आजमगढ़। जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के धनीपुर मिश्राई गांव में भूमि विवाद को लेकरदो पक्षों में लाठी-डंडे व कुल्हाडी से मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष से पति-पत्नी घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।
फूलपुर के धनीपुर मिश्राई गांव निवासी प्रमोद का अपने पड़ोसी सुनील मिश्र से ज़मीनी विबाद की पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश को लेकर आज सुबह प्रमोद मिश्रा सुबह करीब नौ बजे नहाने के लिए जा रहे थे तभी उनके पड़ोसी सुनील मिश्र, राजकुमार मिश्रा,प्रमोद मिश्रा और सरिता मिश्रा आए और उनके घर मे घुसकर लाठी- डंडे और कुल्हाड़ी से प्रमोद मिश्रा और उनकी पत्नी बबिता मिश्रा पर हमला कर दिया। इस हमले में पति- और पत्नी घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वही पीड़ित ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है और पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
]]>
जानकारी के अनुसार, केशव की बेटी अपने चचेरे भाई से बात करती थी, जिसको लेकर सुबह पूछताछ के दौरान विवाद शुरू हुआ। विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक पड़ोसी ने केशव के पेट में चाकू मार दिया। बीचबचाव करने आई पूनम के सिर में भी गंभीर चोट लगी।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष अनुराग कुमार ने बताया कि केशव की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 307 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
]]>