पहले दिन प्रथम पाली में 2,414 अभ्यर्थी और द्वितीय पाली में 2,506 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरे दिन रविवार को पहली पाली में 2,401 और दूसरी पाली में 2,293 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल मिलाकर दोनों दिनों में उपस्थित और अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या इस प्रकार रही कि परीक्षा प्रशासनिक दृष्टि से पूरी तरह व्यवस्थित रही।
गौरतलब है कि जनपद के सभी 26 केन्द्रों पर चार पालियों में परीक्षा संपन्न कराई गई, जिसमें कुल 48,384 परीक्षार्थी (प्रत्येक पाली में 12,096) शामिल थे। परीक्षा की निगरानी हेतु 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 26 स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। जबकि अतिरिक्त 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 9 स्टैटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व रखे गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जिला परीक्षा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। परीक्षा सकुशल सम्पन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली
]]>जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने गांधी गुरुकुल इंटर कॉलेज, हरिश्चंद्र मिश्रा पब्लिक स्कूल सहित कई केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा, पारदर्शिता और शांति व्यवस्था पर विशेष जोर दिया।
परीक्षा के अन्तर्गत प्रथम पाली में 12,096 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 9,682 उपस्थित रहे, जबकि 2,414 अनुपस्थित पाए गए। वहीं, द्वितीय पाली में भी 12,096 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 9,590 उपस्थित और 2,506 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों को मिलाकर 19,272 परीक्षार्थी उपस्थित और 4,920 अनुपस्थित रहे।
जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुई तथा कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना प्राप्त नहीं हुई।
]]>परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए आजमगढ़ रीजन से 551 बसें चलाई गई हैं। जनपद के सभी 26 केंद्रों पर चार पालियों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। कुल 48,384 परीक्षार्थी (प्रत्येक पाली में 12,096) शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी हेतु 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 26 स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 9 स्टैटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व रखे गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जिला परीक्षा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 05462-297477 है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए दो एजेंसियों की भी सेवाएं ली गई हैं। एक सुरक्षा के लिए और दूसरी संचालन हेतु।
परीक्षा में 95 प्रतिशत परीक्षार्थी अन्य जनपदों से आएंगे। उनके निजी वाहनों की पार्किंग की अलग व्यवस्था परीक्षा केंद्रों के बाहर की गई है ताकि जाम की स्थिति न बने। लगभग 1500 दिव्यांग परीक्षार्थी भी शामिल होंगे, जिनके लिए सभी केंद्रों पर रैम्प की व्यवस्था अनिवार्य की गई है।
प्रत्येक परीक्षा कक्ष में 24 से अधिक परीक्षार्थी नहीं बैठेंगे। कक्षवार सीटिंग प्लान की प्रति केंद्र पर चस्पा की गई है। परीक्षा की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। महिला व पुरुष परीक्षार्थियों की अलग-अलग चेकिंग की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले प्रारंभ होगा, जबकि परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व बंद कर दिया जाएगा। उसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
]]>