आज़मगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने धनतेरस पर्व के अवसर पर चोरी हुए चांदी के आभूषणों से भरे झोले को मात्र 2 घंटे में बरामद कर पीड़ित सर्राफा व्यापारी व स्थानीय लोगो का भरोसा मजबूत किया।
शुक्रवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सीताराम निवासी अंकित वर्मा अपने पिता परमहंस वर्मा के साथ जनपद वाराणसी से लगभग 1.8 किलोग्राम चांदी के आभूषण खरीद कर रात्रि करीब 12.30 बजे रोडवेज बस से उतरे। वे ऑटो द्वारा घर जा रहे थे कि झोला भूलवश ऑटो रिक्शा में छूट गया।
घर पहुंचने पर झोला न मिलने पर उन्होंने तुरंत तलाश शुरू की, लेकिन न मिलने पर शहर कोतवाली में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 3 टीमों का गठन कर झोला और ऑटो की तलाश शुरू की। आसपास लगे CCTV कैमरों की भी गहनता से जांच की गई।
लगातार प्रयासों के बाद मात्र 2 घंटे में ऑटो रिक्शा और चांदी के आभूषणों से भरा झोला बरामद कर आवेदक को सुपुर्द किया गया। बरामद झोले में लगभग 1.8 किलोग्राम चांदी के आभूषण सुरक्षित पाए गए। थाना कोतवाली की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों ने जमकर सराहना की।
]]>
आजमगढ़। धनतेरस की खुशियों के बीच शहर के दामोदर कटरा स्थित प्रतिष्ठित अशोक कुमार आशीष कुमार गोल्ड प्राइवेट लि (ज्वैलर्स) ग्राहकों के लिए अनेक स्कीमों और एक बढ़कर एक रेंज के साथ तैयार है।
अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए प्रोपराइटर आशीष कुमार ने बताया है कि हमारे प्रतिष्ठान की गुणवत्ता और विश्वसनीयता ही हमारी पहचान रही है। हमने धनतरेस पर सोने आदि के खरीदारी पर मेकिंग चार्ज पर छूट, सहित कई ऑफर दे रखे है। शोरूम में दीपावली के पर्व धनतरेस पर हमारे पास बहुत अच्छे-अच्छे ऑफर है। ग्राहकों को हम कम मजदूरी में अच्छे-अच्छे शानदार सोने के आभूषण उपलब्ध करायेंगे और जो सोने व चांदी के सिक्के पर भी मेकिंग चार्ज बहुत कम रखा गया हैं, जो भी चांदी का रेट होगा उस हिसाब से हमारे यहां सस्ते दाम पर सिक्के उपलब्ध रहेंगे। सोने के आभूषणों पर 20 प्रतिशत कम मेकिंग चार्ज लिया जाएगा यह एक सुनहरा मौका हैं। ग्राहक हमारे प्रतिष्ठान पर आये और दिल खोलकर आभूषणों की खरीदी करते हुए अपने दीपावली पर्व को खास तरीके से मनाये। यह ऑफर छठ पूजा तक अनवरत चलता रहेगा।
इतना हीं नहीं, आशीष कुमार ने यह भी बताया कि कलात्मक डायमंड के किसी भी आभूषण पर कोई मेकिंग चार्ज नही लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि पूरे बाजार में केवल हमारे प्रतिष्ठान पर शत प्रतिशत शुद्ध चांदी की मात्रा से बने बर्तन उपलब्ध है, इसकी सफेदी दूध सी है, जिन्हें बगैर देखने के बाद ग्राहक खुद को रोक नहीं सकेगा। उन्होंने बताया कि श्री गणेश, लक्ष्मी, सरस्वती और रामदूत हनुमान जी आदि सभी देवी-देवताओं की कलात्मक मूर्तियां उपलब्ध है। उन्होंने अपने ग्राहकों से कहाकि आप हमारे प्रतिष्ठान पर आये और एक बार सेवा का अवसर दें तो हम आपको हर उम्मीदों को पूरा करेंगे और ग्राहको की सभी उम्मीदो पर खरा उतरते हुए दीपावली को खुशियों में शुद्धता की गारण्टी देंगे ताकि उसके यादों की मिठास हमेशा बनी रहे।
आजमगढ़। धनतेरस पर मंगलवार को शहर समेत ग्रामीण अंचलों का बाजार चमक उठा। जैसे-जैसे दिन ढलता गया, वैसे-वैसे बाजार गुलजार हुआ तो बाजारों में जमकर धनवर्षा हुए। सभी सेक्टर में देर रात तक जमकर खरीदारी हुई।

