आजमगढ़। जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पुजारीगंज गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीयों की मदद से घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया वही शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार फूलपुर कस्बा निवासी मोहम्मद सैफ बाइक से सरायमीर की तरफ से फूलपुर वापस आ आ रहा था वह जैसे ही पुजारीगंज गांव के पास पहुचा की सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। हादसे के बाद आसपास के लोगो ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र फूलपुर लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मोहम्मद सैफ को जिला अस्पताल आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। राहुल और प्रिंस निवासीगण बस्ती थाना सरायमीर को निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही उपचार के दौरान मो सैफ(19) पुत्र जलालुद्दीन की मौत हो गयी।
]]>रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़ । जिले के देवगांव कोतवाली थाना क्षेत्र के लालगंज बाईपास के एक निजी हॉस्पिटल के समीप बीती रात तेज़ रफ़्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई जबकी एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी अनुसार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रौजा निवासी इम्तियाज अहमद पुत्र मुमताज और मेहनाजपुर थाना।क्षेत्र के नई कटरा गांव निवासी
शिवम सिंह पुत्र नंदकिशोर सिंह एक बाइक पर सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर मंगरावा गांव निवासी अरमान पुत्र इखलाक सवार चला रहा था। बताया जा रहा है कि लालगंज कस्बे के बाईपास के समीप एक निजी अस्पताल के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रौजा निवासी इम्तियाज अहमद पुत्र मुमताज और मेहनाजपुर थाना।क्षेत्र के नई कटरा गांव निवासी
शिवम सिंह पुत्र नंदकिशोर सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकी दूसरी बाइक पर सवार मंगरावा गांव निवासी अरमान पुत्र इखलाक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीयों की मदद से आनन-फानन में लालगंज सौ सैया हॉस्पिटल लेजाया गया जहाँ चिकित्सको ने हालत गंभीर देख हायर सेंटर वाराणसी रेफर कर कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसा तेज़ रफ़्तार से बाइक चलाने के कारण हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहनों को चौकी पर भिजवाया।
ये हादसा ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में फिराजोबाद हाईवे पर हुआ। बताया गया है कि दो बाइकों पर पांच लोग सवार होकर जा रहे थे। दोनों बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतकों की शिनाख्त के बाद उनके परिवार वोलों को सूचना दी गई।
युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे कैसे हुए, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है।
]]>
आजमगढ़ । जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के दीदारगंज खेतासराय मार्ग पर खेतासराय की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल तथा कुशलगांव फुलेश मार्ग से फुलेश की तरफ जा रही मोटरसाइकिल की आमने सामनें टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए।
बुधवार को दीदारगंज खेतासराय मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में खेतासराय से दवा लेकर पीछे मोटरसाइकिल पर बैठी 68वर्षीया महिला अख्तरुन्निशा पत्नी अशफाक ग्राम गदाई पुर थाना दीदारगंज निवासिनी महिला मोटरसाइकिल से गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गई तथा चालक तालिब 20पुत्र जौवाद भी घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से फुलेश स्थित प्रकाश हास्पिटल में इलाज हेतु ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने इलाज हेतु हायर सेंटर जौनपुर के लिए रेफर कर दिया। जौनपुर जाते समय बीच रास्ते में ही अख्तरुन्निशा की मृत्यु हो गई। तथा दूसरी मोटरसाइकिल का चालक शशांक मिश्र ऊर्फ अनुज मिश्र 20पुत्र कृपाशंकर मिश्र को भी स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु प्रकाश हास्पिटल फुलेश ले गए । चिकित्सक ने गम्भीर रूप से घायल शशांक मिश्र ऊर्फ अनुज मिश्र को भी इलाज हेतु हायर सेंटर को रेफर कर दिया।
]]>