पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। इस बीच, बुधवार को उप निरीक्षक नितेश कुमार चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण एवं विवेचना कर रही थी। इसी दौरान आरोपी रोहित निषाद पुत्र कमलेश निषाद, निवासी ग्राम पश्चिमपट्टी थाना अहरौला को फुलवरिया अण्डरपास से गिरफ्तार किया गया।
मंगलवार को गश्त के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मुकदमे से सम्बंधित आरोपी इन्द्रजीत यादव पुत्र चिनगी यादव, निवासी अराजी मलहपुरवा (थाना महराजगंज), चेंवता बाज़ार में अपने क्लिनिक पर मौजूद है और वहाँ गवाहों से कहासुनी कर रहा है।
पुलिस टीम मौके पर पहुँची और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी और उग्र होकर आमदा-ए-फौजदारी हो गया। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे दोपहर में गिरफ्तार कर लिया।
]]>