
विवेक पांडेय ने अपने परिवार के सदस्य आशीष, नीरज, निखिल, सौरभ और परिवार के नन्हे सदस्यों अथर्व मिश्रा, अनंत मिश्रा, आरुष पांडे, आरव मिश्रा, समर्थ मिश्रा, नमः मिश्रा और आरना मिश्रा के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर मिठाइयाँ, सुंदरकांड की पुस्तकें और अन्य आवश्यक सामग्री जरूरतमंदों में वितरित की गई।

विवेक पांडेय ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में यह संदेश देना था कि समाज सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। त्योहार की असली खुशी तभी है, जब किसी और के चेहरे पर मुस्कान लाई जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को भी यह सिखाने का प्रयास किया गया कि केवल अपने लिए नहीं, बल्कि समाज के लिए भी कुछ करना चाहिए।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी भाग लेकर इसे और भी यादगार बनाया। सभी उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और समाज सेवा की इस भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
]]>
समाजसेवी विवेक पांडेय ने अपने परिवार के सदस्य आशीष, नीरज, निखिल, सौरभ और परिवार के नन्हे सदस्यों अथर्व मिश्रा, अनंत मिश्रा, आरुष पांडे, आरव मिश्रा, समर्थ मिश्रा, नमः मिश्रा और आरना मिश्रा के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर मिठाइयाँ, सुंदरकांड की पुस्तकें और अन्य आवश्यक सामग्री जरूरतमंदों में वितरित की गई।

विवेक पांडेय ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में यह संदेश देना था कि समाज सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। त्योहार की असली खुशी तभी है, जब किसी और के चेहरे पर मुस्कान लाई जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को भी यह सिखाने का प्रयास किया गया कि केवल अपने लिए नहीं, बल्कि समाज के लिए भी कुछ करना चाहिए।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी भाग लेकर इसे और भी यादगार बनाया। सभी उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और समाज सेवा की इस भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
]]>आज़मगढ़। दीपावली की रात जहानागंज थाना क्षेत्र के कोढ़वा गांव में भंडारे के दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच चली गोली से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मिली जानकारी के अनुसार, कोढ़वा गांव में सोमवार रात करीब 10:30 बजे भंडारे का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही दो पक्षो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि किसी ने असलहे से गोली चला दी। गोली लगने से 18 वर्षीय विवेक यादव पुत्र भृगुनाथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। भंडारे में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को परिजन आनन-फानन में शहर के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ. अनिल कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वही मृतक के भाई अभिषेक यादव ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मामला दो पट्टीदारों के बीच विवाद से जुड़ा है। विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा गोली चलाई गई, जिससे युवक की मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
]]>आज़मगढ़। दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व केवल रोशनी का प्रतीक ही नहीं, बल्कि आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने वाला त्यौहार भी है।
दीपावली की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में जिलाधिकारी ने जनपदवासियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने परिजनों के साथ हर्षोल्लास और सौहार्द के वातावरण में दीपावली मनाएं। यह त्योहार एक-दूसरे के प्रति स्नेह और सहयोग की भावना को बढ़ाने का अवसर है, इसलिए हम सभी को परिवार और सहयोगियों के साथ मिलकर खुशियां बांटनी चाहिए।
डीएम रविंद्र कुमार ने जनपदवासियों से अपील की कि बच्चे पटाखों से दूर रहें या उनकी निगरानी में ही पटाखे चलाएं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और ऐसी सूचना मिलने पर तत्काल जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम नंबर 9454417172 पर जानकारी दें।
