वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में यह अभियान संचालित किया गया। पुलिस टीमों ने धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए ऐसे लाउडस्पीकरों को चिन्हित किया, जो निर्धारित ध्वनि सीमा का उल्लंघन कर रहे थे। संबंधित स्थानों पर पुलिस ने शांतिपूर्ण वार्ता कर ध्वनि कम कराई और आवश्यकतानुसार कई स्थानों से लाउडस्पीकर हटवाए। हालांकि कितने ध्वनि विस्तारक यंत्र उतरवाए गए इसकी जानकारी पुलिस ने नहीं दी।
अभियान के दौरान पुलिस ने धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों एवं संबंधित व्यक्तियों को शासनादेशों और उच्च न्यायालय के निर्देशों की जानकारी देते हुए नियत ध्वनि सीमा का पालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि आगे भी ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए यह अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
]]>वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में पूरे जनपद में यह अभियान संचालित किया गया। पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में जाकर धार्मिक स्थलों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों की जांच की। जहां भी ध्वनि सीमा का उल्लंघन पाया गया, वहां संबंधित प्रबंधकों से वार्ता कर लाउडस्पीकर की ध्वनि को अनुमन्य सीमा में कराया गया या जरूरत पड़ने पर लाउडस्पीकर हटवाए गए।
पुलिस ने धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों व संबंधित व्यक्तियों को शासनादेशों एवं उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। साथ ही यह भी हिदायत दी गई कि आगे से लाउडस्पीकरों की आवाज तय सीमा से अधिक न हो, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
]]>