आज़मगढ़। पहलगाम में मंगलवार को हुई आतंकवादी घटना को लेकर देश भर में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोग इस बर्बर घटना के विरोध में लामबंद हैं। इसी क्रम में आजमगढ़ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को पहलगाम में आतंकी हमले की घटना को लेकर दुकानों को बंद रखकर लोगों ने जमकर विरोध जताया। पहलगाम की घटना के विरोध में लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवादियों का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए चौक और पुरानी कोतवाली पहुंचे। इसके बाद पुतले का दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने इस घटना का बदला लेने की मांग की। वहीं आतंकवादियों के खिलाफ बड़े अभियान चलाए जाने की बात कही।

बता दें कि आतंकवादियों की इस घटना में हिंदू पर्यटकों को चिन्हित कर उनको गोलियों से मौत के घाट उतार दिया गया था। महिलाओं और बच्चों को इस संदेश के साथ छोड़ा गया था कि प्रधानमंत्री को इसकी जानकारी दे देना। यह अपने आप में देश के विरुद्ध एक जंग का ऐलान था। इसके बाद से लोग घटना को लेकर आक्रोशित हैं। लोग मामले में ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पहलगाम में हुई विभत्स घटना से आजमगढ़ का जन-जन आक्रोशित है और इसी के विरोध में शुक्रवार को आजमगढ़ के व्यापारियांं ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद आक्रोशित जनता ने आतंकवाद को पोषित करने वाले पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और पाकिस्तान का पुतला दहन कर अपनी भड़ास निकालकर एकजुटता का संदेश दिया।

प्रदर्शन और बंदी को सफल बनाने में शहर के पुरानी कोतवाली पर आर्यमगढ दुर्गा पूजा महासमिति, विहिप गोरक्षा विभाग, व्यापार मंडल, भाजपा समेत अनेकों संगठनों के लोग एकत्र हुए और सभी से बंदी का आह्वान की अपील किया और जनसमर्थन मांगा। इसके उपरांत पैदल मार्च करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये। कार्यक्रम का नेतृत्व आर्यमगढ़ दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष अरविन्द मोदनवाल और विहिप गोरक्षा विभाग के प्रान्त संयोजक गौरव सिंह रघुवंशी ने किया।
प्रदर्शन करते हुए लोग हाथों में भगवा ध्वज और तिरंगा लेकर मातबरगंज शंकर जी की मूर्ति होते हुए मुख्य चौक पर आंतक का पर्याय बने पाकिस्तान का पुतला दहन किया। पुरानी कोतवाली पर विरोध प्रदर्शन करते हुए वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट करते हुए आतंकी हमले कि निंदा की और सभी देशवासियों से एकजुट होने कि अपील किया।



कार्यक्रम में विशेष रूप से दीपक राय, अजय अग्रवाल, अभिषेक जायसवाल दीनू, आर.पी. राय सोनू, चंदन सिंह, श्री कृष्ण सिंह किशन, पद्माकर लाल वर्मा, विनय गुप्ता, अमन श्रीवास्तव, शैलेन्द्र अग्रवाल, ऋत्विक जायसवाल, विनीत सिंह रिशु, गोविन्द दुबे, रविन्द्र पाण्डेय, राजेश गोंड, विवेक सिंह, अश्वनी मिश्रा, शशांक तिवारी, विकास वर्मा, संदीप सिंह समेत नगर के अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अनिल अग्रवाल, अमन गर्ग, सुधीर गुप्ता, विजय सोनकर, मिथुन निषाद, इंद्रजीत निषाद, उत्कर्ष सिंह, प्रशांत सिंह, अंकुर गुप्ता, अनिल सोनकर, सागर सेठ, जितेंद्र गुप्ता, अरविन्द वर्मा, संदरी सिंह, शौनक शाहू, संदीप सेठ, चंद्रकेश गोंड, गौतम बरनवाल, विमल निषाद, तुषार सेठ, तनिष्क, आकाश गुप्ता, विनायक, आशुतोष, हर्ष, मकरध्वज यादव, सूरज समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

