सीओ आस्था जायसवाल ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने आपसी विवाद में मोहम्मद हस्सान को चाकू मार दिया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह फरार था और पुलिस से बचने के लिए फायरिंग की।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
आजमगढ़ । जिले में गोतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के निजामाबाद और फूलपुर थाना क्षेत्रों में पुलिस और गोतस्करों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ हुई। दोनों घटनाओं में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमे से दो तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। इनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चापड़, मोबाइल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
निजामाबाद थाना पुलिस रंगभरी होली के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित अभियुक्त मेराज अपने साथी नासिर के साथ बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से छुट्टा पशुओं की तलाश में नेवादा की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने नेवादा पुल के पास घेराबंदी की।
कुछ देर बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार वहां पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा किए जाने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने कई बार आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन बदमाश फायरिंग करते रहे। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मेराज के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल मेराज को नेवादा पुल के पास झाड़ियों से गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया, जबकि उसका साथी नासिर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस, मोबाइल, 840 रुपये नगद और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार मेराज एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर समेत 17 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
वहीं दूसरी मुठभेड़ फूलपुर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस को सूचना मिली कि मुडियार गांव के पास पुलिया के निकट कुछ संदिग्ध लोग किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश आमिर के बाएं पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो साथी साकिब और युसुफ को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, दो चापड़ और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
सीओ फूलपुर किरन पाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सुनसान स्थानों पर गोवंश पकड़कर उनका अवैध वध करते थे और मांस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर ऊंचे दामों पर बेचते थे। घटना के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए अवशेषों को नदी या नालों में फेंक देते थे।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
आजमगढ़। जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद फरार चल रहे आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना रानी की सराय क्षेत्र में 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर के दो फरार साथियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
बुधवार को थाना रानी की सराय क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर नसीम उर्फ लम्बू पुलिस फायरिंग में घायल होकर गिरफ्तार किया गया था, जिसे जिला कारागार आजमगढ़ भेज दिया गया। इसी मामले में उसके फरार साथी भुटेली उर्फ करिया और वसीम की तलाश की जा रही थी।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की लिखित तहरीर के आधार पर थाना रानी की सराय में नसीम उर्फ लम्बू, भुटेली उर्फ करिया और वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
गुरुवार को उप निरीक्षक सुशील कुमार सिंह एवं उप निरीक्षक अमिताभचन्द हमराही कर्मचारियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त भुटेली उर्फ करिया और वसीम कोईलारी खुर्द तालाब के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त वसीम पुत्र दिलशेर की जामा तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक अदद देशी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच में कई संगीन मामलों में उनकी संलिप्तता पहले से दर्ज पाई गई है।
]]>आजमगढ़। जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद फरार चल रहे आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना रानी की सराय क्षेत्र में 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर के दो फरार साथियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
बुधवार को थाना रानी की सराय क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर नसीम उर्फ लम्बू पुलिस फायरिंग में घायल होकर गिरफ्तार किया गया था, जिसे जिला कारागार आजमगढ़ भेज दिया गया। इसी मामले में उसके फरार साथी भुटेली उर्फ करिया और वसीम की तलाश की जा रही थी।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की लिखित तहरीर के आधार पर थाना रानी की सराय में नसीम उर्फ लम्बू, भुटेली उर्फ करिया और वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
