आजमगढ़। जिले थाना बरदह पुलिस ने लूट की दो बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब 92 हजार रुपये नगद, लूट के दौरान प्रयुक्त सामान और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट और थाना देवगांव क्षेत्र के मंदिर में हुई लूट की घटनाओं में शामिल थे।
बीते 10 अक्टूबर को सकरामऊ निवासी पतिराम प्रजापति ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि उसका पुत्र दीपक प्रजापति, जो गौरा बादशाहपुर में ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है, केंद्र से ₹1.50 लाख लेकर घर लौट रहा था। तभी दुर्गापुर पुलिया के पास दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उसका बैग लूट लिया। इस घटना पर थाना बरदह में केस दर्ज किया गया था।
शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रामपुर पुलिया के पास से तीन अभियुक्तों आशुतोष सिंह पुत्र संजीव सिंह, निवासी सिधौना मानिकपुर, थाना मेहनाजपुर, आजमगढ़, गौरव जायसवाल पुत्र हरिलाल, निवास कटही, थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर और विपिन यादव पुत्र राजपत यादव, निवासी सकरामऊ, थाना बरदह, आजमगढ़ को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के कब्ज़े से एक काला बैग, ग्राहक सेवा केंद्र का रजिस्टर, मुहर, 2 आधार कार्ड, मोबाइल , तमंचा, कारतूस, मंदिर से चोरी हुआ पीतल का घंटा मिला, जिस पर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, सेहुडा श्रीकांतपुरअंकित था और 92 हज़ार रुपया नकद बरम हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं, जो लूट और चोरी की वारदातें मिलकर करते हैं। इन्होंने अपने अन्य साथियों आनंद यादव, संदीप यादव और शिवम उर्फ पग्गू यादव निवासीगण थाना चन्दवक, जौनपुर के साथ मिलकर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से ₹92,000 की लूट की थी। पुलिस फरार तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।
गिरफ्तार तीनों आरोपियों पर थाना बरदह और देवगांव में लूट व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
]]>आज़मगढ़। जिले के अतरौलिया थाने की पुलिस ने केशवपुर पुल के पास से एक डीसीएम पर लदे 18 पशुओं को बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अतरौलिया थाने के उपनिरीक्षक रामनिहाल वर्मा मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान एक डीसीएम वाहन को केशवपुर पुल के पास रुकने का इशारा किये तो डीसीएम चालक और दो अन्य व्यक्ति गाड़ी से उतरें । डीसीएम वहकन में 18 भैंस/ पड़िया मौजूद थे ,जिनके पैर व मुंह रस्सी से क्रूरतापुर्वक बंधा था । इस दौरान पुलिस ने राकेश यादव पुत्र स्व0 महादेवनिवासी शाहजहाँपुर थाना रानो पाली जनपद अयोध्या , ताजुद्दीनपुत्र नबी निवासी नगरोपार थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मउ और टिन्कू अहमद पुत्र कमर निवासी नगरोपार थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मउ को गिरफ्तार किया है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि बताया कि 24 मई को सिधारी थाने में पल्हनी गांव निवासी उर्मिला गुप्ता तहरीर दी कि 19 मई को ऑटो में बैठी थी। उसके बैग से एक हार, एक मंगलसूत्र, टप्स, एक चांदी का माला और 15 हजार रुपये ऑटो चालक व अज्ञात तीन अन्य व्यक्तियों के ने चुरा लिया।
वहीं, 25 मार्च को गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर निवासी जानकी विश्वकर्मा ने सिधारी थाने पर तहरीर दी कि 27 मार्च को ऑटो से नरौली तिराहे से ससुराल से मायके जाते समय अज्ञात चोरों ने बैग में रखा हार, मांगटीका, चैन, नथिया, मंगल – सूत्र, झुमकी, सूईधागा, लकिट, नाक की कील, करधन, अंगूठी, पाजेब, पायल, मीना चोरी कर लिया गया।
