शनिवार को आयोजित उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली में कुमारी रूक्मनी पुत्री केशव लाल का परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज जमुड़ी शाहगढ़, सठियांव, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ निर्धारित था। लेकिन वह असमंजस में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रैदोपुर, थाना कोतवाली, आजमगढ़ पहुंच गईं।
वहां मौजूद यूपी-112 प्रभारी अभय राज मिश्रा ने स्थिति को समझते हुए तुरंत कार्रवाई की और पीआरवी-5385 थाना कोतवाली की टीम को निर्देशित किया। पुलिस टीम ने महिला अभ्यर्थी को समय रहते उसके वास्तविक परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज जमुड़ी शाहगढ़, सठियांव, थाना मुबारकपुर पहुंचा दिया, जिससे वह निर्धारित समय पर परीक्षा में शामिल हो सकी।
महिला अभ्यर्थी ने इस सहयोग के लिए आजमगढ़ पुलिस की सराहना की। इस सराहनीय और मानवीय कार्य के लिए 16 मार्च 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस कार्यालय में यूपी-112 प्रभारी सहित कुल पांच पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल और क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह भी मौजूद रहे। सम्मानित होने वालों में प्रभारी निरीक्षक डायल-112 अभय राज मिश्रा, मुख्य आरक्षी राज किशोर सिंह, महिला आरक्षी रेनु कुमारी, महिला आरक्षी अनिता देवी और आरक्षी चालक विनोद यादव शामिल रहे।
बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अंतर्गत थाना जहानागंज में पंजीकृत मुकदमे में अभियुक्त राजकुमार पुत्र भगेलू, दीपक उर्फ अमित, सतीश उर्फ डम्पी, मनीष उर्फ पप्पी एवं आशा पत्नी राजकुमार निवासी बड़ौरा खुर्द, थाना जहानागंज को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास तथा कुल ₹61,500 के अर्थदंड से दंडित कराया गया।
इस महत्वपूर्ण सफलता में योगदान देने वाले पांच पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने सभी सम्मानित कर्मियों के कर्तव्यनिष्ठा, परिश्रम और सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जनपद के अन्य पुलिसकर्मियों को भी ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने के लिए प्रेरित किया।
प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वालों में उपनिरीक्षक विनय सिंह (पीआरओ, एसएसपी कार्यालय/तत्कालीन विवेचक थाना जहानागंज), मुख्य आरक्षी गजानन सरोज (मॉनिटरिंग सेल), मुख्य आरक्षी जलील अली (कोर्ट पैरोकार), आरक्षी ओम प्रकाश यादव (मॉनिटरिंग सेल) एवं आरक्षी कुलदीप पटेल (कोर्ट मोहर्रिर) शामिल रहे।
सम्मान समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सोमवार को पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत थाना तरवाँ, जनपद आजमगढ़ में पंजीकृत मुकदमें में प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया अभियुक्त अखण्ड प्रताप सिंह को सजा दिलाने में प्रभावी भूमिका निभाने वाले तीन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मानित किए गए पुलिसकर्मियों में मुख्य आरक्षी गजानन सरोज (मॉनिटरिंग सेल), मुख्य आरक्षी अजय कुमार सिंह (कोर्ट पैरोकार) तथा आरक्षी अरविंद कुमार कुशवाहा (कोर्ट मोहर्रिर) शामिल हैं। इस अवसर पर एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जनपद के अन्य पुलिसकर्मियों को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
बताया गया कि इस कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल भी उपस्थित रहीं, जिनकी मौजूदगी में तीनों पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित किए गए पुलिसकर्मियों में निरीक्षक अशोक तिवारी (थाना जीयनपुर), उप निरीक्षक अक्षय सिंह (थाना मेंहनगर), उप निरीक्षक जावेद सिद्दीकी (थाना सिधारी), उप निरीक्षक कमालुद्दीन (थाना फूलपुर) और उप निरीक्षक संजय यादव (थाना देवगांव) शामिल हैं, जिन्होंने 15 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 के बीच विवेचना निस्तारण से जुड़े सभी मामलों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया ।
वहीं, मुख्य आरक्षी योगेन्द्र कुमार मौर्य (थाना गम्भीरपुर) को वाहनों के विधिसम्मत निस्तारण में उल्लेखनीय कार्य के लिए तथा महिला आरक्षी सुषमा सरोज (थाना गम्भीरपुर) को ऑनलाइन धोखाधड़ी से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई और अपराधियों की प्रभावी ट्रैकिंग के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे उत्कृष्ट कार्य पुलिस विभाग की कार्यशैली को मजबूत बनाते हैं । साथ ही उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों से भी प्रेरणा लेकर पूरी निष्ठा और मनोयोग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
आजमगढ़। जिले में जघन्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। इनामिया, गैंगस्टर, लुटेरे, गौतस्कर व शराब तस्करों की गिरफ्तारी करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कोतवाली जीयनपुर क्षेत्र अंतर्गत ₹25,000 के इनामिया अपराधी रईस पुत्र रियाजुद्दीन निवासी खालिसपुर को गिरफ्तार करने वाले का0 अवधेश कुमार एवं का0 अक्षय कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा पुरस्कृत किया गया।
रईस पर गैंगस्टर एक्ट, हत्या, गौकशी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस सहित कुल 22 अभियोग पंजीकृत।
था
इसी क्रम में थाना मुबारकपुर क्षेत्र के शातिर चोर/नकबजन/ठग बृजेश कुमार उर्फ मलिक पुत्र निरंकार निवासी गजहड़ा, दामोदरपुर की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उ0नि0 प्रमोद कुमार एवं का0 सर्वेश चौरसिया को सम्मानित किया गया। ठग पर चोरी, नकबजनी, ठगी, पाक्सो एक्ट सहित कुल नौ अभियोग पंजीकृत।
थाना जहानागंज क्षेत्र के गैंगस्टर व लूट, डकैती, हत्या के प्रयास एवं अवैध असलहा जैसे अपराधों में संलिप्त आकाश शर्मा उर्फ आर्यन पुत्र प्रहलाद शर्मा निवासी चौबेपुर मटियवना की गिरफ्तारी करने वाले का0 शिवम चौधरी को साहसिक कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। आर्यन के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तीन गंभीर अभियोग पंजीकृत।
थााना जहानागंज अंतर्गत एम्बुलेंस के माध्यम से नंबर प्लेट बदलकर अवैध शराब तस्करी करने वाले गैंगस्टर वरुण कुमार साहनी पुत्र रामशोभित साहनी निवासी बकसामा, जिला वैशाली (बिहार) की गिरफ्तारी में भूमिका निभाने वाले उ0नि0 अजय निषाद एवं आरक्षी कौशल शर्मा को भी पुरस्कृत किया गया। गैंगस्टर वरुण साहनी पर गैंगस्टर एक्ट व आबकारी अधिनियम के तहत दो अभियोग पंजीकृत।
]]>आज़मगढ़ । प्रदेश स्तर पर IGRS में प्रथम स्थान हासिल करने की उपलब्धि पर जनपद पुलिस ने सम्मान समारोह आयोजित कर उन कर्मियों को सराहा, जिनकी तत्परता और टीमवर्क ने यह सफलता दिलाई।