गुरुवार को उप निरीक्षक सुशील कुमार सिंह एवं उप निरीक्षक अमिताभचन्द हमराही कर्मचारियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त भुटेली उर्फ करिया और वसीम कोईलारी खुर्द तालाब के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त वसीम पुत्र दिलशेर की जामा तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक अदद देशी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच में कई संगीन मामलों में उनकी संलिप्तता पहले से दर्ज पाई गई है।
]]>आजमगढ़। जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र में 50 हजार रुपये का इनामिया हिस्ट्रीशीटर और शातिर गोतस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया है। मौके से देशी तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
बीती रात को थाना रानी की सराय की पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर पशु तस्कर मोटरसाइकिल से सोनवारा से बड़ैला ताल की ओर जा रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार भी है।
सूचना पर पुलिस टीम ने छैला इनार तिराहे पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध सोनवारा की तरफ से आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन असंतुलित होकर गिर पड़े। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि दो अन्य आरोपी सरसों के खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल बदमाश की पहचान नसीम उर्फ लम्बू पुत्र दिलशेर निवासी ग्राम कोटिला, थाना रानी की सराय के रूप में हुई।
पुलिस ने देशी तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की पूछताछ में घायल आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ आजमगढ़ और आसपास के जिलों में चोरी व पशु तस्करी की कई घटनाओं में शामिल रहा है। घटना के दिन भी वह आपराधिक इरादे से घूम रहा था और पुलिस को देखकर फायरिंग कर भागने की कोशिश की।
पुलिस के अनुसार नसीम के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। फरार भुटेली और वसीम की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
आजमगढ़। जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि एक अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, चापड़, चाकू, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बीती रात थाना महराजगंज पुलिस क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम अहरिगांव नहर पुलिया के पास कुछ बदमाश किसी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन दोबारा फायरिंग का प्रयास किया गया। जवाबी कार्रवाई में अबु जैद (23) निवासी निजामाबाद के दाहिने पैर और अनिल नोना (21) निवासी महराजगंज के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि अब्दुला (19) को मौके से दबोच लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देशी तमंचा, कारतूस, एक चापड़, दो चाकू, चार मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में घायल अभियुक्तों ने बताया कि वे सुनियोजित तरीके से छुट्टा गोवंश को सुनसान स्थानों पर ले जाकर अवैध वध कर मांस ऊंचे दामों पर बेचते थे। अवशेषों को नदी-नालों में फेंककर या जमीन में गाड़कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास करते थे।
पुलिस के मुताबिक अनिल नोना और अबु जैद के खिलाफ गोवध, चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
आजमगढ़ । जिले में पुलिस की सक्रियता लगातार रंग ला रही है। बीते 24 घंटे के भीतर जिले में दूसरी मुठभेड़ सामने आई है। जहानागंज थाना क्षेत्र में देर रात गोतस्करी की सूचना पर घेराबंदी करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को मौके से दबोच लिया गया। पुलिस ने पिकअप वाहन, अवैध तमंचा-कारतूस और एक बछड़े को बरामद किया है।
बीती थाना जहानागंज पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहन चेकिंग और रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम गंभीरवन (बड़ैला ताल) के पास एक पिकअप वाहन में छुट्टा गोवंश लादा जा रहा है।
सूचना पर विश्वास करते हुए थानाध्यक्ष जहानागंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा बार-बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई, लेकिन बदमाश दोबारा गोली चलाने लगे।
आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल अभियुक्त की पहचान मोहीम अहमद पुत्र दिलशेर अहमद निवासी कोटिला (कंकाली टोला), थाना रानी की सराय के रूप में हुई है। वहीं पकड़े गए दूसरे अभियुक्त का नाम सुनील कुमार पुत्र शोभनाथ निवासी जलाईपुर ऊंचेगांव, थाना रानी की सराय बताया गया है।
घायल अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया है। पुलिस ने
मौके से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन, एक बछड़ा बरामद किया।
पूछताछ के दौरान घायल अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से गोवध और गौ-तस्करी करता था। आरोपी देर रात सुनसान इलाकों में घूम रहे छुट्टा गोवंश को पकड़ते, निर्जन स्थानों पर ले जाकर अवैध वध करते और मांस को ऊंचे दामों पर बेचते थे।
वध के बाद अवशेषों को नदी-नालों में फेंककर या जमीन में गाड़कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया जाता था। कई मामलों में गोवंश को वाहनों से बिहार समेत अन्य राज्यों में भेजकर अवैध बिक्री की जाती थी। पुलिस से बचने के लिए आरोपी बार-बार ठिकाने बदलते रहते थे।
घायल अभियुक्त पर पहले से दर्ज हैं 8 मुकदमे
मोहीम अहमद पर गोवध, गौ-तस्करी, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, पशु क्रूरता समेत कुल आठ संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त सुनील कुमार के खिलाफ भी जहानागंज थाने में संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।
