संत प्रेमानंद महाराज ने डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया से कहा कि भगवान की कृपा से ही सेवा करने को मिलती है। इसलिए इसका निर्वाह करते रहना चाहिए। इस दौरान व्यवधान आएंगे। लालच के प्रभाव में नहीं आना है और ना ही डरना है। अपने जो अधिकार है उनके अनुसार देश की सेवा करते रहें।
संत प्रेमानंद महाराज ने संभल के डीएम को गीता का भी उपदेश दिया। प्रेमानंद ने अर्जुन का उदाहरण देते हुए कहा कि अर्जुन कहते हैं कि संन्यास लेकर भगवान का भजन करूंगा, लेकिन भगवान उनसे मना करते हैं। भगवान कहते हैं कि इस समय धर्मयुद्ध चल रहा है और ये ही कर्तव्य है।
बता दें, संभल में पिछले साल 24 नवंबर को हिंसा हुई थी। इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 30 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने उपद्रवियों पर एक्शन लिया। इस हिंसा के बाद से संभल के एसएसपी केके बिश्नोई और डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं।
]]>