आजमगढ़। परीक्षा देकर घर लौट रहे इंटरमीडिएट के छात्र की फूलपुर थाना क्षेत्र के विरादर खुटौली गांव के समीप एक अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दिया। दुर्घटना में बाइक सवार छात्र की मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फूलपुर कोतवाली के खुरासो गांव निवासी हिमांशु पुत्र शिवराज यादव मऊ जिले के चिरैयाकोट में एक निजी विद्यालय में इंटरमीडिएट का छात्र था। उसका सेंटर मेहनगर गया हुआ था, वह सुबह परीक्षा देकर बाइक से घर वापस लौट रहा था कि विरादर खुटौली गांव के समीप एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गया । जब तक स्थानीय व राहगीर उसे अस्पताल भेजते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
]]>आजमगढ़। जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के केशवपुर पुल के समीप बीती रात एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक महराजगंज थाना क्षेत्र के भीमाकोल गांव का निवासी था। उसकी बूढ़नपुर बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान थी। वह पैदल कहीं जा रहा था और अज्ञात वाहन के धक्के से उसकी मौत हो गई।
महराजगंज थाना क्षेत्र के भीमाकोल गांव का निवासी जैकी पांडेय (28) पुत्र हरिलाल परिवार ने जीवनयापन करने के लिए बूढ़नपुर बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान किया हुआ था। वह प्रतिदिन की भांति मंगलवार को भी बाइक से दुकान पर गया था। देर शाम वह दुकान पर बाइक छोड़कर पैदल ही कहीं जा रहा था।
जैसे ही वह अतरौलिया थाना क्षेत्र के केशवपुर पुल के समीप पहुंचा ही था तभी अज्ञात वाहन के धक्के से घायल हो गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर से गुजर रहे ग्रामीण की नजर उसपर पड़ी तो उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची 112 की पुलिस ने इसकी जानकारी बूढ़नपुर चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
]]>आजमगढ़ । जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी अन्तर्गत असीलपुर बाजार में तेज गति से बाईक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाईक पर सवार आदर्श मौर्य उर्फ राजू मौर्य पुत्र राकेश मौर्य निवासी जगजीवनपुर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाईक पर सवार मृतक के फुआ का लड़का किशन मौर्य पुत्र राजेश मौर्य साल निवासी मोहब्बतपुर थाना मुबारकपुर व अवनीश मौर्य पुत्र स्वर्गीय सुभाष चन्द्र मौर्य निवासी किरिंदीपुर थाना मुबारकपुर गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके की सूचना मिलते ही निजामाबाद थाना प्रभारी श्री हीरेंद्र सिंह एवं फरिहा चौकी प्रभारी श्री अनिल कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने घायलाें की हालत काफी नाजुक देखते हुए दोनो घायलों को रेफर कर दिया है जिनका ईलाज अब शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने हेतु ज़िला अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक राजू मौर्य तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। मृतक के पिता अपने गांव के पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। राजू मौर्य की एक्सीडेंट में मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और मृतक की मां और बहन का रोरो कर बुरा हाल है।
]]>
आजमगढ़ । जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के दीदारगंज खेतासराय मार्ग पर खेतासराय की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल तथा कुशलगांव फुलेश मार्ग से फुलेश की तरफ जा रही मोटरसाइकिल की आमने सामनें टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए।
बुधवार को दीदारगंज खेतासराय मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में खेतासराय से दवा लेकर पीछे मोटरसाइकिल पर बैठी 68वर्षीया महिला अख्तरुन्निशा पत्नी अशफाक ग्राम गदाई पुर थाना दीदारगंज निवासिनी महिला मोटरसाइकिल से गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गई तथा चालक तालिब 20पुत्र जौवाद भी घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से फुलेश स्थित प्रकाश हास्पिटल में इलाज हेतु ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने इलाज हेतु हायर सेंटर जौनपुर के लिए रेफर कर दिया। जौनपुर जाते समय बीच रास्ते में ही अख्तरुन्निशा की मृत्यु हो गई। तथा दूसरी मोटरसाइकिल का चालक शशांक मिश्र ऊर्फ अनुज मिश्र 20पुत्र कृपाशंकर मिश्र को भी स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु प्रकाश हास्पिटल फुलेश ले गए । चिकित्सक ने गम्भीर रूप से घायल शशांक मिश्र ऊर्फ अनुज मिश्र को भी इलाज हेतु हायर सेंटर को रेफर कर दिया।
]]>
मऊ। मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित स्टेट बैंक के पास बुधवार की दोपहर बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक चला युवक मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
मृतक की पहचान बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर निवासी नंदू राजभर (40) पुत्र रामदत के रूप में हुई है।
