आजमगढ़ । जिले के बरदह थाने की पुलिस ने शुक्रवार को शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और अपहरण के मामले में एक आरोपी को जिवली से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी साहिल बरदह थाना क्षेत्र के खम्हौली गांव का निवासी है। उक्त आरोपी के खिलाफ 21 जून 2025 को पीड़ित ने बरदह थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री 19 जून 2025 को शाम करीब पांच बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई थी।
इस सूचना के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उपनिरीक्षक उमेश चंद्र यादव और उनकी टीम ने विवेचना के दौरान नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया और आरोपी साहिल को जिवली से गिरफ्तार किया। नाबालिग के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया।
]]>आजमगढ़।जिले के फूलपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के निवासी सलमान (25) को दुष्कर्म और अपहरण के मामले मैं पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फूलपुर कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि नौ अप्रैल को पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज की थी कि उनकी बेटी शाम चार बजे पढ़ने के लिए घर से निकली थी, वापस नहीं लौटी। आरोप है कि सलमान ने उसे बहला-फुसलाकर भगा लिया।
इस आधार पर फूलपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर पीड़िता को बरामद कर लिया।
]]>
आज़मगढ़। जिले के निजामाबाद थाने की पुलिस ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
20 अप्रैल को वादी द्वारा उसकी नाबालिक पुत्री को अभियुक्त अरशद पुत्र किताबु निवासी ग्राम बढ़नपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ द्वारा अपने भाई बादल के साथ अपहरण कर लिये जाने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया। साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त बादल पुत्र किताबु निवासी गन्धुवई (बढ़नपुर)थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध धारा 65(1)/115(2) बीएनएस व 3 /4(2) पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी।
मंगलवार को उ0नि0 अनिल कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त बादल पुत्र किताबु निवासी गन्धुवई (बढ़नपुर)थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ को अभियुक्त के घर से गिरफ्तार कर लिया।
आज़मगढ़। जिले के निजामाबाद थाने पुलिस ने छल कपट कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी लो गौसपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सोमवार को पीड़िता ने थाने में तहरीर दिया की वीरेंद्र कुमार यादव और जितेन्द्र यादव पुत्रगण गोविन्द यादव ग्रा- रेवरा परवेजपुर थाना निज़ामाबाद जमीन दिलाने के लिये। पैसा ले लिया जाना मांगने पर उसके साथ छल कपट कर दुष्कर्म किया गया तथा मारपीट व जान से मारने की धमकी दिये ।
इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। मंगलवार को उ0नि0 चन्द्रजीत यादव यादव की टीम ने अभियुक्त जितेन्द्र यादव पुत्र गोविन्द यादव निवासी रेवरापरवेजपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ को गौसपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
]]>
आज़मगढ़। जिले के गंभीरपुर थाने की पुलिस ने घर मे घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दो मार्च को वादिनी निवासी ग्राम थनौली थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ उपस्थित थाना आकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 01.04.25 को विपक्षी विजय पुत्र मुक्खू, निवासी ग्राम थनौली, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ द्वारा वादिनी के घर में घुसकर छेडखानी व दुष्कर्म करने तथा शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इस मेले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई।
शनिवार को उ0नि0 योगेश सरोज ने आरोपी विजय पुत्र मुक्खू, निवासी ग्राम थनौली, थाना गम्भीरपुर, को मुखबिर की सूचना पर रानीपुर रजमों से गिरफ्तार किया है।
]]>आज़मगढ़। जिले के दीदारगंज थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर किशोरी के दुष्कर्म करने व ढाई लाख रुपया लेने वाले आरोपी को पुलिस ने सुरहन तिराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वादिनी/पीड़िता द्वारा थाने पर लिखित तहरीर दिया कि अभियुक्त रवि गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता निवासी ग्राम कौरागहनी थाना सरायमीर आजमगढ द्वारा वादिनी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया व 2.5 लाख रू0 ले लिया गया जिसे वापस नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई।
मंगलवार को उ0नि0 रूपेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रवि गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता निवासी कौरागहनी थाना सरायमीर आजमगढ को सुरहन तिराहा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आज़मगढ़। जिले के अहरौला थाने की पुलिस ने सोमवार को एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को बरामदपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी धीरज पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के जोगीठेर गांव का निवासी है। पीड़िता के पिता ने 14 मार्च को अहरौला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि नाबालिग पुत्री 13 मार्च को सुबह बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया कि पीड़िता फूलपुर रेलवे स्टेशन पर है। इस पर पुलिस ने पिता की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर पीड़िता की बरामदगी कर ली। अहरौला थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी धीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
]]>आजमगढ़। जिले गंभीरपुर थाने की पुलिस ने रविवार को दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को उमरीश्री मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। वही मेंहनगर थाने की पुलिस ने रविवार को शादी का झांसा देकर एक युवती से यौन शोषण करने के आरोपी को जियासड़ बाजार से गिरफ्तार किया है।
दुष्कर्म का आरोपी संतोष सरोज गंभीरपुर थाना क्षेत्र के असाउर टिकर गांव का निवासी है। उसके खिलाफ पीड़िता ने 28 मार्च को थाना गंभीरपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि था कि 22 मार्च को शाम चार बजे आरोपी संतोष सरोज ने पीड़िता के घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

