ़ गांव का निवासी है।
जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार फूलपुर कोतवाली पुलिस की टीम ग्राम भेड़िया शिव मंदिर के सामने चकअल्लाह रोड के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक युवक को संदेह होने पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 20 मार्च व 20 मई को क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं में वह शामिल था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आशिफ एक शातिर अपराधी है, जिस पर हत्या, पशु क्रूरता, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की रकम 2500 रुपये, एक तमंचा, कारतूस बरामद किया।
फूलपुर कोतवाल सच्चिदानंद यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी ने कई घटनाओं को अंजाम दिया है।