आजमगढ़। जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पत्नी को बहला-फुसलाकर ले भागने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर मुण्डेरा चौराहे के पास से पकड़ा गया।
बीते 31 अक्टूबर को अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि जयपुरी निषाद पुत्र महेन्द्र निषाद निवासी ग्राम चत्तुरपुर मधईपट्टी, थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले गया।
इस मामले में पुलिस ने वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियुक्त जयपुरी निषाद के विरुद्ध मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 69/115(2)/351(3) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
मंगलवार को उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव मय पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर मुण्डेरा चौराहे के पास से वांछित अभियुक्त जयपुरी निषाद को सुबह कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत में लिया। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेजा गया।
आज़मगढ़। जिले के थाना पवई पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने युवती के साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। मामला बीते 14 अगस्त का है, जब पीड़िता ने थाना पवई में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।
आरोपी की पहचान अनुज गौड़ उर्फ गोलू पुत्र कमलेश गौड़, निवासी डेमरी, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर वर्तमान पता – गीता नगर सोसाइटी, गली नं. 59, थाना गोडोदरा, जिला सूरत, गुजरात के रूप में हुई है। आरोपी ने युवती की इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। विरोध करने पर उसने पीड़िता के माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
थाना पवई पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को उ0नि0 लालबहादुर बिन्द की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को आज़मगढ़ बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी सूरत से लौट रहा था और पुलिस टीम पहले से घात लगाकर बैठी थी।
]]>आज़मगढ़। जनपद में अलग-अलग थानों की पुलिस ने शादी का झांसा व जबरन दुष्कर्म करने के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
थाना अतरौलिया पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त अंश निषाद पुत्र बृजेश निषाद निवासी ग्राम रामडीह सरायगढ़हा, थाना बसखारी, जनपद अम्बेडकर नगर को आज केशरी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर आरोप है कि वह पिछले एक वर्ष से वादिनी को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था। विवाह से इंकार करने पर पीड़िता ने थाने में तहरीर दी थी।
वहीं, थाना कन्धरापुर पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा की दिशा में कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के एक अन्य मामले में वांछित अभियुक्त श्रीकान्त उर्फ लूंसी पुत्र गिरधारी निवासी गोधपुर, थाना कन्धरापुर को सेहदा अंडरपास (पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के नीचे) से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी उपनिरीक्षक मयंक कृष्ण उपाध्याय की टीम ने की। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान, चिकित्सीय परीक्षण और वीडियो साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ धारा 64 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेजा दिया।
]]>
थाना फूलपुर में मंगलवार की रात्रि लगभग 12:50 बजे वादिनी के साथ उसके घर में मोनू पुत्र दयाराम ने चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। वादिनी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना फूलपुर में मुकदमा दर्ज हुआ। मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 अनुराग कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अभियुक्त मोनू को गुरुवार को जगदीशपुर से भोरमऊ जाने वाले तिराहे के पास गिरफ्तार किया गया।
वहीं, थाना पवई क्षेत्र में 17 सितंबर को एक किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर भगाने के मामले में सूर्यकेश राजभर पुत्र महेन्द्र राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना उ0नि0 शिवकुमार यादव द्वारा की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को अभियुक्त को फत्तनपुर तिराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान किया गया।
दोनों मामलों में गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है
]]>