यौन शोषण करने वाले दो गिरफ्तार
आजमगढ़। मेंहनगर थाने की पुलिस ने रविवार को शादी का झांसा देकर एक युवती से यौन शोषण करने के आरोपी को जियासड़ बाजार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सागर सरोज उर्फ गोविंदा जहानागंज थाना क्षेत्र के डीहा गांव का निवासी है। उसके खिलाफ पीड़िता ने 23 मार्च को थाना मेंहनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी सागर दो वर्षों से उसे शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। 22 मार्च को रात नौ बजे आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया।

वहीं तहबरपुर थाने की पुलिस ने भी शादी झांसा देकर यौन शोषण करने वाले आरोपी को धनिया कुंडी से टीकापुर जाने वाली सड़क पर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अभिषेक निषाद रैसिंगपुर गांव का निवासी है। आरोप है कि अभिषेक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया।

आज़मगढ़। जिले के रौनापार थाने की पुलिस ने किशोर8इसे दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वादी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर कि 18 मार्च को समय करीब 15.00 बजे खुद की पुत्री उम्र 17 वर्ष को विपक्षी शक्तिमान निषाद पुत्र राजपत निषाद द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया। इस संबंध में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। जिसकी विवेचना उ0नि0 दयाशंकर द्वारा की जा रही थी कि दौराने विवेचना पीड़िता की बरामदगी व बयान 180/183बीएनएसएस व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 64 बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट की बढोतरी किया गया।
शुक्रवार को उ0नि0 दयाशंकर मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त शक्तिमान निषाद पुत्र राजपत निषाद निवासी ग्राम सरदौली गड़थौली बुढानपुर केवटहिया थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को खरेलिया ढाला से गिरफ्तार कर लिया।
आज़मगढ़। शादी से पहले जबरन शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल मामले में फरार आरोपी पंकज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना पवई क्षेत्र की रहने वाली महिला ने आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का कहना था कि शादी से पहले पंकज ने शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। शादी के बाद भी वह लगातार धमकियां देता रहा। जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला के पति के मोबाइल पर भी अश्लील वीडियो भेजकर बदनाम करने की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर थाना पवई में आरोपी के खिलाफ धारा 376 (बलात्कार), 504 (अपमानजनक भाषा), 506 (धमकी) और आईटी एक्ट की धारा 67ए के तहत केस दर्ज किया गया। सरायमीर के निरीक्षक को जांच साैंपी गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र में नजर रखनी शुरू की। सूचना मिली कि पंकज ननिहाल खनुवाई से घर लौट रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मैगना बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया।
]]>