आजमगढ़। जिले के पवई थाना क्षेत्र में खेत से विद्युत मोटर चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की गई 2 हार्स पावर की सिल्वर कंपनी की मोटर बरामद कर ली है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पवई थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर निवासी सुभाष सिंह ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि 11 फरवरी की रात अज्ञात व्यक्तियों ने उनके खेत स्थित कमरे की खिड़की तोड़कर हरे रंग की सिल्वर कंपनी की 2 हार्स पावर विद्युत मोटर चोरी कर ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संतोष पुत्र बृजमोहन और गुलशन पुत्र मिश्रीलाल निवासी ग्राम अलीनगर के खिलाफ मामला दर्ज किया।
जांच के दौरान शुक्रवार को संतोष पुत्र बृजमोहन को ग्राम अलीनगर स्थित एक खेत से ग्रामीणों की मदद से पकड़कर चोरी की मोटर सहित थाने लाया गया। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी गुलशन के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि चोरी के बाद मोटर को सरसों के खेत में छिपा दिया था।
]]>आजमगढ़। जिले के पवई थाना क्षेत्र में खेत से विद्युत मोटर चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की गई 2 हार्स पावर की सिल्वर कंपनी की मोटर बरामद कर ली है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पवई थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर निवासी सुभाष सिंह ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि 11 फरवरी की रात अज्ञात व्यक्तियों ने उनके खेत स्थित कमरे की खिड़की तोड़कर हरे रंग की सिल्वर कंपनी की 2 हार्स पावर विद्युत मोटर चोरी कर ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संतोष पुत्र बृजमोहन और गुलशन पुत्र मिश्रीलाल निवासी ग्राम अलीनगर के खिलाफ मामला दर्ज किया।
जांच के दौरान शुक्रवार को संतोष पुत्र बृजमोहन को ग्राम अलीनगर स्थित एक खेत से ग्रामीणों की मदद से पकड़कर चोरी की मोटर सहित थाने लाया गया। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी गुलशन के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि चोरी के बाद मोटर को सरसों के खेत में छिपा दिया था।
रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के पवई थाना पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, लूट के सफेद धातु के जेवरात और नगदी बरामद की है। गिरोह द्वारा फरवरी 2025 में फतेहपुर जनपद में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।
गुरुवार को वादी उपनिरीक्षक गोपाल जी, थाना पवई जनपद आजमगढ़, हमराह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि कुछ अभियुक्त लूट के जेवरात बेचने की फिराक में ग्राम इमली महुआ अंडरपास के पास मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इमली महुआ अंडरपास के पास से शहनवाज उर्फ शेरू पुत्र मोहम्मद सईद, निवासी ग्राम गहजी (भकुही), थाना अहरौला; देवेन्द्र कुमार पुत्र स्वर्गीय विजय बहादुर, निवासी विशुनपुर, थाना अहरौला; तथा हृदय नारायण निषाद पुत्र सीताराम निषाद, निवासी लेदौरा (बलुहवा), थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों के कब्ज़े से पुलिस ने तमंचा कारतूस, चोरी के जेवरात और नकदी बरामद हुई।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि फरवरी 2025 में थाना ललौली, जनपद फतेहपुर क्षेत्र के हरियापुर स्याही तालाब के पास एक व्यक्ति से छीना-झपटी कर लगभग 5–6 किलोग्राम सफेद धातु के जेवरात, करीब 50 हजार रुपये नगद और कुछ पीली धातु के जेवरात लूटे गए थे। इस घटना में उनके साथ फहीम उर्फ मोटू उर्फ उजैफा निवासी ग्राम सजनी, थाना अहरौला भी शामिल था, जो वर्तमान में जेल में निरुद्ध है। लूट के बाद सभी अभियुक्त अलग-अलग मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे। शेष बचे जेवरात और रुपये बेचने के इरादे से जाते समय पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
]]>आजमगढ़ । जिले के पवई थाना क्षेत्र में मंगलवार को रेल हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। नरवारी गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक नवविवाहिता महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली वसुंधरा देवी पत्नी सतीश कुमार करीब एक माह पहले अपने मायके नरवारी, थाना पवई आई हुई थी। मंगलवार को वह खेत की सिंचाई के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी दौरान अचानक आई ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
