आजमगढ़। मशहूर बॉलीवुड फिल्म शोले में बसंती से शादी करने की जिद में वीरू पानी की टंकी पर चढ़ गया था, लेकिन आजमगढ़ में इसका उल्टा नजारा देखने को मिला। यहां प्रेम में पागल एक किशोरी अपने प्रेमी से शादी की जिद में हाईवोल्टेज बिजली के खम्भे पर चढ़ गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। काफी देर तक लोग सांस थामे रहे कि कहीं कोई बड़ी दुर्घटना न हो जाए।
मामला दीदारगंज थाना क्षेत्र के बैरकडीह गांव की उत्तर सीवान का है। एक बजे एक गांव की अनुसूचित बस्ती की एक किशोरी अचानक हाईवोल्टेज विद्युत खम्भे पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि वह अपने प्रेमी से विवाह करने की जिद पर अड़ी हुई थी। लेकिन परिजन इसके लिए राजी नहीं थे जिसके बाद प्यार में अंधी प्रेमिका ने खौफनाक कदम उठाया। सबसे पहले खेतों में काम कर रहे लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। देखते ही देखते आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए और भारी भीड़ लग गई।
ग्रामीणों ने काफी देर तक किशोरी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही और बार-बार यही कहती रही कि वह अपने प्रेमी से ही शादी करेगी। हाईवोल्टेज खम्भे पर चढ़ने से लोगों में किसी अनहोनी की आशंका बनी रही, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने भी काफी देर तक किशोरी को समझाने की कोशिश की। अंततः पुलिस ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी बात सुनी जाएगी और उसके प्रेमी से विवाह के मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के इस आश्वासन के बाद किशोरी कई घंटों बाद खम्भे से नीचे उतर आई, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना पूरे दिन इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।
आजमगढ़। जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। हमले में प्रयुक्त डंडा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पीड़ित परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के दुबांवा गांव निवासी फूला देवी पत्नी लालचंद ने बीते 24 दिसंबर को थाना दीदारगंज में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी राजेन्द्र पुत्र गनपत, पंकज, गुलशन पुत्रगण राजेन्द्र तथा शुभम पुत्र अज्ञात निवासी भादो ने एकजुट होकर उनके परिवार पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए हमलावरों ने लाठी-डंडा, राड़ और लात-घूंसों से फूला देवी, उनके बेटे और बहू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर थाना दीदारगंज में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।
गुरुवार को उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह यादव ने हमराहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शुभम राजभर पुत्र जीतेंद्र राजभर निवासी भांदो थाना दीदारगंज को भांदो मोड़ मार्टिनगंज से सुबह गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे चालान कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
वादिनी ने अपनी पुत्री के स्कूल से लापता होने की सूचना दी थी। इस पर थाना दीदारगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 16/17 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई, जिसमें आरोपी फरार चल रहा था।
शनिवार को उपनिरीक्षक अवधेश कुमार ने हमराह पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अंकित उर्फ अनिकेत पुत्र केशव निवासी महुआरा खुर्द, थाना दीदारगंज को महुआरा चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
]]>आजमगढ़। जिले के थाना दीदारगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बेल्चा और रम्मा भी बरामद हुआ है।
बीते शुक्रवार को वादिनी चन्द्रकला पत्नी राकेश निवासी ग्राम दरियापुर, थाना दीदारगंज द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई थी कि उसके पट्टीदार अभियुक्तगण ने उसका परदा फाड़ते हुए गाली-गलौज किया। मना करने पर उसे थप्पड़-मुक्कों से मारा गया और जान से मारने की नीयत से लोहे के बेल्चे से सिर पर वार कर गंभीर चोटें पहुँचाई गईं।
इस मामले में सुनीता पत्नी यदुराज, शिवम पुत्र यदुराज और यदुराज पुत्र रामपलट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें से यदुराज व शिवम वांछित चल रहे थे।
पुलिस ने रविवार को उपनिरीक्षक रामबहादुर यादव मय हमराह कांस्टेबल विजेन्द्र धूसिया व अभिमन्यु मौर्या के साथ क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर दरियापुर जाने वाले खंडजा तिराहा से दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान यदुराज पुत्र रामपलट और शिवम पुत्र यदुराज निवासीगण ग्राम दरियापुर, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेल्चा और रम्मा बरामद किया है।