मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम जब बच्ची के माता-पिता किसी जरूरी काम से बाजार गए हुए थे, तभी पड़ोस का युवक जावेद घर में अकेली बच्ची को देखकर घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म जैसा जघन्य कृत्य किया।बाजार से लौटने के बाद जब माता-पिता ने बच्ची की हालत देखी, तो उनके होश उड़ गए। फौरन बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और स्थानीय थाने में जाकर आरोपी जावेद के खिलाफ नामजद तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
]]>