आजमगढ़।जिले के थाना गंभीरपुर क्षेत्र में बीती रात पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में तस्कर के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मौके से अवैध तमंचा, बाइक और नगदी बरामद हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना गंभीरपुर पुलिस टीम को देर रात सूचना मिली कि एक अपराधी मोटरसाइकिल से विषहम तिराहे पर खड़ा होकर किसी वारदात की फिराक में है और उसके पास अवैध तमंचा है। सूचना पर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मय पुलिस बल मौके पर पहुँचे। पुलिस को देखकर अपराधी ने अपने को घिरा देख जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कई बार चेतावनी दी, लेकिन जब आरोपी नहीं माना तो पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। इसमें आरोपी सोनू उर्फ मेराज उर्फ पिंटू पुत्र जान मोहम्मद निवासी बघरवारा मटियारी थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर के दाहिने पैर में गोली लगी।
घायल हालत में उसे रात करीब 1:30 बजे पुलिस हिरासत में लेकर पीएचसी मुहम्मदपुर भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों ने जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस, एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल और ₹19,470 नगद बरामद किया।
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर जनपद मऊ में पशु तस्करी के कई मामले दर्ज हैं और वह पहले भी जेल जा चुका है।
]]>
आज़मगढ़। जिले के बिलरियागंज टहनी की पुलिस ने तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 पशुओं को बरामद किया है।
रविवार को उ0नि0 शिवकुमार यादव मय हमराह को सूचना मिली कि 03 व्यक्ति 03 गोवंशी पशुओं को बध हेतु पैदल लेकर जा रहे है। जो कुछ देर में मोलनापुर पुलिया से गुजरने वाले हैं। इस सूचना पर उ0नि0 शिवकुमार यादव मय हमराह द्वारा अभियुक्तों रामधनी राम पुत्र पंचम निवीसी कोलमोदीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ , गोविन्द पुत्र राजदेव निवासी कोलमोदीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ और मो0 हारिश पुत्र अंसार नि0 अलाऊद्दीनपट्टी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को मोलनापुर पुलिया से समय करीब 09:30 बजे गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 01 गाय व 02 बछडा बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों पशु तस्करों को जेल भेज दिया।
आज़मगढ़। जिले के मुबारकपुर थाने की पुलिस ने एक घर के हाते में छापेमारी कर पशु वध करने वाले 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 29 पशु और 320 किलोग्राम मांस को बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक निहार नन्दन कुमार मय हमराह पुलिस बल के रोडवेज मुबारकपुर पर मौजूद होकर चेकिंग कर रहे थे कि सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा मुबारकपुर के मोहल्ला पुराखिजिर मे अब्दुल रउफ के हाते मे विक्री हेतु पड़वा काट रहे है । मांस का विक्रय कर रहे है। जल्दी किया जाय तो पकडे जा सकते है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक निहार नन्दन कुमार मय हमराह मय हस्बुतलब स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 श्रीप्रकाश शुक्ला मय हमराह पुलिस बल के मोहल्ला पुराखिजिर पहुंचकर मांस काट कर विक्री कर रहे 08 व्यक्ति मे से 05 व्यक्तियों को मौके पर ही हमराह कर्मचारीगण के मदद से घर कर पकड़ लिया गया। एवं तीन व्यक्ति मौके से भाग गये। पकड़े गये अभियुक्त मोहम्मद जावेद पुत्र स्व0 मो0इशहाक निवासी बलुआ थाना मुबारकपुर, इरशाद अहमद पुत्र स्व0 जाफर निवासी मोहल्ला पुरारानी थाना मुबारकपुर, अब्दूल रउफ पुत्र हाजी नूर मोहम्मद निवासी पुराखिजिर थाना मुबारकपुर, मो0 जाहिद पुत्र स्व0 मो0इस्लाम निवासी पुरारानी थाना मुबारकपुर और खैरूल बरा पुत्र मो0 राशिद निवासी पुरारानी थाना मुबारकपुर शामिल है। पुलिस ने पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे व निंशादेही पर 320 किग्रा मांस, 06 ठीहा , 03 इलेक्ट्रानिक तराजू, 05 पीड़ा, एक 05 किग्रा का बाट, 7 चापड़, 9 चाकू, 06 सुमी, 03 , कुल्हाड़ी, 11 राशि पड़वा, 08 भैंस, 08 भैंस का बच्चा, एक राशि गाय व एक राशि बछड़ा एवं मांश बिक्री के 9720 रूपये बरामद किया ।
]]>