आज़मगढ़। जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के बस्ती गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक पलटने से चालक की मौत हो गई। बाराबंकी से ट्रक कोल्ड ड्रिंक लेकर पटना जा रहा था। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बाराबंकी जनपद के देवा सरीफ थाना क्षेत्र के कासीमगंज निवासी 40 वर्षीय गुड्डू ट्रक चलाते थे। वे बाराबंकी से कोल्ड ड्रिंक लेकर पटना जा रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 259 जहानगंज थाना क्षेत्र के बस्ती गांव के पास पहुंचे थे। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर वाल की रेलिंग तोड़ते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से नीचे गिर कर पलट गया।
ट्रक में दबने से चालक और खलासी घायल हो गए। यूपीडा का बचाव दल पहुंचा और घायलों को एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। खलासी को मामलू चोटे आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी।
]]>प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के अनुसार एसयूवी ने एकदम से गाड़ी में ब्रेक लगाई। ब्रेक लगाते ही पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने गाड़ी पर जोरदार टक्कर मारी।
इस घटना में रितेश, रविन्द्र नाथ तिवारी, किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। एसयूवी मोतिहारी के ही अशोक चौबे चला रहे थे। वह बाल-बाल बच गए। घायलों को यूपीडा कर्मियों ने एंबुलेंस से कूरेभार सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने सत्येंद्रकांत, शशिबाला व रीता देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी कूरेभार में चल रहा है। बताया जा रहा है कि वाहन में सात श्रद्धालु सफर कर रहे थे। जिन्हें मंगलवार को अयोध्या दर्शन करना था।
]]>आजमगढ़। जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई वही तीन युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहे है।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे के सर्विस लेन पर आज तेज़ रफ्तार दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइकों पर सवार चार युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान अल्तमस निवासी मोहल्ला पूरा दीवान की मौत हो गई। जबकि घायल अरसलान, मोहम्मद जिलानी और परवेज अली गंभीर रूप से घायल है जिनका उपचार चल रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आज़मगढ़। जिले तहबरपुर थाना क्षेत्र के ददरा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की रात गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार काटकर किसी तरह शव बाहर निकाला गया। मृत युवक बलिया का निवासी था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
बलिया जनपद के सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी 55 वर्षीय जयनरायन राम बुधवार की रात अपनी कार से बलिया से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लखनऊ जा रहे थे। तहरबरपुर थाना क्षेत्र के ददरा गांव के पास किलोमीटर 224 के पास सामने से गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद जयनरायन का शव कार में फंस गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार को काटकर शव किसी तरह बाहर निकाला गया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के घर दी। जानकारी मिलने पर मृतक के पुत्र विजय कुमार तहबरपुर थाने पहुंचे। उनकी तहरीर पर पुलिस ट्रैक्टर चलक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
आजमगढ़। जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन नंबर 225 पर शुक्रवार को दर्शनार्थियों से भरी कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन कर कार से वापस अपने घर कोलकाता लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार पूरी रफ्तार में थी जबकि ट्रक पहले से खराब होकर खड़ा था और ट्रक की स्टेपनी सड़क पर ही पड़ी थी। कार स्टेपनी से लड़ कर डिसबैलेंस हो गई। और फिर ट्रक में घुस गई। घटना में कोलकाता में कपड़े की बुटीक चलाने वाली 40 वर्षीया भारूती गिरी और उनकी दो स्टाफ प्रीति सिंह व संजना शाह तीनों निवासी कोलकाता और दर्शन कराने के लिए ले जाने वाले पंकज चौबे निवासी डुमरांव जिला बक्सर, बिहार के साथ ही कार चालक अशोक कुमार निवासी लहगा जिला बक्सर बिहार शामिल हैं। सभी घायलों को एक्सप्रेस वे की देखरेख करने वाली यूपीडा की एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले आया गया, जहां पर सभी घायलों का उपचार जारी है।
]]>
मऊ/आज़मगढ़। मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहा गांव के पास रविवार को सुबह लगभग 6:45 पर बिहार से बालू लाद कर जा रहा ट्रेलर पूर्वांचल एक्सप्रेस से नीचे गिर गया। ट्रेलर के इंजन में आग लग गई।
हादसा में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल भिजवाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
आजमगढ़ जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र का मेहनगर कस्बा निवासी सरवन बिहार से बालू लेकर में आजमगढ़ जा रहा था। इस दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हरिहासपुर गांव के निकट 270 कमी माइल स्टोन के पास अचानक ट्रेलर का पहिया फट गया जिससे ट्रेलर अनियंत्रित हो गया।
वह रेलिंग तोड़कर नीचे खेत में उतर गया। ट्रेलर की गति इतनी तेज थी कि एक्सप्रेस वे से नीचे काफी दूर तक खेत में घसीटता रहा। इस दौरान ट्रेलर के अगले हिस्से इंजन में आग लग गई। इसमें बैठा चालक सरवन गंभीर रूप से घायल हो गया।
किसी ने सूचना पुलिस को दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को अस्पताल भेजवाया। सूचना पाकर गाड़ी मालिक में अनिल यादव भी मौके पर पहुंचे।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर करहाँ गांव के पास 262 किमी से 272 किलोमीटर का रेंज वाहनों के लिए डेंजर जोन हो चुका है। विगत दो माह के भीतर मार्ग दुर्घटना में आधा दर्जन लोगों की जान गई है।