।
लखनऊ/ बरेली। बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिर कलम करने की धमकी देने वाले मैजान रजा को प्रेमनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने सोशल मीडिया पर लिखा कि हम चैलेंज करते हैं कि महाकुंभ नहीं होने देंगे। चाहे कितने भी सिर कलम करने पड़ें। एक्स पर मामले की शिकायत के बाद प्रेमनगर थाना पुलिस ने 30 साल के मैजान रजा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शहर के प्रतिष्ठित स्कूल से पढ़ाई की है।
मैजान रजा नाम की आईडी से सनातन धर्म, राम मंदिर, महाकुंभ पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। साथ ही मुख्यमंत्री योगी का सिर कलम करने की धमकी दी गई थी। आरोपी नेराम मंदिर को लेकर लिखा था कि 2025 राम मंदिर का भी आखिरी साल है। हिंदूवादी संगठन के लोगों ने इसे जिहादी मानसिकता बताते हुए एडीजी, आईजी और एसएसपी से शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई थी। पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपी मैजान रजा को गिरफ्तार कर लिया।
]]>31 दिसंबर को मामला सामने आने के अगले ही दिन मेला कोतवाली थाने में अज्ञात में एफआईआर दर्ज की गई थी। मेला पुलिस की साइबर थाना पुलिस के साथ ही खुलासे के लिए तीन अलग-अलग टीमें लगाईं।
सूत्रों के मुताबिक आईपी एड्रेस ट्रेस करने पर पता चला कि जिस नंबर से यह आईडी बनाई गई, वह बिहार के पूर्णिया जिले के भवानीपुर शहीदगंज से लिया गया था। इसी आधार पर तीन टीमें बिहार जाकर उसकी तलाश में पूर्णिया में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही थीं।
सटीक लोकेशन मिलने पर शनिवार को बिहार पुलिस की मदद से उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अफसरों के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि वह नबालिग है और 11वीं कक्षा में पढ़ता है।उसने यह भी बताया कि नसर पठान उसका दोस्त है, जिसके नाम से उसने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था। उससे उसका कुछ दिनों पहले विवाद हो गया था। उसे फंसाने के लिए ही उसने फर्जी अकाउंट बनाकर धमकी भरा पोस्ट किया।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे प्रयागराज लाया जा रहा है। यहां लाकर विस्तृत पूछताछ के साथ ही नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। – राजेश कुमार द्विवेदी, एसएसपी कुंभ
यह था पूरा मामला
31 दिसंबर को स्क्रीनशॉट वायरल होने पर यह मामला सामने आया था। स्क्रीनशॉट से पता चला था कि नसर पठान के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक समुदाय को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। साथ ही महाकुंभ में आतंकी वारदात करने की भी धमकी दी गई। एक अन्य यूजर के पूछने पर चैट में युवक ने खुद को भवानीपुर, पूर्णिया (बिहार) का रहने वाला बताया था।
]]>जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में टैक्स्ट मैसेज किया था कि मैं सलमान खान को नहीं छोड़ूंगा। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद मोबाइल नंबर से धमकी देने वाले की तलाश शुरू हुई। युवक की लोकेशन यूपी की मिली तो मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस मुख्यालय को इनपुट दिया।
इसके बाद मंगलवार को आरोपी युवक मोहम्मद तैयब निवासी दिल्ली को मुंबई की बांद्रा पुलिस ने नोएडा के थाना सेक्टर 39 इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक सेक्टर-92 की एक कोठी में कारपेंटर का काम कर रहा था। उसे आठ हजार रुपये महीने का वेतन मिलता है। मुंबई पुलिस की दो टीम नोएडा आई हुई हैं।
एसीपी नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने आरोपी को पकड़े जाने की पुष्टि की। मोहम्मद तैयब मूल रुप से बरेली का रहने वाला है। इस समय अपने चाचा के पास कर्दनपुरी, अंबेडकर चौक ज्योति नगर दिली में रह रहा था। पिता का नाम ताहिर है। वह बरेली में दर्जी का काम करता है।
सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस की एक टीम आरोपी के दिल्ली स्थित घर पर मौजूद है। वहां ज्योति नगर थाना पुलिस को सूचना देकर आरोपी के चाचा का घर भी खंगाला जा रहा है।
]]>