आजमगढ़। जिले शहर कोतवाली के सिविल लाइन चौकी से मात्र 20 मीटर दूरी पर जमकर मारपीट हुई, लेकिन पुलिस को इसकी भनक काफी देर बाद लगी, जब लोग शोर मचाने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में होटल संचालक एक व्यक्ति को मारते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।
वीडियो में एक सिपाही पहुंचा जो युवक को छुड़ाने में लगा था। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, शहर के रहने वाले विराट यादव शनिवार को अपने कुछ लोगों के साथ सिविल लाइन स्थित एक होटल में भोजन करने गया था। सीट को लेकर होटल संचालक से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते हाथापाई होने लगी।
मामला इतना बढ़ा कि आसपास के होटल संचालक व दुकानदार जुट गए और लाठी-डंडा से भोजन करने आए लोगों की पिटाई शुरु कर दी। देखते ही देखते भारी भीड़ एकत्र हो गई। शोर सुनकर पुलिस चौकी पर तैनात एक दो सिपाही पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद युवक को होटल संचालकों से बचा सके। विराट की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
‘एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि एक व्यक्ति कुछ लोगों के साथ भोजन करने के लिए सिविल लाइन स्थित होटल पर गया था। सीट को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ‘
]]>आजमगढ़। जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के गोसारी गांव का वीडियो सोशल पर तेज़ी से वायरल हुआ जिसमें एक गेंहू के खेत को मशीन से काटा जा रहा है और कुछ लोग एक व्यक्ति को धक्का दे रहे है और गले गमछा पकड़ कर मौके से भगा रहे है। इस वीडियो को सोशल मीडिया में एक वर्ग की दबंगई से जोड़कर प्रचारित किया जा रहा था कि दबंगई के बल पर जबरन गेंहू की फसल को काटा जा रहा। पुलिस के संज्ञान में जैसे ही यह मामला सामने आया पुलिस ने जांच कराई तो मामला भूमि विवाद से जुड़ा व कोर्ट में विचाराधीन पाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षो की मौजूदगी में कटी गेंहू की फसल को सुरक्षित साधन सहकारी समिति में रखवा दिया है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच थाना अध्यक्ष दीदारगंज से कराई गई। तो पता चला कि जिस खेत मे गेंहू की फसल को काटा जा रहा था उस भूमि पर मुरली राजभर और मनोज सिंह के बीच विवाद है। वर्ष 2004 से मुकदमा चल रहा है, वर्तमान में मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। वर्ष 2008 से मनोज सिंह खेत मे बो रहे थे और फसल काट रहे थे।
वर्तमान में जो विबाद है उसमें दोनों पक्षों की मौजूदगी में कटी गेंहू की फसल को लेखपाल की सुपुर्दगी में साधन सहकारी समिति में रखवा दिया गया है। कोर्ट द्वारा जो भी निर्णय दिया जाएगा उस पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
आजमगढ़। जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट चौकी से महज कुछ दूर पर दबंगों की गुंडई सामने आई है। दबंगों ने एक दुकानदार को पूरे बाजार में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस वायरल वीडियो की जानकारी होने पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने उक्त मामले की जांच का निर्देश दिया है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट अमिला रोड पर पिंटू सोनकर की सब्जी की दुकान है। उसकी दुकान पर एक युवक सब्जी लेने पहुंचा। युवक का सब्जी खरीदने के बाद लेनदेन को लेकर दुकानदार से विवाद हो गया। इस बात से नाराज युवक ने अपने कई साथियों को अपने गांव से बुला लिया। इसके बाद उक्त युवक व उसके साथियों ने सब्जी के दुकानदार पिंटू सोनकर को बाजार में ही दौड़ा-दौड़ा कर जमकर डंडों से मारपीटा। बाजार में मौजूद लोगों ने बचाव करने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने और जमकर दुकानदार की धुनाई कर दी। यह घटना मंगलवार की बताई जा रही है। इसी बीच किसी ने मारपीट की घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना में घायल पिंटू सोनकर को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया है।
इस संबंध में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि लाटघाट बाजार में सब्जी की दुकान लगाने को लेकर दो पटीदारों में मारपीट हुई थी। इस मामले में जीयनपुर कोतवाली प्रभारी को जांच का निर्देश दिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
]]>आजमगढ़। जिले के शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ में कार्यालय सहायक मीड-डे-मील प्रभारी ने जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीत कराया है। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
उक्त प्रधानाध्यापक द्वारा 15 दिन पूर्व मीड डे मील प्रभारी को फोन पर मारने की धमकी दी गई थी। इसे लेकर पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अजमतगढ़ में कार्यालय सहायक मीड डे मील प्रभारी के पद पर सुनील कुमार सिंह प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं।
आरोप है कि प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बेल्सर जमीन बेल्सर में कार्यरत धनंजय सिंह ने 15 दिन पूर्व कार्यालय सहायक नीरज यादव के फोन पर गाली देते हुए मारने की धमकी दी। इसके बाद 28 नवंबर को दिन में 11.30 बजे धनंजय सिंह कार्यालय में आकर उन्हें भी मारने पीटने लगे। साथ ही गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि धनंजय सिंह द्वारा कई बार कार्यालय में आकर कर्मचारियों से मारपीट व प्रताड़ित किया गया है।
एसपी हेमराज मीना ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
]]>