आजमगढ़। जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक आरोपी को घटना में प्रयुक्त टांगी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
बीते 10 अक्टूबर की रात ग्राम जमुखा में भूमि विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर चिन्तामणि विश्वकर्मा पुत्र सूरजमन विश्वकर्मा पर उनके पड़ोसी शुभम विश्वकर्मा पुत्र सन्तोष विश्वकर्मा ने धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस मामले में थाना मेहनाजपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
रविवार को व0उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शुभम विश्वकर्मा को मेहनाजपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने पुरानी रंजिश के कारण वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक टांगी बरामद की गई।
]]>आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह वही मामला है जिसमें मई माह में युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी, हालांकि वह बाल-बाल बच गया था।
वादी योगेश कुमार तिवारी पुत्र स्वर्गीय हरिनारायण तिवारी निवासी मोहल्ला कुर्मीटोला थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि बीते 11 मई की शाम करीब सात बजे पुरानी रंजिश के चलते निखिल सिंह पुत्र विनायक सिंह निवासी कालीचौरा थाना कोतवाली, उत्कर्ष सिंह पुत्र अज्ञात, आकाश सिंह उर्फ दाऊ तथा निर्भय सिंह (सभी पता अज्ञात) स्कॉर्पियो वाहन से उनके पुत्र देवाशिष तिवारी का पीछा कर रहे थे।
कोट मोहल्ला से कुछ दूरी पर अभियुक्तगणों ने देवाशिष को रोककर गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से तीन–चार फायर किए। गनीमत रही कि देवाशिष तिवारी बाल-बाल बच गए और भागकर अपनी जान बचाई। वादी ने यह भी बताया था कि इससे पहले भी इन्हीं अभियुक्तों ने थाना गोमतीनगर, जनपद लखनऊ क्षेत्र में उसके पुत्र की पिटाई की थी, जिसके संबंध में वहां पहले से मुकदमा पंजीकृत है।
बीती रात को चौकी प्रभारी पहाड़पुर उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त आकाश सिंह उर्फ दाऊ नालाधर्मू के पास मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत में ले लिया। अभियुक्त की पहचान आकाश सिंह उर्फ दाऊ पुत्र राजेश्वर सिंह निवासी ग्राम रामनगर थाना आलापुर, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई।
]]>