आजमगढ़। जिले में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया। जिसकी चपेट में आने से अधेड़ समेत तीन की मौत हो गई वही सात लोग झुलस गए। सभी झुलसे हुए लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर बाद आचानक मौसम ने करवट ली और गरज चमक के साथ बारिश शुरू हुई। इसी दौरान शाम को अतरौलिया थाना क्षेत्र के जोहबतपुर गांव के एक खेत में मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे कि तभी आचानक आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से धान की रोपाई कर रही अंतिमा 17 वर्ष की मौत हो गई जबकि सात लोग झुलस गये। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। वही इसी थाना क्षेत्र के सुखीपुर गांव में सिलाई सीखकर घर लौट रही ज्योति नामक युवती की मौत हो गई। इसी क्रम में इसी थाना क्षेत्र के भीलमपुर छपरा गांव में गाय को चरा रहे अधेड राम राजभर बारिश होने अपनी गाय को लेकर घर लौट रहे थे कि तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से राम राजभर व उनकी गाय की भी मौत गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है।
]]>
ये है पूरा मामला
कर्मा गांव निवासी रविशंकर कुशवाहा (32) दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। रिश्तेदारी में शादी का कार्यक्रम आयोजित होने और होली पर्व पर वह गांव आए थे। बीते 19 मार्च को पत्नी सरोज कुशवाहा (30) और पुत्र अंकुश (8 माह) को लेकर बाइक से नगसर हाल्ट थाना के सरहुला गांव स्थित ससुराल गए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के अनुसार एसयूवी ने एकदम से गाड़ी में ब्रेक लगाई। ब्रेक लगाते ही पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने गाड़ी पर जोरदार टक्कर मारी।
इस घटना में रितेश, रविन्द्र नाथ तिवारी, किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। एसयूवी मोतिहारी के ही अशोक चौबे चला रहे थे। वह बाल-बाल बच गए। घायलों को यूपीडा कर्मियों ने एंबुलेंस से कूरेभार सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने सत्येंद्रकांत, शशिबाला व रीता देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी कूरेभार में चल रहा है। बताया जा रहा है कि वाहन में सात श्रद्धालु सफर कर रहे थे। जिन्हें मंगलवार को अयोध्या दर्शन करना था।
]]>हादसे की खबर मिलने पर डीएम समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक घटना की स्कॉर्पियो की रफ्तार सौ से ऊपर थी और चालक को झपकी आ जाने की वजह से घटना हुई।मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के कनकपुरा 52 वर्षीय मनोज गुप्ता परिवहन निगम में बस चालक के पद पर तैनात थे। वह अपने परिवार के सात सदस्यों के साथ स्कार्पियो से महाकुंभ में स्नान करने के बाद अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे।
सोमवार सुबह करीब छह बजे प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर कोहड़ौर टोल प्लाजा के करीब संगम स्नान करने जा रहे संतकबीरनगर जनपद के 45 श्रद्धालुओं से भरे डीसीएम से दाहिनी ओर जाकर स्कॉर्पियो टकरा गई। जिससे स्कॉर्पियो व डीसीएम के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्कॉर्पियो सवार व डीसीएम सवार स्नानार्थी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष राधेश्याम ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कोहड़ौर पहुंचाया। वहां से 13 घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जबकि मामूली रूप से जख्मी 10 लोगों का उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी। मेडिकल कॉलेज में मैनपुरी के रहने वाले मनोज गुप्ता उनकी पत्नी 50 वर्षीय सुनीता गुप्ता को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उनके बेटे शिवम गुप्ता, बहू शीतल गुप्ता, व पिता 72 वर्षीय राम अंजोर को रायबरेली एम्स भेजा गया। जहां उपचार के दौरान राम अंजोर की भी मौत हो गई। दोपहर बाद शिवम के सात साल के बेटे सत्यम और चार साल की बेटी दिव्या को चिकित्सकों ने रायबरेली एम्स के लिए रेफर कर दिया। रिश्तेदार दोनों बच्चों को लेकर एंबुलेंस से रायबरेली के लिए रवाना हुए।
वहीं डीसीएम सवार संतकबीरनगर जनपद के प्रतापपुर बखिरा की रहने वाली 45 वर्षीय बासमती, मेहदावर थाना क्षेत्र के भरवलिया निवासी 55 वर्षीय सोनमती, दुधारा के कर्मखुर्द निवासी 45 वर्षीय इंद्रावती, बखिरा के मंझरिया पठान निवासी 55 वर्षीय फगुती, भरवलिया चौबे निवासी 45 वर्षीय धर्मराज व मेहदावर निवासी 45 वर्षीय मंजू का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम शैलेंद्र वर्मा व एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह पुलिस बल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। कुछ ही देर में डीएम शिव सहाय अवस्थी, एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा भी अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डीएम ने सीएमएस शैलेंद्र कुशवाहा को घायलों के बेहतर उपचार का निर्देश दिया।
]]>शुक्रवार को लखनऊ से बच्चे का मुंडन करवाने मथुरा गया परिवार रात 10:30 बजे करीब थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 49 पर सड़क हादसे का शिकार हो गया। टूरिस्ट बस के चालक को झपकी आ गई, जिस कारण हादसा हुआ।
इसके चलते बस एक्सप्रेस वे पर खड़े हुए डंपर में पीछे से जा टकराई। इस घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि बस में सवार कई लोग घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मौके पर एसपी ग्रामीण, सीओ सिरसागंज हैं।
]]>