]]>
आजमगढ़। धनतेरस की खुशियों के बीच शहर के दामोदर कटरा स्थित प्रतिष्ठित अशोक कुमार आशीष कुमार गोल्ड प्राइवेट लि (ज्वैलर्स) ग्राहकों के लिए अनेक स्कीमों और एक बढ़कर एक रेंज के साथ तैयार है।
अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए प्रोपराइटर आशीष कुमार ने बताया है कि हमारे प्रतिष्ठान की गुणवत्ता और विश्वसनीयता ही हमारी पहचान रही है। हमने धनतरेस पर सोने आदि के खरीदारी पर मेकिंग चार्ज पर छूट, सहित कई ऑफर दे रखे है। शोरूम में दीपावली के पर्व धनतरेस पर हमारे पास बहुत अच्छे-अच्छे ऑफर है। ग्राहकों को हम कम मजदूरी में अच्छे-अच्छे शानदार सोने के आभूषण उपलब्ध करायेंगे और जो सोने व चांदी के सिक्के पर भी मेकिंग चार्ज बहुत कम रखा गया हैं, जो भी चांदी का रेट होगा उस हिसाब से हमारे यहां सस्ते दाम पर सिक्के उपलब्ध रहेंगे। सोने के आभूषणों पर 20 प्रतिशत कम मेकिंग चार्ज लिया जाएगा यह एक सुनहरा मौका हैं। ग्राहक हमारे प्रतिष्ठान पर आये और दिल खोलकर आभूषणों की खरीदी करते हुए अपने दीपावली पर्व को खास तरीके से मनाये। यह ऑफर छठ पूजा तक अनवरत चलता रहेगा।
इतना हीं नहीं, आशीष कुमार ने यह भी बताया कि कलात्मक डायमंड के किसी भी आभूषण पर कोई मेकिंग चार्ज नही लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि पूरे बाजार में केवल हमारे प्रतिष्ठान पर शत प्रतिशत शुद्ध चांदी की मात्रा से बने बर्तन उपलब्ध है, इसकी सफेदी दूध सी है, जिन्हें बगैर देखने के बाद ग्राहक खुद को रोक नहीं सकेगा। उन्होंने बताया कि श्री गणेश, लक्ष्मी, सरस्वती और रामदूत हनुमान जी आदि सभी देवी-देवताओं की कलात्मक मूर्तियां उपलब्ध है। उन्होंने अपने ग्राहकों से कहाकि आप हमारे प्रतिष्ठान पर आये और एक बार सेवा का अवसर दें तो हम आपको हर उम्मीदों को पूरा करेंगे और ग्राहको की सभी उम्मीदो पर खरा उतरते हुए दीपावली को खुशियों में शुद्धता की गारण्टी देंगे ताकि उसके यादों की मिठास हमेशा बनी रहे।
खाद्य सचल दल ने अब तक अभियान में कुल 67 खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए हैं, कुल 520 किग्रा मूल्य 84,335 रुपए की सामग्री सीज की गई और 3419 किग्रा मूल्य 6,99,760 रुपए की सामग्री नष्ट की गई। निजामाबाद व नन्द नगर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों में 23 खाद्य पदार्थों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता व खाद्य सामग्री के रख-रखाव संतोषजनक न पाए जाने पर तीन खाद्य कारोबारियों को सुधार सूचना दी गई और फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप चस्पा किया गया।
सहायक आयुक्त (खाद्य) ने बताया कि छापेमार कार्यवाही दीपावली त्यौहार तक लगातार जारी रहेगी। आम जनमानस से अपील की गई है कि वे पैक्ड खाद्य सामग्री खरीदने से पहले उसकी बेस्ट बिफोर और एक्सपायरी डेट अवश्य जांचें और चमकीली एवं रंगीन मिठाईयों से परहेज करें। खाद्य कारोबारियों को गुणवत्तापूर्ण, ताजा और स्वच्छ सामग्री के निर्माण व विक्रय के लिए जागरूक किया गया।
]]>आज़मगढ़। आगामी दीपावली पर्व पर जहां लोग घरों में रौनक लाने और रिश्तेदारों को मिठाइयों से मिठास बांटने की तैयारी में जुटे हैं, वहीं जिले में मिलावटी मिठाइयों का जाल बुनने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ा शिकंजा कसा है। विभाग की टीम ने बुधवार की देर रात नरौली क्षेत्र में छापा मारकर भारी मात्रा में मिलावटी खाद्य पदार्थ बरामद किए, जो दीपावली पर बाजारों में बिक्री के लिए भेजे जाने वाले थे।
मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने नरौली स्थित मौर्य ट्रेडर्स और मौर्य डेयरी पर छापेमारी की। जांच के दौरान पाया गया कि प्रतिष्ठित कंपनी अमूल का नाम लिखकर अस्वच्छ परिस्थितियों में पनीर, खोवा, सोन पापड़ी, रसगुल्ला व अन्य मिठाइयों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था। मौके पर करीब 20 क्विंटल से अधिक पनीर और मिठाइयां बरामद की गईं, जो त्योहारी सीजन में बाजार में उतरने वाली थीं।
