आजमगढ़। पैतृक जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में वांछित पति-पत्नी को कंधरापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बेलाइसा के पास नीबी कॉलोनी में दबिश देकर दोनों को पकड़ा। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
थाना कंधरापुर क्षेत्र के जोलहापुर निवासी अवनीश राय पुत्र स्व. बृजभूषण राय और उनकी पत्नी नूतन राय पर आरोप है कि उन्होंने अन्य लोगों के साथ मिलकर पैतृक जमीन से संबंधित दस्तावेजों में धोखाधड़ी करते हुए संपत्ति को छलपूर्वक बेच दिया और आर्थिक लाभ प्राप्त किया। इस संबंध में 8 जनवरी को अरुण कुमार राय, सुशील राय, बृजेश राय, नीरज राय और अश्विन राय ने थाना कंधरापुर में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि बीमार और असहाय स्थिति का फायदा उठाते हुए परिवार की पैतृक भूमि को धोखाधड़ी से बेच दिया गया और प्राप्त धनराशि का दुरुपयोग किया गया। विरोध करने पर वादी पक्ष को धमकाने की भी बात सामने आई। तहरीर के आधार पर थाना कंधरापुर में मुकदमा दर्ज किया गया।
मंगलवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश कुमार पुलिस टीम और महिला आरक्षी के साथ अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी बेलाइसा के पास नीबी कॉलोनी स्थित अपने रिश्तेदार के घर पर मौजूद हैं और कहीं जाने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और घर के आंगन से अवनीश राय तथा उनकी पत्नी नूतन राय को गिरफ्तार कर लिया।
महिला अभियुक्ता को महिला आरक्षी सुमन पासवान की अभिरक्षा में रात्रि विश्राम के लिए महिला थाना आजमगढ़ भेजा गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है
बीते बुधवार को जहानागंज थाना में एक महिला ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी पुत्री आरती राय को ससुराल पक्ष के लोग निरंतर प्रताड़ित करते थे। उत्पीड़न से परेशान होकर आरती ने विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। तहरीर के आधार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई।
पुलिस ने सबसे पहले गुरुवार को आरती के देवर अंगद राय पुत्र विरेन्द्र राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने शनिवार को गोधौरा मोड़ के पास घेराबंदी कर फरार चल रहे दो और नामजद अभियुक्तों शालू राय पत्नी रामविजय राय और रामविजय राय पुत्र विरेन्द्र राय
को गिरफ्तार कर लिया और माननीय न्यायालय भेज दिया।
आजमगढ़। जिले के बिलरियागंज थाने की पुलिस ने गैर इरादतन हत्या एक मामले में वांछित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। घटना शनिवार सुबह की है। जब दो भाई भूमि विवाद को लेकर झगड़ रहे थे। झगड़ा मारपीट में बदल गया। गिरने से सिर में चोट लगने से गोरेलाल यादव की मौत हो गई थी।मामले में अंडाखोर टिकरिया गांव निवासी सोनू यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
सोनू ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर पट्टीदार अभिराम यादव और सरस्वती देवी ने पिता गोरेलाल यादव से विवाद किया। हाथापाई के दौरान गोरेलाल को गिरा दिया, इससे सिर में चोट लगी और इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने रविवार को आरोपी अभिराम यादव और उसकी पत्नी सरस्वती देवी को उनके घर से रविवार की दोपहर 12.45 बजे गिरफ्तार कर लिया।
]]>