पछुआ हवा के जोर से कोहरा छंटेगा और हवा की गुणवत्ता भी सुधरेगी। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट होगी और ठंड में इजाफा होगा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक फेंगल चक्रवात के गुजर जाने के असर से यूपी में पछुआ ने जोर पकड़ा है। इसके असर से तापमान तो गिरेगा ही, हवा की सेहत भी सुधरेगी। बुधवार को वाराणसी में सर्वाधिक 31.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।
वहीं प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और फुरसतगंज में 30.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें अयोध्या में सबसे कम आठ डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
]]>