आजमगढ़। जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रजादेपुर पुलिया के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब दोनों बाइक पर घर लौट रहे थे और सामने से आ रही कारों की टक्कर के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, जीयनपुर कोतवाली के खानगाह बहरामपुर के रहने वाले रमेश, 24 वर्ष, जो कपड़े की दुकान में नौकरी करते थे और परिवार में पांच भाई तथा तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था, अपने साथी जुगनू, 25 वर्ष, जो गोडारी गांव के पास सड़क किनारे किराये की दुकान पर वाहन धुलाई का कार्य करता था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रजादेपुर पुलिया के पास सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें टक्कर मार दी, और उसी समय एक अन्य वाहन ने उन्हें कुचल दिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्विफ्ट डिजायर कार का चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जुगनू की सगाई पिछले महीने ही हुई थी और शादी तय थी। हादसे के कारण पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
]]>आजमगढ़। जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मेंहनगर-बिंद्राबाजार मार्ग पर स्थित मंगरावाँ रायपुर गांव के पास रविवार को अपराह्न अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुची पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मेंहनगर-बिंद्राबाजार मार्ग पर स्थित मंगरावाँ रायपुर गांव के पास जाफरपुर से बिंद्रा बाजार की ओर एक तेज़ रफ़्तार स्कार्पियो आचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद खेतों में रोपाई कर रहे ग्रामीण व राहगीरों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवारों को बाहर निकाला। जिसमे दो युवकों गोविंदा यादव निवासी जहानपुर और मुनीब यादव पुत्र छोटेलाल यादव निवासी कुट्टू परशुरामपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायलों बबलू व संतोष को गंभीर अवस्था मे स्वास्थ केन्द्र मोहम्मद पुर ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
]]>आजमगढ़ । जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ मुस्तफाबाद स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मौत जानकारी होते ही परिवार में मातम चीख- पुकार मच गई।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उमरी श्री गांव निवासी आशीष (23) गांव के ही रविंद्र (35) के साथ बृहस्पतिवार की रात बाजार गया था। रात करीब 10 बजे रोहुआ मुस्तफाबाद स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने आनन- फानन दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है। मृतक आशीष के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
]]>आजमगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा चौराहे के समीप एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोंनो शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सिधारी थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव निवासी रामनरेश और ओमप्रकाश राजभर दोनों एक बाइक से ऊंचे गांव से छतवारा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार दोनो की मौके पर ही।मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
]]>रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़ । जिले के देवगांव कोतवाली थाना क्षेत्र के लालगंज बाईपास के एक निजी हॉस्पिटल के समीप बीती रात तेज़ रफ़्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई जबकी एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी अनुसार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रौजा निवासी इम्तियाज अहमद पुत्र मुमताज और मेहनाजपुर थाना।क्षेत्र के नई कटरा गांव निवासी
शिवम सिंह पुत्र नंदकिशोर सिंह एक बाइक पर सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर मंगरावा गांव निवासी अरमान पुत्र इखलाक सवार चला रहा था। बताया जा रहा है कि लालगंज कस्बे के बाईपास के समीप एक निजी अस्पताल के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रौजा निवासी इम्तियाज अहमद पुत्र मुमताज और मेहनाजपुर थाना।क्षेत्र के नई कटरा गांव निवासी
शिवम सिंह पुत्र नंदकिशोर सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकी दूसरी बाइक पर सवार मंगरावा गांव निवासी अरमान पुत्र इखलाक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीयों की मदद से आनन-फानन में लालगंज सौ सैया हॉस्पिटल लेजाया गया जहाँ चिकित्सको ने हालत गंभीर देख हायर सेंटर वाराणसी रेफर कर कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसा तेज़ रफ़्तार से बाइक चलाने के कारण हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहनों को चौकी पर भिजवाया।
ये हादसा ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में फिराजोबाद हाईवे पर हुआ। बताया गया है कि दो बाइकों पर पांच लोग सवार होकर जा रहे थे। दोनों बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतकों की शिनाख्त के बाद उनके परिवार वोलों को सूचना दी गई।
युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे कैसे हुए, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है।
]]>