शहर के मार्गों पर चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में अतिक्रमण हटाने में टीमें लगी हैं। लोहता बाजार में अतिक्रमण को हटाने का सिलसिला भी जारी है। ऐसे में सड़क चौड़ीकरण में जो भाग थाने का आया है, उसे तोड़ा गया है। जिसमें एक रसोईघर का कमरा और कार्यालय भी था। बता दें कि अतिक्रमण की जद में आ रहे सभी मकानों और दुकानों पर लोक निर्माण विभाग ने नापी करके निशान पहले ही लगा दिया था।
]]>