पुलिस ने दोनों मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की। सिधारी पुलिस ने बेलइसा पुल के नीचे बउरहवा बाबा मंदिर के पास से चोर गिरोह के मुख्य आरोपी गजहड़ा गांव निवासी अंशुल प्रताप गौतम उर्फ लकी को गिरफ्तार किया।
उसके कब्जे से दो मंगलसूत्र, एक अंगूठी समेत अन्य जेवरात, मोबाइल, आठ हजार रुपये नकद और ऑटो बरामद हुआ। बरामद सामान की कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये है। वहीं, गजहड़ा गांव निवासी जवाहिर उर्फ शैडो, बृजेश कुमार उर्फ मलिक व चिंटू उर्फ नदीम शाह की तलाश चल रही है।
वहीं, तीसरे मामले में सिधारी पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी की घटना का भी खुलासा किया। पुलिस ने रविवार को करनपुर पुलिया के पास से गाजीपुर जनपद के भुड़कुड़ा गांव निवासी उपेंद्र यादव और अंकित पाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से ट्रैक्टर-ट्रॉली, कारतूस, मोबाइल और 490 रुपये नकद बरामद हुए।
उक्त मामले में 18 मई को करनपुर निवासी रामचंदर यादव ने शिकायत की कि 16 मई की रात 11 से एक बजे के बीच इटौरा डेंटल कॉलेज के सामने से उनका ट्रैक्टर चोरी हुआ। उपेंद्र और अंकित ने बताया कि वे मिंटू यादव और शिवम पाल के साथ मिलकर ट्रैक्टर चोरी करते थे। चोरी का ट्रैक्टर शेखपुर परसपुर में छिपाया गया और अंबेडकरनगर में बेचने की योजना थी। उनके दोनों साथी भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
]]>आज़मगढ़। जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मकसुदिया गांव निवासी लालचंद ने बृहस्पतिवार को सरायमीर थाने में एफआईआर दर्ज कराया था। आरोप था कि 14 मई 2025 को रात 9 बजे उनकी बेटी मंजुलता को उसके पति सूर्यभान, ससुर दीपचंद, सास भीमा देवी, देवर सूरज, अमित और ननद कलावती ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया।
आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सरायमीर थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामले में मुकदमा कर लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी पति सूर्यभान, देवर अमित और सास भीमा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
]]>आज़मगढ़। जिले के बरदह थाने की पुलिस ने चोरी के आभूषण के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बीते एक मार्च को बिन्दु तिवारी पत्नी स्व0 जयनारायण तिवारी ग्रा0 पो0लसड़ा खुर्द थाना बरदह तहसील मार्टीनगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि मैं अपनी दवा,इलाज के लिये मुम्बई गयी थी कि दिनांक 20/21-02-025 की रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा मेरे घर की रेलिंग पर चढ़कर पतरे पतरे पर चढ़कर दीवाल से उतरकर सारा तोड़कर सारा धन लूट कर जिसमें जेवर ,एक झुमका ,दो कान का टप ,एक पीस मंगल सूत्र व दो पीस अगुंठी सोने की ,एक पीस सोने के बेसलेट, व दो पीस सोने का कंगन ,तालीपिन चाँदी का व तीन जोड़ा कड़ी व घड़ी हाथ की इतना सामान गायब हैं इसके साथ ही प्रार्थिनी के घर को जला दिया । इसी के साथ शिवदत्त राय S/O लालमन राय निवासी ग्राम सराय मोहन थाना बरदह के घर ताला तोड़कर चोरी की गई थी। इस संबंद में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
शनिवार को उ0नि0 उमेश चन्द्र यादव मय हमराह द्वारा राजागंज बाजार के नहर चौराहे के पास से . सचिन राजभर पुत्र रामचंद्र राजभर , अजय पुत्र दिनेश राजभर और विजय पुत्र राधेश्याम निवासीगण बेलवाना थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को चोरी गये आभूषण के गिरफ्तार किया है।