आजमगढ़। दिवाली पर्व के मौके पर शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को विशेष कार्रवाई करते हुए शहर के बीहरी जी मंदिर के पास एक घर में छापा मारकर अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा। पुलिस ने घर से 13 कार्टून यानी करीब दो क्विंटल 90 किलो पटाखे बरामद किए। इनकी अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। शहर के बीचो-बीच, घनी आबादी वाले इलाके में इतनी मात्रा में पटाखों का भंडारण होना बेहद खतरनाक माना जा रहा है।
शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि फरास टोला मोहल्ला घनी आबादी वाला क्षेत्र है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहल्ले के निवासी विशाल गुप्ता अपने घर में बड़े पैमाने पर अवैध पटाखा रखे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और घर से दो क्विंटल 90 किग्रा पटाखे बरामद किए। इस मामले में विशाल गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है और उससे अभी पूछताछ जारी है।
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि अवैध पटाखों के निर्माण व भंडारण के खिलाफ एसएसपी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। उस अभियान में शहर के विशाल गुप्ता के घर से भारी मात्रा में पटाखा बरामद हुआ है जिसकी कीमत तीन लाख रुपये आंकी गई। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
]]>दीपावली 2024। आज दीपावली का शुभ पर्व देशभर में मनाया जा रहा है।हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार एक प्रमुख त्योहार है। पूरे देश में इस पर्व को बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।
दिवाली पर घरों को रोशनी और दीयों से सजाया जाता है और सूर्यास्त के बाद यानी प्रदोष काल में धन की देवी माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की रात को मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक में भ्रमण के लिए आती हैं और जिन घरों में साफ-सफाई, पूजा-पाठ और मंत्रोचार होता है, वहां पर निवास करने लगती हैं। इसलिए दिवाली की शाम महालक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं इस बार दीपावली पर क्या है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त।
हर वर्ष दीपावली का त्योहार कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि दो दिन रहेगी। कार्तिक अमावस्या तिथि की शुरुआत 31 अक्तूबर, गुरुवार को दोपहर बाद 3 बजकर 52 मिनट पर होगी और समापन तिथि 01 नवंबर को शाम को 06 बजकर 16 मिनट पर रहेगी, फिर प्रतिपदा तिथि लग जाएगी।
दिवाली पर लक्ष्मी- गणेश पूजन प्रदोष काल, अमावस्या तिथि और स्थिर लग्न में करने की धार्मिक मान्यता है। प्रदोष काल वह समय होता है जब सूर्यास्त हो जाता है और यह लगभग 2 घंटे 24 मिनट तक रहता है। हिंदू धर्म में कोई भी व्रत या त्योहार उदया तिथि के आधार पर तय होता है, लेकिन दिवाली पर माता महालक्ष्मी की पूजा अमावस्या तिथि को रात्रि में होती है। 31 अक्तूबर को पूरी रात अमावस्या तिथि रहेगी। पंचांग के मुताबिक कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 31 अक्तबूर को 3 बजकर 52 मिनट पर आरंभ हो जाएगी और इसका समापन 01 नवंबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर होगा। 31 अक्तूबर को दिवाली मनाई जाएगी और इसी दिन लक्ष्मी पूजा होगी।
दिवाली पर माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता की पूजा अमावस्या व्यापिनी तिथि और प्रदोष काल में करने की मान्यता है। 31 अक्तूबर को प्रदोषकाल की शुरुआत शाम 05 बजकर 36 मिनट से होगी जबकि इसका समापन शाम 08 बजकर 11 मिनट पर होगा। इसके अलावा लक्ष्मी पूजन के लिए स्थिर लग्न बहुत ही शुभ और श्रेष्ठ माना जाता है। 31 अक्तूबर को वृषभ लग्न की शुरुआत शाम 06 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 20 मिनट तक होगा। इस तरह से 31 अक्तूबर को लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 20 मिनट के बीच अच्छा रहेगा। कुल मिलाकर 31 अक्तूबर को लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 32 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन विशेष फलदायी होगा।

दीपोत्सव से पहले भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान (हेलीकाफ्टर) से पहुंचे। योगी ने उनका स्वागत किया। पूरा राम दरबार रथ पर सवार हुआ तो योगी ने अपने हाथों से रथ को खींचा और रामकथा पार्क लाया गया। यहां योगी ने राम की आरती उतारी और राज तिलक किया।


