आज़मगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के बेलागर छतवारा गांव में डीजे पर मनपसंद गाने बजाने के लिए हुए विवाद में घराती ने लाठी डंडे से मारकर तीन युवक को घायल कर दिया। इस घटना में घायल सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के नसीरपुर खालसा गांव निवासी बंशराज (38) रविवार की रात लगभग 11 बजे बेलागर छतवारा गांव में धर्मराज (32), संकित (17) के साथ शादी समारोह में गए थे। तभी डीजे पर कुछ लोगों में विवाद होने लगा। देखते ही देखते घराती बाराती को लाठी डंडे से मारने लगे। इस मारपीट की घटना में तीनों घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
सिधारी थाना प्रभारी शशि चंद्र चौधरी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
]]>आज़मगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी श्रीकांत चौहान पुत्र शिव आसरे चौहान की भगवानपुर नहर के पास फर्नीचर की दुकान है। शनिवार की रात को करीब आठ बजे स्कार्पियो और स्वीफ्ट कार सवार आठ युवक आये। वे श्रीकांत के दुकान के बगल में गाड़ी खड़ी कर शराब पीने लगे। श्रीकांत ने विरोध किया तो उक्त मनबढ़ युवक उसे गाली देने लगे। जिससे उनका श्रीकांत से विवाद हो गया।
इस बीच मनबढ़ों ने अचानक ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग कर दिये। फायरिंग से अफरा-तफरी मच गयी। गोली का छर्रा कान में लगने से श्रीकांत घायल हो गए। इतना ही नहीं मनबढ़ों ने श्रीकांत के भाई उमाकांत और रमाकांत को मारने के बाद उन्हें नहर में फेक दिया। बाजार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मनबढ़ अपनी गाड़ी छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने चार युवकों को पकड़ लिया। घायल श्रीकांत को सीएचसी बरदह पर भर्ती ले जाकर पुलिस ने इलाज कराया।
]]>