लोगों ने बाजार बंद रखने के लिए कमेंट कर अपना भी निर्णय बताया है। इसके साथ ही पाकिस्तान को सबक सिखाने की भी मांग कर रहे हैं।
गांधी गिरी टीम के सचिव विवेक पांडेय ने अपने पोस्ट में लिखा कि पहलगाम में हुई घटना के विरोध में आजमगढ़ नगर की सभी दुकानें कल बंद रहेगी। सामाजिक संगठन के विनीत सिंह रिशू, श्रीकृष्ण सिंह व मनीष कृष्णा सहित अन्य पदाधिकारियों ने आतंकी की घटना की निंदा करते हुए आतंकवाद को मिटाने व पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग कर रहे।
साथ ही इस अमानवीय हिंसा के विरुद्ध समाजिक सगंठनों के साथ ही अन्य व्यापारिक संगठनों ने संपूर्ण बाजार बंदी का आह्वान किया है। संगठन ने बंद का समर्थन करते हुए सभी दुकानदारों से अनुरोध किया कि बाजार बंदी को सफल बनाएं। साथ ही लोगों से अपील की है कि पुरानी कोतवाली पर सुबह 10 बजे पहुंचे और आतंकवाद का पुतला फूंक कर पहलगाम में मृतकों की गतात्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा में शामिल हों।
]]>उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता है उनका मकसद केवल दहशत फैलाना होता है। पूरे देश में गुस्सा है। सपा सर्वदलीय बैठक में शामिल होगी और अपना पक्ष रखेगी। सपा की तरफ से बैठक में पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव शामिल होंगे। अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रेपोगैंडा पर खर्च होने वाला पैसा देश की सुरक्षा पर खर्च करे। किसी भी दल को ऐसी घटनाओं का राजनीतिक लाभ नहीं लेना चाहिए।
अखिलेश ने कहा कि अग्निवीर योजना को लेकर मैं फिर से दोहरा रहा हूं कि देश के युवा इसके पक्ष में नहीं हैं। पक्की नौकरी दी जानी चाहिए। इसमें बजट का ध्यान रखा जाना चाहिए। सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ जो पांच फैसले लिए हैं। हम उसका समर्थन करते हैं। सरकार को इससे भी ज्यादा कठोर फैसले लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस दुखद समय में भी भाजपा के लोग एनीमेटेड पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। एयरलाइंस से जुड़े हुए लोग भी इस घटना का लाभ ले रहे हैं और टिकट महंगे कर दिए गए हैं। ये लोग आपदा में भी अवसर खोज रहे हैं। हम यही चाहते हैं कि आतंकवाद जड़ से खत्म हो जाए। हमें नोटबंदी और अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद भी यही उम्मीद थी।
खुफिया तंत्र हुआ नाकाम
अखिलेश यादव ने कहा कि सुरक्षा के मामले में पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है। यह खुफिया तंत्र की नाकामी है। पहले हुई घटनाओं से सबक क्यों नहीं लिया गया।
मुख्यमंत्री अपने तय समय 9:40 से 7 मिनट लेट शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे। पहले उन्होंने परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना देते हुए सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री परिवार के साथ करीब 10 मिनट रहे। इस दौरान मंत्री राकेश सचान, सांसद रमेश अवस्थीबा देवेंद्र सिंह भोले के अलावा जनपद के कई जनप्रतिनिधि और शुभम द्विवेदी के सजन घर के अंदर मौजूद थे।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने घर के बाहर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आतंक क्यों ने जो कायराना हरकत की है, उसकी निंदा देश ही नहीं बल्कि विश्व के समस्त देश कररहे हैं। आतंकवादियों के खिलाफ केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति रही है आतंकवादियों ने जो किया है, उन्हें वैसा ही जवाब दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही इसके परिणाम देखने को मिलेंगे। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने दो बार इस बात का जिक्र किया कि आतंकवादियों ने एक ऐसी मांग का सिंदूर उजाड़ दिया, जिसकी दो महीने पहले ही शादी हुई है। सरकार शोक संतृप्त परिवार के साथ है।
आतंकवादियों को सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहलगाम में जिस तरह से निर्दोष पर्यटकों पर हमला हुआ है उससे ऐसा लग रहा है कि आतंकवाद अंतिम सांसे गिन रहा है, इसीलिए वह इस कायराना हरकत पर उतर आए हैं। आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ पूरे देश से आवाज उठ रही हैं। डबल इंजन सरकार ऐसे तत्वों को सख़्ती के साथ कुचल देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार आतंकवादियों में वोट बैंक नहीं देखी है, बल्कि ऐसे तत्वों को सख्ती के साथ ऐसे तत्वों के विषैला फनों को कुचलना का काम होगा। निर्दोष पर्यटकों पर हमला उनकी जाति और धर्म पूछ कर किया गया। बहन बेटियों के सामने निर्दयता पूर्वक उनका सुहाग उजाड़ दिया गया। यह कोई सभ्य समाज स्वीकार नहीं कर सकता। खास तौर पर भारत के अंदर यह कतई स्वीकार नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब पीड़ित परिवार से मिले तो वह बेहद भावुक दिखाई पड़ रहे थे। मुख्यमंत्री ने शुभम के पिता और पत्नी से बातचीत भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री की मनोदशा लगातार बदल रही थी, वह कभी मुट्ठी भींझते तो कभी होंठ दबाकर अपने आक्रोश को सांकेतिक रूप से जाहिर करते। शुभम के पिता को गले लगाकर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वह उन्हें न्याय दिलाएंगे। सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
]]>सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शुभम द्विवेदी के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके कानपुर लाया जाए। उन्होंने प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शुभम के परिवार की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि पहलगाम हिंसा में आतंकवादियों की गोली का शिकार हुए शुभम द्विवेदी के घर शोक का माहौल है। उनकी दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। मंगलवार को पहलगाम में आतंकियों ने शुभम को उनकी पत्नी के सामने ही गोली मार दी थी। शुभम के पिता संजय द्विवेदी सीमेंट के कारोबारी हैं।
]]>