वह अपने ससुराल मधुबन थाना क्षेत्र के मधुबन नगर पंचायत के उसुरी पोखरा निवासी बेचन राजभर के घर आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गत दिनों आया हुआ था। बुधवार को वह दोपहर अपने साले शिवनारायण राजभर के साथ वापस अपने गांव बाइक से लौट रहा था। अभी वह मधुबन बाजार के स्टेट बैंक के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बाइक के पीछे बैठा नंदू सिर के बल सड़क पर जा गिरा। वहीं, उसका साला सड़क की दूसरी ओर जा गिरा। सूचना मिलने पर पहुंची मधुबन पुलिस ने दोनों घायलों को फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने नंदू को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक चला रहा मृतक का साला मामूली रूप से घायल हो गया।
प्रभारी निरीक्षक मधुबन रविंद्र नाथ राय का कहना था कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी ट्रक चालक को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
]]>
आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के ओरिल बाजार में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर साइकिल सवार आठ वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय वह ओरिल बाजार से अपने घर के लिए निकला था। ट्रैक्टर चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया।
जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के बसगवा गांव निवासी मो. नोमान (8) अपने ननिहाल अहरौला थाना क्षेत्र के पट्टीरूपधर गांव में रहता था। गुरुवार को वह साइकिल से ओरिल बाजार किसी काम से गया था। वापस लौटते समय बाजार स्थित एक विद्यालय के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
इस हादसे में मो. नोमान गंभीर रुप से घायल हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की जाती तब तक मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर ननिहाल वाले मौके पर पहुंच गए। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के मामा सलीम ने अज्ञात चालक के खिलाफ अहरौला थाने में तहरीर दिया है।
]]>
लखनऊ। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक हरदोई की ओर जा रही मिनी बस में दाहिनी तरफ से टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में चालक की तरफ का बस का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में चालक सहित सात लोगों की मौत हो गई है। इनमें दो महिलाएं और पांच पुरुष हैं। कई की हालत नाजुक है। हादसे में 20 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
गंभीर रूप से घायल छह लोगों को कानपुर हैलट और 13 घायलों को उन्नाव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एक घायल का सफीपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है। ट्रक हरदोई से उन्नाव की तरफ जा रहा था और मिनी बस उन्नाव से हरदोई जा रही थी। बस के बगल से निकलते समय हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन चालकों ने पहले निकले की होड़ और एक दूसरे को साइड न देने की वजह से हादसा हुआ है। सीओ सफीपुर ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि ट्रक को माखी थाना पुलिस ने चालक सहित पकड़ लिया है।
]]>
बलिया। जिले के फेफना थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित ढाबा के पास बुधवार की देर रात पेड़ से सफारी वाहन टकराने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद मृतकों के शवों को पोस्मार्टम के लिए भेजा। मौत की खबर मिलते ही चारों के परिवार में कोहराम मच गया।
फेफना से चितबड़ागांव की तरफ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने पांच साथी सफारी से जा रहे थे। ढाबा से आगे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य स्थल के पास तेज रफ्तार सफारी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर सड़क के नीचे पलट गई। इसमें सवार रितेश कुमार गोंड (30) निवासी तीखा, कमलेश यादव (36), राजू यादव (30) निवासी बडवालिया चितबड़ागांव, सत्येंद्र यादव (40) सीरिया मठ, थाना बड़ेसर गाजीपुर की मौत हो गई। वहीं छट्ठू यादव (28) गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतकों में से एक- दो लोग बालू मंडी में काम करते थे। फेफना थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि पेड़ से टकराकर सफारी सड़क किनारे पलट गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई व एक घायल हो गया है। मृतकों के परिजनों को खबर कर दी गई है।
आज़मगढ़। जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र जमीन हरखोरी गांव के समीप रविवार की शाम ट्रेलर और अर्टिगा कार की आमने-सामने टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि ग्राम प्रधान समेत 5 लोग घायल घायल हो गए, जिसमे दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

हरखोरी ग्राम सभा के ग्राम प्रधान दयाराम यादव दोहरीघाट किसी काम से गए थे शाम को वह काम निपटाकर अपने साथियों के साथ अर्टिगा कार में सवार होकर घर लौट रहे थे कि जमीन हरखोरी गांव के पास आजमगढ़ की तरफ से आ रही ट्रेलर आचानक अनियंत्रित होकर आर्टिका कार में जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना के बाद चीख पुकार मच गई ।ग्रामीणों के सहयोग से सभी को एंबुलेंस द्वारा लाटघाट एवं अजमतगढ़ सी एच सी को भेजा गया। जहां रामनयन पुत्र चौथी को अजमतगढ़ पीएससी के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायलों में अच्छेलाल पुत्र नंदलाल 23 साल, सुरेश पुत्र बूटन 50 साल, दयाराम यादव ग्राम प्रधान पुत्र स्वर्गीय श्याम नारायन यादव 40, मुराली पुत्र लालू प्रसाद 50, राजेश पुत्र मानकी उम्र 42 ,रिखिदेव पुत्र पुनवासी 45 शामिल है। जिसमे दयाराम यादव की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
]]>