आजमगढ़। जिले के थाना पवई और सरायमीर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ दो हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
थाना पवई में रविवार को उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा मय हमराह को सूचना मिली कि ग्राम कुकुड़ीपुर ईदगाह के पास महीप कुमार यादव पुत्र परघट यादव, निवासी शेरजहाँपुर, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ मौजूद है। पुलिस ने अभियुक्त को शाम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया और उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में चालान किया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, आबकारी अधिनियम और धोखाधड़ी में पहले से मुकदमा दर्ज है।
वहीं, थाना सरायमीर में सोमवार को उपनिरीक्षक धीरज कुमार मय हमराह ने मुखबिर से सूचना पाकर अरमान पुत्र लल्लन उर्फ बरकत, निवासी ग्राम कमालपुर को कमालपुर मोड़ से तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा पहले से दर्ज हैं।
]]>आज़मगढ़। जिले के पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से नवजात शिशु को गायब किए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी है। मामले को लेकर परिजन और पुलिस के दावे आमने-सामने हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता ने पवई थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शमशल्लीपुर निवासी शनि नामक युवक ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर उससे अवैध संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। 15 दिसंबर को गांव की आशा कार्यकर्ता एंबुलेंस से पीड़िता को लेकर पवई सीएचसी पहुंची, जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया।
आरोप है कि इसके बाद सीएचसी से आशा कार्यकर्ता ने नवजात शिशु को गायब कर दिया। वहीं, बच्चे का कथित पिता शनि भी घटना के बाद से गायब है और उसका मोबाइल फोन बंद चल रहा है।
मामले में क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि नवजात शिशु के गायब होने की बात झूठी है और बच्चा पीड़िता के पास ही है। साथ ही आरोपी युवक शनि के खिलाफ शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने के आरोप में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
]]>आजमगढ़।जिले के पवई थाना क्षेत्र के ओरिल गांव में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान जौनपुर जनपद के नरेंद्र बिंद 23 वर्ष के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, जौनपुर जनपद के सरंपतहा थाना क्षेत्र के सुइथाकला गांव निवासी नरेंद्र बिंद 23 वर्ष बुधवार की दोपहर आजमगढ़ के पवई क्षेत्र स्थित आलमपुर बनपुरवा गांव में अपनी नानी के घर आया था। रातभर वहीं रुकने के बाद बृहस्पतिवार भोर करीब साढ़े चार बजे वह अपने मामा के पुत्र रामअवतार के साथ बाइक से ओरिल (केवटाना) गांव की ओर निकला था। गांव के पास पहुंचने से पहले नरेंद्र ने रामअवतार को नहर के पास रुकने को कहा और वहीं उतर गया। कुछ देर बाद रामअवतार को नरेंद्र के फोन से कॉल आया कि कुछ लोग उसे मार रहे हैं, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।
जब रामअवतार मौके पर पहुंचा तो नरेंद्र बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की भाभी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र का एक वर्ष से पास के गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था और युवती के भाइयों ने ही उसकी हत्या की है।
पवई थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवारजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, मामले की जांच की जा रही है।
थाना फूलपुर में मंगलवार की रात्रि लगभग 12:50 बजे वादिनी के साथ उसके घर में मोनू पुत्र दयाराम ने चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। वादिनी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना फूलपुर में मुकदमा दर्ज हुआ। मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 अनुराग कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अभियुक्त मोनू को गुरुवार को जगदीशपुर से भोरमऊ जाने वाले तिराहे के पास गिरफ्तार किया गया।
वहीं, थाना पवई क्षेत्र में 17 सितंबर को एक किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर भगाने के मामले में सूर्यकेश राजभर पुत्र महेन्द्र राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना उ0नि0 शिवकुमार यादव द्वारा की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को अभियुक्त को फत्तनपुर तिराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान किया गया।
दोनों मामलों में गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है
]]>आज़मगढ़। जिले के पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर बाजार के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी से इलाके में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, पवई थाना क्षेत्र के सलारपुर (बलईपुर) गांव निवासी अनुज (19 वर्ष) पुत्र रामजीत निषाद और दीपक (18 वर्ष) पुत्र मनीराम बाइक पर सवार होकर बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक ट्रेलर के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की वजह से पूरा गांव शोक में डूब गया है।
]]>