आजमगढ़ । जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र स्थित अमौड़ा टोल प्लाज़ा के पास शुक्रवार देर शाम एक अनियंत्रित ऑटो पलट गया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम करीब 6 बजे अमौड़ा टोल प्लाज़ा के पास आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर एक तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक बृजेश यादव 32 वर्ष पुत्र राजबली यादव निवासी हुसेपुर और धीरज यादव 21 वर्ष पुत्र तूफानी यादव निवासी सिंघड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल धीरज यादव शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत बताए गए हैं जो शुक्रवार की शाम ऑटो से घर लौट रहे थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
]]>आजमगढ़ । जिले के महराजगंज कस्बे में रविवार की दोपहर ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में ई रिक्शे पर सवार 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार अधेड़ व एक पांच वर्षीय बच्चा घायल हो गया।
महराजगंज कस्बे के पुराना चौक स्थित एक मदरसे से छुट्टी के बाद ई-रिक्शा बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रहा था। भैरव बाबा रोड पर सैयद स्थान के पास पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक चालक गोरखनाथ पुत्र रामनरेश यादव घायल हो गए। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक ई-रिक्शे को लेकर भगाने लगा इस दौरान विष्णु नगर वार्ड में सड़क किनारे पटरी पर बैठा 5 वर्षीय बालक भी ई-रिक्शे की चपेट में आकर घायल हो गया। इसी दौरान सड़क किनारे लगे विधुत पोल से ई-रिक्शा टकरा गया। जिससे रिक्शे में सवार आयशा पुत्री साजिद गंभीर रूप से घायल हो गई । जिसे उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
आजमगढ़। जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के चिगुर्दीपुर, बहिरा देव मोड़ के पास रविवार की शाम एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार आकाश भारती (30) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके दो साथी हीरा मौर्य (25) और साकिर अली (32) गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बसहिया गांव निवासी आकाश भारती पुत्र राम दरस, अपने दोस्तों हीरा मौर्य (चत्तुरपुर खास) और साकिर अली (बसहिया) के साथ मोटरसाइकिल से बूढ़नपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आजमगढ़ की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आकाश की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि हीरा और साकिर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को तत्काल रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। उन्होंने बताया कि आकाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
]]>कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अलऊवा गांव निवासी रामपत लुधियाना में परिवार के साथ रहते है। वहीं उनकी छोटी बेटी सरिता 21 भी रहकर पढ़ाई करती थी। पढ़ाई के दौरान ही सरिता का राजस्थान के गंगानगर निवासी राबिन से प्रेम हो गया। परिवार की सहमति से लगभग दो साल पूर्व दोनों की सगाई हो गई। सगाई के बाद किसी बात से नाराज होकर सरिता ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद रामपत का पूरा परिवार अपने गांव अलऊवा आ गये। यह बात राबिन को नागवार गुजरी। पहले उसने लुधियाना में रहने वाली सरिता की बहन को पीटा। इसके बाद वह सीधे कप्तानगंज आ गया।
सरिता के मामा ने बताया कि वह तीन दिन से बाजार में घूम रहा था। इस बात की जानकारी सरिता को थी। लेकिन, अन्य कोई भी इस बात को नहीं जानता था। शनिवार की सुबह वह अचानक वह घर में घुसा और चाकू से सरिता पर हमला कर दिया। उसे बचाने आई उसकी मां को भी उसने चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि सुबह दो महिलाओं को चाकू मारकर घायल करने की सूचना मिली। सीओ के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंची। जांच में यह बात सामने आई की दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। मई 2024 में ही दोनों की सगाई भी हुई थी। लड़की आगे पढ़ना चाहती थी। अभी वह दो से तीन साल तक शादी नहीं करना चाहती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच तकरार हुई और युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें लड़की और उसकी मां को चाकू से चोटें लगी हैं। लड़के को भी चोटें हैं। इसलिए तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो भी तहरीर मिलेगी उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
]]>मेडिकल कॉलेज में पटाखा कारोबारी की मौत हो गई। दोनों महिलाओं को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। एसडीएम सदर ने सिलेंडर फटने से धमाका होने की बात कही है। जबकि, ग्रामीण पटाखा विस्फोट की बात कह रहे हैं।
मामला कुड़वार थाना क्षेत्र के सरैया पूरे बिसेन गांव की है। सरैया पूरे बिसेन निवासी नूर हसन (28) पटाखा व्यवसायी था। उसके घर के एक कमरे में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि कमरे की छत ही गिर पड़ी। दीवार की ईंटें और कमरे में रखा सामान दूर-दूर बिखर गया।
धमाका होते ही नूर हसन दूर जा गिरा। उसकी पत्नी नाजिया बानो (25) और भाभी अनीशा बानो (32) मलबे में दब गई। धमाके की आवाज सुनकर गांव वाले मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करके घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां नूर हसन की मौत हो गई।
एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी ने बताया कि सिलेंडर फटने के कारण विस्फोट हुआ है, न कि पटाखों की वजह से। वहीं विस्फोट के बाद भी घटनास्थल पर लगातार पटाखे फूटते रहे। इससे ये साफ है कि कमरे में पटाखों का भंडारण किया गया था। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा भी देर शाम जांच करने पहुंचे। विस्फोट की असल वजह पता करने के लिए बम निरोधक दस्ता भी बुलाया गया है।
]]>
लखनऊ। मैनपुरी के किशनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 176 तेजगंज पर बवाल हो गया। बताया गया है कि यहां पर भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंहब के पुत्र सुमित प्रताप सिंह पहुंचे थे। इस दौरान हंगामा शुरू हो गया।
देखते ही देखते पथराव होने लगा। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। कई गाड़ियां पथराव में क्षतिग्रस्त हो गईं। पथराव के दौरान भाजपा के एजेंट सुदेश कुमार और प्रधान प्रतिनिधि करण बहादुर सिंह घायल हो गए। इस दौरान मौके पर उपदेश खलीफा के पुत्र पवन सिंह चौहान भी साथ में थे।
]]>