प्रारंभिक जांच में इन सभी उत्पादों को संदिग्ध पाया गया। विभागीय अधिकारियों ने नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया है। साथ ही मौके पर ही पनीर, खोवा, रसगुल्ला और अन्य मिठाइयों को गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया, ताकि ये किसी भी रूप में बाजार में न पहुंच सकें।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि त्योहारी सीजन में मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं और लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि खाद्य सामग्री खरीदते समय पैकेट पर लिखी एक्सपायरी डेट, कंपनी का नाम और एफएसएसएआई नंबर अवश्य जांचें।
विभाग ने चेतावनी दी है कि दीपावली के मद्देनज़र जिलेभर में अभियान तेज रहेगा और मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
]]>आजमगढ़ में इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गम्भीर सिंह और जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह ने लाभार्थियों को प्रतिकात्मक रूप से ₹566.83 का चेक वितरित किया। जिले में कुल 2,97,757 उज्ज्वला कनेक्शन में से 2,56,384 आधार प्रमाणित पात्र परिवारों को रिफिल के बाद सब्सिडी मिलेगी।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि इस सब्सिडी से महिलाओं को धुएं से राहत, स्वास्थ्य में सुधार और पर्यावरण की सुरक्षा जैसे लाभ मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दीपावली और होली के अवसर पर पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सुविधा दे रही है। योजना के पहले चरण में अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक दीपावली पर और दूसरे चरण में जनवरी से मार्च 2026 तक होली पर सब्सिडी वितरित की जाएगी।
इस अवसर पर ध्रुव सिंह, जिलाध्यक्ष आजमगढ़, अखिलेश मिश्रा, आपूर्ति निरीक्षक और गैस एजेंसी व तेल कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
]]>जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय को रोकने के लिए गठित टीम ने जाफरपुर स्थित मिठाई निर्माण इकाई से एक बर्फी, भैरोपुर खुर्द से एक छेना मिठाई और फूलपुर के प्रतिष्ठानों से दो बूंदी लड्डू के नमूने संग्रहित किये। अस्वच्छ परिस्थितियों में संग्रहित 30 किलो छेना मिठाई और 10 किलो बूंदी लड्डू को मौके पर नष्ट कर दिया गया। कुल 4 नमूने राजकीय प्रयोगशाला को जांच के लिए भेजे गए।
फूलपुर तहसील के खाद्य प्रतिष्ठानों में 20 खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की गई, जिनमें कई मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। निरीक्षण के दौरान 4 खाद्य कारोबारियों को सुधार नोटिस जारी किया गया और सभी प्रतिष्ठानों पर फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप चस्पा किया गया।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II ने बताया कि छापेमारी अभियान दीपावली तक लगातार जारी रहेगा। आम जनता से अपील की गई है कि वे पैक्ड खाद्य सामग्री खरीदने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट और गुणवत्ता की जांच अवश्य करें और रंगीन/चमकीली मिठाइयों से परहेज करें। खाद्य कारोबारियों को भी स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण सामग्री विक्रय करने और निर्धारित मात्रा में खाद्य रंग का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
]]>आजमगढ़। आपसी प्रेम एवं सौहार्द का त्यौहार दीपावली के मौके पर लालगंज चौकी प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी ने गरीब परिवारों व उनके बच्चों के बीच पहुंचकर मिठाई, पटाखा और अन्य सामानों का वितरण किया।और देर शाम को बच्चों के साथ पटाखें जलाकर दीपावली का त्योहार मनाया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार खुशी मनाने का त्यौहार है। हम सभी को आपसी द्वेष, ईर्ष्या, नफरत को मिटाते हुए एक दूसरे को गले लगाकर त्योहार मनाना चाहिए। यही हमारी संस्कृति है। उन्होंने बच्चों को राष्ट्रभक्ति और संस्कार का पाठ पढ़ाते हुए उन्हें मिठाइयां भी खिलाई और फुलझड़ी छुरछुरी पटाखा भी दिया । वहां उपस्थित लोगों से कहा कि प्यार बांटते चलो…. ।
]]>