गौरतलब है कि अहरौला थाना क्षेत्र के तरकुलहा गांव के पास शुक्रवार की रात पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। जवाबी कार्रवाई में एक हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर के दाहिने पैर में गोली लगी थी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था।
]]>आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के तरकुलहा गांव के पास शनिवार को तड़के पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है।
थाना अहरौला पुलिस शनिवार की सुबह गश्त व वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम तरकूलहा की ओर सहराजा मोड़ से निजामपुर की तरफ दो गोतस्कर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार दोनों बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
चेतावनी के बावजूद नहीं मानने पर आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान जाकिर उर्फ शैफ (38) पुत्र स्व. रफीक कुरैशी निवासी कुरैशी टोला माहुल थाना अहरौला के रूप में हुई है, जो थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
सीओ बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि घायल गोतस्कर ने फरार साथी का नाम दिलशाद उर्फ लालू पुत्र मुस्ताक निवासी कस्बा माहुल, अज़ामगढ़ बताया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। घायल गोतस्कर के खिलाफ गोवध, हत्या, गैंगस्टर सहित कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं।
]]>आजमगढ़। जिले में आपातकालीन सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में यूपी-112 के तहत आजमगढ़ पुलिस को नई पीआरवी गाड़ियों की सौगात मिली है। इससे जिले में पुलिस रिस्पॉन्स और तेज होगा तथा आमजन को त्वरित सहायता मिल सकेगी।
पुलिस आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली यू0पी0 112 के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ को 11 चार पहिया पीआरवी वाहन (स्कार्पियो) एवं 02 दो पहिया पीआरवी वाहन (पल्सर) आवंटित किए गए हैं। यह आवंटन मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, यू0पी0 112 द्वारा किया गया है।
वर्तमान में जिले में 57 चार पहिया तथा 16 दो पहिया पीआरवी वाहन कार्यरत थे। नए वाहनों के शामिल होने के बाद अब जनपद में कुल 68 चार पहिया एवं 18 दो पहिया पीआरवी वाहन क्रियाशील हो जाएंगे, जिससे आपातकालीन सेवाओं की पहुंच और गति में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।
मंगलवार को पुलिस लाइन्स में नवनियुक्त पीआरवी वाहनों का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने 11 चार पहिया एवं 2 दो पहिया पीआरवी वाहनों को उनके संबंधित थाना क्षेत्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बताया गया कि इन वाहनों के माध्यम से पुलिस सहायता, अग्निशमन, चिकित्सा सेवा एवं रात्रि सुरक्षा जैसी आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि नागरिक हेल्पलाइन 112 के जरिए किसी भी समय त्वरित मदद प्राप्त कर सकें।
चार पहिया पीआरवी वाहन कंधरापुर, मुबारकपुर, बिलरियागंज, तहबरपुर, अहरौला, सरायमीर, देवगांव, बरदह, मेहनगर, तरवा एवं मेहनाजपुर थाना क्षेत्रों को आवंटित किए गए हैं, जबकि दो पहिया पीआरवी सिधारी और बिलरियागंज थाना को दी गई है।
एसएसपी डॉ0 अनिल कुमार ने बताया कि इन नई पीआरवी गाड़ियों से संबंधित थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी तथा आमजन को तेज और प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
आजमगढ़। जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाश घायल होकर गिरफ्तार किए गए। मौके से एक पिकअप वाहन, प्रतिबंधित पशु, अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
बीती रात थाना सरायमीर पुलिस क्षेत्र में गश्त व वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डेमरी मकदुमपुर में पूर्व में हुई गोकशी की घटना में शामिल शातिर गोतस्कर दोबारा एक पिकअप वाहन में गोवंश लादकर दीदारगंज–सरायमीर मार्ग से गांव की ओर जा रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सरायमीर मय पुलिस बल ने सिकरौर सहबरी के आगे घेराबंदी कर वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश अवरोधक तोड़ते हुए भाग निकले।
पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की तो बदमाश पिकअप छोड़कर पैदल भागते हुए पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगे। आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद जब फायरिंग जारी रही तो आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो आरोपी फरार हो गए।
घायल अभियुक्तों की पहचान रफीक उर्फ टोनी पुत्र रसीद निवासी डेमरी मकदुमपुर, थाना सरायमीर तथा राहुल यादव पुत्र दिनेश यादव निवासी गरावपुर, थाना दीदारगंज के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी फूलपुर भेजा गया है।
पूछताछ में फरार आरोपियों के नाम सलमान पुत्र मिट्ठन कुरैशी एवं मन्नान पुत्र मिट्ठन कुरैशी निवासीगण शेरवा, थाना सरायमीर बताए गए हैं।
पुलिस ने मौके से एक पिकअप वाहन, एक प्रतिबंधित पशु, दो तमंचा, कारतूस, सहित नगद धनराशि व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि ये आरोपी संगठित गिरोह के रूप में जौनपुर बॉर्डर से सटे क्षेत्रों से प्रतिबंधित पशुओं को पकड़कर डेमरी मकदुमपुर लाते थे और गोकशी कर अवैध मांस की बिक्री कर रकम आपस में बांटते थे। साथ ही बीते 16 दिसंबर को हुई गोकशी की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।