बुधवार को जनपद आज़मगढ़ को प्रदेश स्तर पर IGRS में प्रथम स्थान प्राप्त होने के उपलक्ष्य में पुलिस विभाग द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने जनपद के सभी थानों के IGRS मुंशियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में एएसपी ग्रामीण ने कहा कि यह उपलब्धि पुलिस प्रशासन की टीम वर्क, जनता से प्राप्त सहयोग और शिकायतों के प्रभावी निस्तारण की प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को इसी प्रकार सेवा-भाव, जवाबदेही और दक्षता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे और प्रथम स्थान की इस उपलब्धि पर एक-दूसरे को बधाई दी।
]]>वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने शनिवार को थाना कप्तानगंज में नवनिर्मित साइबर हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इस डेस्क के संचालन से साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण, पीड़ितों की समयबद्ध सहायता तथा तकनीकी अपराधों की रोकथाम में बड़ी सहायता मिलेगी।
उद्घाटन के बाद एसएसपी ने थाना क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सम्भ्रान्त नागरिकों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक समन्वय, कानून-व्यवस्था की स्थिति, बढ़ते साइबर अपराध, सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार और पुलिस–पब्लिक साझेदारी को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में आगे रिटायर्ड पुलिस कर्मियों/पेंशनर्स को साल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही ग्राम सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चौकीदारों को टॉर्च, सीटी व आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई। यह कदम पुलिस सेवा दे चुके पूर्व कर्मियों के सम्मान और जमीनी स्तर पर कार्यरत कार्मिकों के मनोबल को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसके साथ ही थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आई स्कूली छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूक किया गया। एसएसपी ने छात्राओं को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, महिला सुरक्षा उपाय और मिशन शक्ति से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। छात्राओं ने भी साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछे जिनका उत्तर देकर उन्हें विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारीगण
अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह, थाने के अधिकारी/कर्मचारी, रिटायर्ड कर्मी/पेंशनर्स, सम्भ्रान्तजन तथा बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं मौजूद रहीं।
आजमगढ़। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति समर्पित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद में उल्लेखनीय कार्य करने वाले छह उपनिरीक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस कार्यालय, आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।


प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नोडल अधिकारी मिशन शक्ति चिराग जैन तथा पर्यवेक्षण अधिकारी आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में महिलाओं को न्याय और आर्थिक सहयोग दिलाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में रिकवरी वारंटों के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को भरण–पोषण की राशि दिलाने में विशेष भूमिका निभाने वाले उपनिरीक्षकों को सम्मानित किया गया।

उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव (थाना रानी की सराय) ने पीड़िता लालती को विपक्षी द्वारा ₹10,000 गुजाराभत्ता दिलाया। रामाश्रय प्रसाद (थाना गंभीरपुर) ने पीड़िता साविस्ता को विपक्षी द्वारा ₹1,34,000 गुजाराभत्ता दिलाया। लालबहादुर (थाना देवगांव) ने पीड़िता अमीना को विपक्षी द्वारा ₹37,000 गुजाराभत्ता दिलाया। संजय कुमार (थाना बरदह) ने पीड़िता छाया देवी को विपक्षी द्वारा ₹40,000 गुजाराभत्ता दिलाया।

प्रमोद कुमार यादव (थाना मुबारकपुर) ने पीड़िता स्मिता की पुत्री ध्रुविका मौर्या को विपक्षी द्वारा ₹8,000 गुजाराभत्ता दिलाया। वहीं महिला उपनिरीक्षक पूनम विश्वकर्मा (थाना सिधारी) ने मिशन शक्ति से संबंधित जनजागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन में सराहनीय भूमिका निभाई।


इन सभी उपनिरीक्षकों के अति उत्कृष्ट कार्य के लिए सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय, आजमगढ़ में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने सभी सम्मानित उपनिरीक्षकों को उत्कृष्ट कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया और मिशन शक्ति के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की।
]]>