उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में 5040 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
परीक्षा को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और अभ्यर्थियों की पहचान के लिए बायोमैट्रिक व्यवस्था भी की गई है। कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर प्रवेश नहीं करेगा।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और बाजारों में भी अतिरिक्त पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम की ओर से विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। बसों की उद्घोषणा कर अभ्यर्थियों को जानकारी दी जाएगी। साथ ही रोडवेज कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है, ताकि परीक्षार्थियों को बसों के रूट और ठहराव की जानकारी मिल सके
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली पुलिस ने बेरोजगार युवकों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में पास कराने के नाम पर फर्जी सॉल्व प्रश्नपत्र बेचने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस गिरोह के पांच आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। दो आरोपी कोर्ट में पेश होकर जेल चले गए थे। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस तीन माह से तलाश रही थी।
शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस टीम ने जानसठ में खतौली मार्ग पर एक बेकरी से बिजनौर के नवाब का अहाता निवासी गौरव कुमार को गिरफ्तार किया। वह वर्तमान में मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में रह रहा था। उसके कब्जे से मोबाइल व एक डोंगल बरामद की है। वह उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जी सॉल्व प्रश्न पत्र तैयार कर बेचने वाले गिरोह का सरगना है। उसकी फरवरी माह से तलाश थी।
बेहद शातिर है गौरव
गिरफ्तार गौरव बेहद शातिर है। पुलिस को धोखा देने के लिए वह मोबाइल फोन का सामान्य तौर पर प्रयोग नहीं करता था। वह इंटरनेट की डोंगल की मदद से इंटरनेशनल मोबाइल नंबर चला रहा था और व्हाट्सअप कॉल करता था।
एसटीएफ लगी थी पीछे
गौरव के पीछे एसटीएफ लगी हुई थी। उसके गिरोह के सदस्य मोनू मलिक को एसटीएफ ने झांसी से पकड़ा था। एसटीएफ से पहले शहर कोतवाली पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस गिरोह के पांच आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया था। दो आरोपी कोर्ट में हाजिर हो गए थे।
ठगे थे लाखों रुपये
गिरोह ने पिछले साल नवंबर माह में ग्रामीण डाक सेवा की परीक्षा में पास कराने के नाम पर 123 परीक्षार्थियों से एडवांस में 12 लाख 30 हजार रुपये वसूले थे। जुलाई-अगस्त माह में बीडीओ की परीक्षा के पेपर में तीन लाख रुपये प्रति परीक्षार्थी से लेकर लाखों रुपये वसूल किए थे। पुलिस भर्ती परीक्षा में आरोपियों के संपर्क में लगभग 40 परीक्षार्थी थे। एक परीक्षार्थी से चार लाख रुपये तय थे।
पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह को चिन्हित कर जनपद पुलिस ने बुधवार को कंधरापुर थाना क्षेत्र के चक बिजली मार्ग पर गिरोह के सात सदस्यों जिनमें संजय यादव निवासी ग्राम कुम्भ मठिया थाना बरदह , रोहित गुप्ता निवासी अम्बेडकर नगर वार्ड नगर पंचायत व थाना मेंहनगर, हरिवंश यादव निवासी दिवाकरपुर थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर, भीम यादव निवासी खनियरा थाना देवगांव, कैलाश यादव निवासी ग्राम जैतीपुर थाना बरदह, राजेश तिवारी निवासी ग्राम जियासड़ थाना मेंहनगर एवं पवन कुमार सिंह निवासी ग्राम भगेही थाना रामपुर जिला जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के कब्जे से 7360 रुपए ,14 लाख रूपये के दो चेक बरामद हुए। इस दौरान पुलिस की घेरेबंदी तोड़ दो अन्य आरोपित मौके से भागने में सफल रहे। जिनकी पहचान अशोक जैसवार निवासी ग्राम विंद्रावन थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर तथा विजय कन्नौजिया निवासी ग्राम कुम्भ मठिया थाना बरदह के रूप में हुई। सभी आरोपितों के खिलाफ धारा 120 बी, 419, 420, 467, 468, 471 एवं 34 भादवि० के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस विवेचना में एक अन्य आरोपित पिन्टू सेठ निवासी ग्राम गुतवन थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर का नाम प्रकाश में आया। गुरुवार की सुबह इस मामले में वांछित पिन्टू सेठ निवासी ग्राम गुतवन थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर बरदह थाना अंतर्गत जिवली तिराहे के समीप पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
]]>