कुछ देर बाद वसुंधरा की भाभी किरन भी खेत में सिंचाई के लिए जा रही थी। तभी उसने रेलवे ट्रैक के पास वसुंधरा का शव पड़ा देखा। यह दृश्य देख वह बदहवास हो गई और शोर मचाया। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि वसुंधरा देवी की शादी मात्र 8 माह पहले हुई थी और दो दिन बाद वह अपने ससुराल जनकपुर जाने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मायके और ससुराल पक्ष में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
आज़मगढ़ । जिले के पवई थाना क्षेत्र के सिकंदर पट्टी गांव के समीप काशी–अयोध्या मार्ग पर देर रात बड़ा हादसा हो गया, जब बाइक सवार दो मजदूरों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान रंजन कुमार 23 वर्ष पुत्र मुंद्रिका राम निवासी ग्राम मगुराहा असली, थाना राजेपुर, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) और कामेश्वर भगत 49 वर्ष पुत्र जय लाल भगत निवासी ग्राम रामपुर सितुआही, थाना साहिबगंज, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) के रूप में हुई है। दोनों मजदूर सुल्तानपुर जनपद के ढेमा स्थित एक विद्यालय में मजदूरी करते थे।
सोमवार शाम दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर जौनपुर जनपद के शाहगंज में रहने वाले अपने एक दोस्त से मिलने गए थे। देर रात दोस्त से मिलकर वे ढेमा, सुल्तानपुर वापस लौट रहे थे। जब उनकी बाइक आज़मगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के सिकंदर पट्टी गांव के पास पहुंची, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।
]]>आजमगढ़। जिले के थाना पवई क्षेत्र के ग्राम कोहड़ा में एक दिन पूर्व मेले से लौटने समय हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार को वादी द्वारा थाना पवई में तहरीर दी गई कि शेरजहांपुर मेले के दौरान ग्राम कोहड़ा के दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। मेले से लौटने पर गांव में विनोद राजभर, अंकित, भानू, राजेन्द्र, अनुज, आनन्द, गौतम आदि ने अकुर राजभर, रवि राजभर, आदित्य राजभर और राजेश राजभर पर जान से मारने की नियत से हमला किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ गाली-गलौज और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई। उक्त घटनाक्रम के आधार पर थाना पवई में एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।
शुक्रवार को उपनिरीक्षक लाल बहादुर बिंद मय हमराहों की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सज्जाद साई के ट्यूबवेल के पास से विनोद पुत्र मोहन, आदित्य पुत्र विजय, रवि उर्फ गौतम पुत्र विजय, अंकुल पुत्र रामकमल और राजेश पुत्र स्व. योगेन्द्र निवासीगण ग्राम कोहड़ा, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय में किया जा रहा है।
]]>आजमगढ़।जिले के थाना पवई पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा, एक पिस्टल, 20 से अधिक कारतूस और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
शनिवार को उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा थाना पवई मय हमराह टीम क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि ग्राम सहेला अंडरपास के पास कुछ युवक अवैध असलहों के साथ मौजूद हैं। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीन युवकों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार किए गए युवकों में प्रमोद यादव पुत्र जितई, वीरेन्द्र यादव पुत्र श्रीराम यादव, तथा मृत्युंजय यादव पुत्र रामनारायण यादव, तीनों निवासी बसही अशरफपुर, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ के रहने वाले है। तलाशी के दौरान अभियुक्त प्रमोद यादव के पास से एक खाली मैगजीन व 7 जिंदा कारतूस, वीरेन्द्र यादव के पास से एक तमंचा व 3 जिंदा कारतूस, जबकि मृत्युंजय यादव के पास से एक पिस्टल व 10 कारतूस बरामदहुए। ।
इसके अलावा पुलिस ने मौके से दो मोटरसाइकिलें (धारा 207 एम.वी. एक्ट के तहत) भी सीज कीं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना पवई लाकर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।
]]>