आज़मगढ़ । जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस प्रकरण से जुड़े तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक महराजगंज केदारनाथ मौर्य के नेतृत्व में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में तीन अभियुक्तों निर्मला शर्मा पत्नी सूर्यभान शर्मा (52 वर्ष) एवं अमन शर्मा पुत्र सूर्यभान शर्मा (29 वर्ष), दोनों निवासी सिंघवारा खास, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ और अंकित शर्मा पुत्र नन्हें शर्मा (23 वर्ष), निवासी अतरडीहा, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया हैं।
बताते चले कि उक्त मामले में अंशुल पुत्र अनिल कुमार निवासी महरूपुर, थाना महराजगंज ने 12 अक्टूबर को तहरीर दी थी कि अभियुक्तगण प्रत्येक रविवार को सभा आयोजित कर लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का कार्य करते हैं। इस संबंध में थाना महराजगंज पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
व0उ0नि0 अजय कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए सोमवार को सुबह ग्राम गोपालपुर पोखरे से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया।
]]>आजमगढ़। जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघवारा खास में रविवार को आयोजित सत्संग के दौरान धर्म परिवर्तन का विवादास्पद मामला सामने आया। ग्राम महरुपुर निवासी अंशुल ने थाना महराजगंज में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि सत्संग के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें और अन्य ग्रामीणों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन दिया।
पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, सत्संग आयोजन सूर्यभान शर्मा, उनकी पत्नी निर्मला शर्मा और पुत्र अंकीत शर्मा (अमन शर्मा) के घर पर हुआ। कार्यक्रम का संचालन रघुनाथपुर निवासी रामप्यारे गौड़ और उनकी पत्नी सुनीता ने किया। आरोप है कि सभा में उपस्थित लोगों से कहा गया कि यदि वे ईसाई धर्म स्वीकार करते हैं तो ईसाई धर्म से जुड़े स्कूलों और अस्पतालों में मुफ्त शिक्षा और इलाज की सुविधा दी जाएगी।
अंशुल ने अपनी तहरीर में बताया कि वह कई बार इस सभा में शामिल हुए, लेकिन किसी भी तरह के धर्म परिवर्तन के प्रलोभन में नहीं आए। इस कार्यक्रम में गांव की कई महिलाएं और पुरुष भी मौजूद थे।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर सभी तथ्यों की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
]]>
रविवार अनुसूचित जारी मोर्चा भाजपा के जिलाध्यक्ष सौदागर भारती अन्य भाजपा नेताओं के साथ कोड़वा गांव में सदस्यता अभियान के तहत लोगों को सदस्य बनाने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव में एक व्यक्ति के दरवाजे पर काफी भीड़ देखी। सभी लोग वहां पर रुक गए और जब उन्होंने घर के अंदर प्रवेश किया तो हैरान रह गए। अंदर काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे। वहां पर धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा था।

कार्यक्रम के मुख्य गुरु हरिराम गुप्ता से जब उन्होंने बात की तो उसने उन्हें हिंदु देवताओं के फोटो फाड़कर यीशू की फोटो लगाने को कहा गया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वह तलवार लेकर उन्हें दौड़ा लिया। इस पर यह लोग थाने पहुंचे और तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
]]>