राम मंदिर निर्माण के बाद हो रही पहली दीपावली पर पूरे अयोध्या में खास रौनक है। दीपोत्सव के आठवें संस्करण के लिए रामनगरी कई दिनों से सज धज रही थी। बुधवार की सुबह से ही पूरा अयोध्या उत्सव सारिका के माहौल जैसा दिखाई देने लगा। एक तरफ झांकियों ने मन मोहा तो दूसरी तरफ सड़कों पर जश्न मनाते राम भक्त दिखाई देते रहे।

दीपोत्सव को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने के लिए मंगलवार को ही कंसल्टेंट निश्चल बरोट के नेतृत्व में 30 सदस्यीय टीम ने दीपों की गणना देर रात तक पूरी कर ली थी। दीपोत्सव के बाद राम की पैड़ी पर ही सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए। इनमें लेजर शो इमेज प्रोटेक्शन शो खास आकर्षण है।


अयोध्या/ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव प्रारंभ होने से पहले जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा, अयोध्या के लोगों को अब साबित करना होगा कि मां सीता की अग्नि परीक्षा बार-बार न हाे। 500 साल बार राम अपने धरा धाम पर हैं।
राम मंदिर के लिए बलिदान देने वालों को नमन है। उन्होंने कहा, आज दुनिया अयोध्या आ रही है। वहीं, राम मंदिर का विरोध करने वालों पर हमला बाेलते हुए योगी ने कहा कि ये राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं, अयोध्या वासियों को आगे आना होगा ताकि राम का संदेश कभी पथ से विचलित न हो।

सीएम योगी ने कहा जिस तरह की भव्यता आज अयोध्या में है वैसी ही भव्यता काशी और मथुरा में हो। देश की हर धार्मिक नगरी में उत्सव जैसा माहौल हो।

सीएम ने कहा कि हम भेदभाव नहीं करते। हम भाषा, जाति और मजहब के नाम पर भेदभाव नहीं करते। राजा राम के गद्दी में बैठने के बाद जो हुआ था वही कर रहे हैं। आज उसी तर्ज पर श्रेष्ठ भारत जन्मा है।


सीएम योगी ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या एक नया इतिहास रच रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरी दुनिया में राम के नाम को जाना है। हमारी संस्कृति को जाना है। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म एक ऐसा धर्म है जिसने सभी को अपने सीने से लगाया।



यह धर्म किसी से नफरत नहीं करता है। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां पहले राम के नाम प्रश्न खड़ा करती थीं। अब पूरी दुनिया राम को मान रही है। मंच पर पहुंचने के बाद सीएम योगी ने राजा राम और लक्ष्मण का तिलक किया।
रिपोर्ट:अरूण यादव
आजमगढ। दीपावली के दिन जिला महिला अस्पाताल में इमरजेंसी सेवा सुचारू रूप से चलेगी जबकि ओपीडी सेवा पूर्णतः बंद रहेगी। इसके साथ ही जिला महिला अस्पताल में सीएमएस ने लोगों से अपील किया कि दिवाली का त्यौहार हर्शो उल्लास के साथ मनाए लेकिन तेज आवाज वाले पटाखों को अस्पताल परिसर के आस-पास न फोड़े।
जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डा0 विनय कुमार यादव ने दीपावली की शुभकामना देते हुए बताया कि इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे सातों दिन अनवरत चलती रहती है। दीपावली पर ही आपातकालीन सेवाएं चलती रहेगी। त्यौहार के कारण केवल ओपीडी सेवा पूर्णतः बंद रहेगी। इमरजेंसी सेवा के लिए सभी चिकित्सक के साथ वे स्वयं उपस्थित रहेगें।
उन्होंने बताया कि दिवाली पर पटाखे जलाते समय आंखों की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। बच्चे पटाखे को नजदीक से और सीधे न जलाएं। पटाखे जलने से होने वाले प्रदूषण से बच्चों व सांस के साथ ही अन्य रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है । इस दिन हो सके तो बाहर न निकले अगर निकलना पड़ रहा है तो मास्क जरूर लगाएं।
उन्होने बताया कि इस समय मौसम बदलता है। जिससे बच्चे बीमार पड़ते है। उन्होने कहा कि इस समय यह प्रथा रहती है कि बच्चों को सुबह धूप दिखाए लेकिन यह फायदा की जगह नुकसान करता है। बच्चें को मां की गोद में ही रहने दे। उन्होने बताया कि बच्चों को काजल व कान में तेल भी न डाले।
उन्होने लोगों से अपील किया कि दीपावली पर तेज आवाज में पटाखे न छोड़े। खासकर हमारे ही अस्पताल नहीं बल्कि किसी भी अस्पताल के आस-पास तेज आवाज में पटाखे न छोड़े। तेज आवाज में पटाखा छोड़ने से बच्चों व मरीजों को परेशानी होती है।