अतरौलिया, आज़मगढ़। मिशन नारी सशक्तिकरण के तहत क्षेत्र के श्री राम अवतार इंटर कॉलेज गोईजी, आज़मगढ़ में छात्राओं को नेतृत्व का अवसर दिया गया। इस विशेष अवसर पर रिया गौड़ को एक दिन के लिए विद्यालय का प्रबंधक, काजल मिश्रा को इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या, तथा अंकिता मिश्रा को प्राइमरी विभाग की प्रधानाध्यापिका बनाया गया।
रिया गौड़ ने एक दिन की विद्यालय प्रबंधक की जिम्मेदारी संभालते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हमें आत्मविश्वासी बनाते हैं और यह एहसास कराते हैं कि अगर हमें अवसर मिले तो हम भी जिम्मेदारी को बखूबी निभा सकती हैं।
इंटर कॉलेज की एक दिन की प्रधानाचार्या बनीं काजल मिश्रा ने कहा विद्यालय के संचालन में अनुशासन और सहयोग की भावना सबसे महत्वपूर्ण है। मैं चाहती हूँ कि हर छात्रा पढ़ाई के साथ-साथ नेतृत्व की भावना भी विकसित करे।
वहीं, एक दिन की प्राइमरी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बनीं अंकिता मिश्रा ने कहा बच्चों को सही दिशा देना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। शिक्षक और विद्यार्थी दोनों को मिलकर विद्यालय का गौरव बढ़ाना चाहिए।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक सुधीर कुमार यादव, तथा अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।
]]>
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन का अद्भुत संदेश देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, विकास खंड पल्हनी, जाफरपुर की मेधावी छात्रा अनुप्रिया गौंड को सांकेतिक भूमिका में एक दिन की जिलाधिकारी बनाया गया।
एक दिन के जिलाधिकारी के रूप में अनुप्रिया गौंड ने मौके पर जनसुनवाई में उपस्थित लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने अनुप्रिया गौंड को डायरी और पेन भेंट किया तथा छात्राओं को मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यह अभियान बालिकाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने का माध्यम है। बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं, उन्हें शिक्षित और आगे बढ़ाने में समाज को प्राथमिकता देनी चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला कल्याण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।