अनुमान के मुताबिक करीब 400 करोड़ से भी अधिक की धनवर्षा हुई। लोगों ने 20 और 50 रुपये के नोट की गड्डी को लेने में भी उत्सुकता दिखाई। बाजार में देर रात तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। सुरक्षा के दृष्टि से बाजारों में पीएसी के साथ ही अग्निशमन विभाग सक्रिय रहा।

आमतौर पर 10 बजे से खुलने वाले दुकानों और शोरूम के शटर धनतेरस पर सुबह आठ बजे से ही साज-सज्जा के साथ खुल गए। शटर खुलते ही इन दुकानों पर ग्राहकों का रेला उमड़ पड़ा। शहर के स्टील कारोबार, सराफा, गणेश लक्ष्मी मूर्ति व पूजन सामग्री की दुकानों पर भारी-भीड़ रही।

तो वहीं आटो मोबाइल्स, इलेक्ट्रानिक्स सेक्टरों के शोरूमों पर सुबह से ही बुकिंग की हुई गाड़िय़ों को लेने के लिए ग्राहक पहुंचने लगे। लोगों ने जमीनों की भी खरीदारी की और शुभ मूहुर्त देखकर रजिस्ट्री कराई।
धनतेरस की खरीदारी को लेकर शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक के बाजार पूरी तरह गुलजार रहे। पिछले साल की अपेक्षा इस साल अधिक हुए व्यवसाय को देख कारोबारियों के चेहरे चहके नजर आए। अनुमान के मुताबिक पिछले साल की अपेक्षा करीब 15 प्रतिशत की अधिक खरीदारी हुई। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए गिफ्ट आइटम सहित ग्राहकों केे लिए आफरों की बारिश कर दिया। शोरूम से लेकर दुकानदारों, मार्ट आदि पर हर तरह के आफरों को देख ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। खरीदारी के चलते नगर के बड़ादेव से लेकर पहाड़पुर तक जाम की स्थिति बनी हुई थी। धनतेरस पर सबसे अधिक उछाल आटो मोबाइल्स सेक्टर में रहा। बाइक, आटो रिक्शा, स्कूटी, कार, ट्रक, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर आदि की खरीदारी हुई। ऐसी कोई एजेंसी नहीं रही जिस पर ग्राहकों की भीड़ न हो। सबसे ज्यादा भीड़ हरवंशपुर स्थित काशीनाथ जालान हीरो एजेंसी पर रही। प्रोपराइटर भोलानाथ जालान ने बताया कि इस बार जनपद में लगभग 3500 बाइकें बिक गई होंगी। इसके अलावा कार, आटो, ई-रिक्शा, ट्रक, बस आदि की बिक्री जमकर हुई।


धनतेरस की शाम सबसे अधिक भीड़ बरतन की दुकानों पर जुटी थी। और देर रात तक बरतन के खनक आती रही। कम आय वर्ग वाले ग्राहकों के बीच धातुओं के बरतन का दुकान आकर्षण का केंद्र था।
।बर्तन दुकानों पर ग्राहकों ने जहां 10 रुपये से लेकर कई हजार रुपये तक की खरीदारी कर रहे थे।


सराफा बाजार में ज्वेलर्स के छोटे बड़े शोरूम में जमकर दिन भर खरीदारी होती रही है। खासकर सोने व चांदी के सिक्के की खरीदारी सबसे अधिक हुई। इसके अलावा सोने और हीरे की भी बिक्री हुई। पिछली बार की अपेक्षा इस बार बाजार बेहतर रहा। सराफा व्यापारियों का कहना है कि इस बार पिछली बार की अपेक्षा अधिक खरीदारी हुई। अभी दीपावली पर भी व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।


सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि त्योहार में महंगाई मायने नहीं रखती है, जिस प्रकार से बाजारों में ग्राहक दिखे, तो निश्चित कहीं न कहीं पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा है ।

अशोक कुमार सर्राफ ने बताया कि धनतेरस की खरीदारी में ज्वेलरी, चांदी के बर्तन से लेकर स्टील के बर्तन की खूब बिक्री हुई है।
रामेश्वर प्रसाद सर्राफ व तारा कुंज सर्राफ ने कहा कि धनतेरस के त्यौहार पर खरीदारी करने वाले लोगों का सुबह से ही तांता लगा हुआ है, आज की खरीदारी धन्वंतरि की याद में लोग खरीदते हैं और इसे काफी शुभ माना जाता है। धनतेरस को लेकर दुकानदारों, बड़े व्यापारियों व ग्राहकों सभी के चेहरे पर त्योहार की खुशी साफ झलक रही है।

वही संस्कार ज्वेलर्स के प्रोप्राइटर वेदांत रुंगटा ने बताया कि इस साल ग्राहकों में सोने-चांदी के आभूषणों को लेकर खासा उत्साह दिखा। लोग विशेष रूप से अंगूठियाँ, कंगन और चूड़ियाँ खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि धनतेरस पर बिक्री में पिछले साल की तुलना में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर और नए डिज़ाइनों व ऑफरों की पेशकश से ग्राहकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है।
अन्य व्यापारियों ने भी कहा कि इस साल धनतेरस का त्योहार हर साल के अपेक्षा काफी बेहतर साबित हुआ है।
धनतेरस 2024 शुभ मुहूर्त
आज धनतेरस मनाया जा रहा है। ज्योतिर्विद राजकुमार शास्त्री जी के मुताबिक, धन त्रयोदशी की तिथि 29 अक्टूबर यानी आज सुबह 10 बजकर 31 मिनट से शुरू होगी और तिथि का समापन 30 अक्टूबर यानी कल दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर होगा। प्रदोष काल आज शाम 5 बजकर 38 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।
धनतेरस 2024 पूजन मुहूर्त
धनतेरस का पूजन सायंकाल में किया जाता है. जिसका मुहूर्त आज शाम 6 बजकर 31 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। यानी धनतेरस के पूजन के लिए 1 घंटा 42 मिनट का समय मिलेगा।
खरीदारी मुहूर्त
इसके अलावा, धनतेरस पर आज त्रिपुष्कर योग का निर्माण भी हो रहा है जिसमें खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
पहला खरीदारी का मुहूर्त- आज सुबह 6 बजकर 31 मिनट से लेकर 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।
दूसरा खरीदारी का मुहूर्त- आज दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।
गोधूली बेला- ये मुहूर्त शाम 5 बजकर 38 मिनट से लेकर 6 बजकर 04 मिनट तक रहेगा।
धनतेरस के दिन खरीदें ये चीजें
दीपावली से ठीक पहले धनतेरस के दिन सोना खरीदना, चांदी के बर्तन खरीदना, गहने खरीदना या अन्य कीमती सामान खरीदने का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा शास्त्रकार कहते हैं कि जो भी वस्तु इस दिन खरीदी जाती है वह घर में समृद्धि और धन का आगमन करने वाली होती है। कुछ लोग, इस दिन नए वाहन, संपत्ति या अन्य महत्वपूर्ण वस्तुओं की खरीदारी करते है। इसके साथ ही आज के समय में इलेक्ट्रॉनिक्स और नए उपकरण धन त्रयोदशी पर खरीदना शुभ माना जाता है।
]]>राशि के अनुसार करें खरीदारी
धनतेरस : 29 अक्तूबर
(ज्योतिर्विद डॉ. सौरभ शंखधर के मुताबिक)
]]>